Posts

Showing posts from January, 2022

तो इस तरह मिले थे Hrithik Roshan और सबा आजाद, डिनर डेट पर की थीं ये बातें!

Hrithik met Saba through common friend: इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं। दोनों एक डिनर डेट पर दुनिया के सामने आ गए थे, जब पापाराजी ने उन्हें स्पॉट किया ता। ऋतिक और सबा एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे और इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं। अब दोनों के रिलेशनशिप पर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। इसके अलावा ये भी सामने आया कि हाल ही डिनर डेट पर दोनों ने क्या बातें कीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''ऋतिक रोशन और सबा पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे जिसका इंडी म्यूजिक से ताल्लुक है। उनकी पहली मुलाकात के बाद, ऋतिक और सबा दोनों एक दूसरे के साथ टच में रहे और हाल ही में डिनर पर मिले। दोनों ने डिनर पर काम के बारे बातें कीं।'' सबा ने मुझसे फ्रेंडशिप करोगी और दिल कबड्डी नाम की फिल्म में काम किया है। पिछली बार वो नेटफ्लिक्स की सीरीज फील्स लाइक इश्क में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी एक और सीरीज रॉकेट बॉएज 4 ...

Entertainment News of The Day: तेजस्वी प्रकाश की जीत पर लगी इन सितारों को मिर्ची, इस दिन रिलीज होगी RRR

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहा। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के बाद दिनभर कई खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। इधर, मचअवेटेड साउथ सुपरस्टार राम चरण-जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया। इतना ही नहीं, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की दोस्त अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी की फोटोज ने भी सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींचा। यहां पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें। Tejasswi Prakash की जीत पर लगी इन सितारों को मिर्ची बीते दिन बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने बाजी मारते हुए विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि कई सितारों को तेजस्वी प्रकाश की बिल्कुल भी रास नहीं आई। काम्या पंजाबी से लेकर गौहर खान और जीशान खान तक, कई सितारे तेजस्वी प्रकाश की जीत को अनफेयर बताते दिखे। इस दिन रिलीज होगी SS Rajamouli की RRR टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर की नई रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने बताय...

Aamir Khan नहीं खाते शाहरुख खान के घर का खाना? पार्टी में लेकर पहुंचे थे अपना टिफिन

Aamir Khan eat own food in Shah Rukh Party: आमिर खान और शाहरुख खान दोनों ही अच्छे दोस्त हैं। लेकिन फिर भी एक बार एक ऐसा किस्सा हुआ था जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि आमिर ने ऐसा क्यों किया। दरअसल आमिर खान एक बार शाहरुख खान की पार्टी में गए थे लेकिन वहां वो अपना खाना लेकर पहुंचे थे। शाहरुख खान ने ये पार्टी एप्पल के सीईओ टिक कुक के स्वागत के लिए रखी थी और पार्टी उनके घर पर थी। इस पार्टी में आमिर खान को भी बुलाया गया था। आमिर पार्टी से जाने वाले थे लेकिन गौरी ने कहा कि वो रुक कर जाएं। तो जब खाना खाने की बात आई तो आमिर खान ने अपना टिफिन निकाल लिया और उसी से खाना खाया। इसके पीछे का कारण बताएं तो आमिर खान उस वक्त काफी स्ट्रिक्ट डाइट पर थे। उन्हें फिल्म दंगल के लिए अपने आप को फिट बनाना था। इसलिए वो जहां भी जाते थे, उन दिनों अपना खाना खुद लेकर जाते थे। इससे पहले आमिर ने गजनी के समय भी अपना ट्रांसफोर्मेशन किया था और तब भी वो काफी स्ट्रिक्ट डाइट पर थे। फिलहाल दोनों एक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में करीना कपूर लीड रोल मे ...

Bachchan Pandey: इस दिन रिलीज होगा Akshay Kumar और Kriti Sanon स्टारर का ट्रेलर !! जानें तारीख

Akshay Kumar's Bachchan Pandey Trailer Release on This Date: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार अपनी आने वाली फिल्मों को शूटिंग को पूरा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में अब अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों में से एक बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म 18 मार्च यानी होली के दिन दस्तक देगी। फिल्म रिलीज से पहले फैंस 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके बच्चन पांडे का ट्रेलर अगले महीने की 18 तारीख को रिलीज किया जाएगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म का ट्रेलर 18 फरवरी के दिन रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के एक महीने बाद 18 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में बड़े परदे में लगेगी। फिल्म के ट्रेलर को 18 फरवरी के दिन रिलीज करने के दो कारण हैं। पहला फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला का जन्मदिन है और दूसरा 18 अक्षय कुमार का लकी नंबर भी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म में होली के लिए स्पेशल गाना...

Vicky Kaushal ने सोशल मीडिया पर पूछा ऐसा सवाल, लोगों ने दे डाली पापा बनने की सलाह

Vicky Kaushal gets advice of Family planing: विक्की कौशल इन दिनों वापस घर आ गए हैं। पिछले दिनों वो मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी फिल्म ही शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी थीं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अब विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक के साथ एक फोटो शेयर की है और साथ ही कैप्शन में भी ये भी पूछा है कि अब आगे क्या? विक्की के इस पोस्ट पर दो तरह के कमेंट खूब मिल रहे हैं। पहला है विक्की का लुक। फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ में जुटे हैं। उनका नया हेयर कट लोगों को खूब भा रहा है। वहीं दूसरी तरह के जो कमेंट हैं, वो दरअसल विक्की कौशल के सवाल के जवाब हैं। विक्की ने पूछा था ना कि अब आगे क्या? विक्की को लोग अब आगे पापा बनने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कोई उन्हें कह रहा है, 'अब बच्चे कर लो भाई' तो कोई कह रहा है, ''बच्चों की प्लानिंग कर लो।'' आगे और भी इसी तरह की कमेंट आपको देखने को मिलेंगी। एक यूजर ने लिखा, ''बच्चे प्लान करो विकी'' तो दूसरे ने लिखा, '' कटरीना के साथ फैमिली प्लानिंग का टाइम आ गया है।...

Hrithik Roshan और सबा आजाद एक दूसरे को महीनों से कर रहे हैं डेट, गोवा में साथ बिता चुके हैं छुट्टियां

Hrithik Roshan dating Saba Azad: हाल ही में ऋतिक रोशन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ हाथों में हाथ पकड़े नजर आए। बात में पता चला ये मिस्ट्री गर्ल दिल कबड्डी और मुझसे फ्रैंडशिप करोगे जैसी फिल्मों की हिरोइन है। हाल ही में वो रॉकेट बॉयज नाम की वेब सीरीज में भी नजर आ रही हैं। ऋतिक और सबा के रिलेशन को लेकर काफी मिस्ट्री अभी भी बनी हुई है। क्योंकि सबा एक म्यूजिशियन भी हैं तो ये बात भी उठी कि हो सकता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हों लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक कपल महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सबा और ऋतिक महीनों से एक दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं। यहां तक कि दोनों ने साथ में गोवा में भी छुट्टियां बिताई हैं। जो लोग ऋतिक को करीब से जानते हैं वो इस सबके बारे में जानते थे लेकिन ऋतिक इस तरह हाथ पकड़े पब्लिक के सामने आ जाएंगे, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था। पोर्टल के सोर्स ने बताया, ''उनकी दोस्ती कुछ बहुत ही स्पेशल मोड़ ले रही है। दोनों पिछले महीने अपने फुरसत के पल बिताने के लिए गोवा भी गए थे।'' वहीं सबा इस बार...

Hrithik Roshan को डेट करने की अफवाहों पर सबा आजाद ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें पूरा बयान

Saba Azad on relationship status with Hrithik: ऋतिक रोशन शनिवार को मुंबई के जापानी रेस्टोरेंट से निकलते हुए नजर आए थे। उनके साथ में एक गर्ल भी थी जिसके हाथों में हाथ डाले वो बाहर आए। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम मीडिया में सामने आ चुका है। ये और कोई नहीं बल्कि दिल कबड्डी और मुझसे फ्रेंडशिप करोगे की एक्ट्रेस हैं। सबा म्यूजिशियन भी हैं। अब उनका नाम ऋतिक रोशन के साथ जुड़ रहा है लेकिन दोनों की बीच वाकई कुछ है या नहीं या दोनों सिर्फ फ्रेंडली डिनर पर गए थे। ऐसे कई सवाल मन में उठ रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इन सवालों के जवाब पाने के लिए एक्ट्रेस को कॉल किया। उन्होंने शुरुआत में ठीक से बात भी की, लेकिन जब उनसे ऋतिक और उनकी दोस्ती को लेकर सवाल होने लगा तो उन्होंने कहा, ''सॉरी, मैं कुछ काम के बीच मे हूं। मैं आपको बाद में कॉल करूंगी।'' हालांकि इस बातचीत के दौरान उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ नाम जुड़ने की बात को नहीं नकारा और न ही ऋतिक के साथ अपना रिलेशनशिप स्टेटस साफ किया। हालांकि कुछ लोग ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सबा म्यूजिशियन हैं, तो शायद ऋतिक को साथ कोई म्...

राकेश शर्मा की बायोपिक से बाहर हुए Shah Rukh Khan और विक्की कौशल, इस एक्टर के साथ जल्द शुरू होगी 200 करोड़ी फिल्म

Farhan Akhtar to do Rakesh Sharma Biopic: इंडियन एस्ट्रॉनोट राकेश शर्मा पर बायोपिक बनने वाली है जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कास्ट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। कई बड़े नाम इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। शाहरुख खान और विक्की कौशल के बाद अब इसमें एक और नया नाम जुड़ता नजर आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट: सारे जहां से अच्छा में अब फरहान अख्तर लीड रोल करेंगे। वो राकेश शर्मा का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इस बारे में बात भी की है। पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''जब हम शूटिंग शुरू करेंगे तब मैं इसकी अनाउंसमेंट करूंगा।'' सिद्धार्थ ने अपनी बाकी फिल्मों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ''हमारे पास पिप्पा (ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर) पाइपलाइन मे है। इसकी 3 और महीने की शूटिंग बाकी है और इस साल बाद में इसे रिलीज भी किया जाएगा। हमारे पास वो लड़की है कहां (तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी) भी जिसकी अभी शूटिंग चल रही है। उसके बाद जाहिर है रॉकेट बॉयज का दूसरा सीजन है और...

Hrithik Roshan की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट?

Image
Hrithik Roshan dating Saba Azad: ऋतिक रोशन शनिवार को मुंबई में एक जैपनीज रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट हुए। जब वो रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे थे, तो उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई। जिसे पहले कोई पहचान नहीं पाया। ऋतिक और इस गर्ल ने हाथों में हाथ डाला हुआ था और हाथ पकड़े हुए ऋतिक उसे गाड़ी तक ले गए। लेकिन अब इस मिस्ट्री गर्ल का राज सामने आ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सबा आजाद हैं। इन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप में काम किया था। इसके अलावा वो कोई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। सबा क्योंकि एक म्यूजिशियन भी है तो ये भी हो सकता है कि ऋतिक रोशन सबा के साथ किसी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ सकते हैं। लेकिन फिलहाल तो दोनों की डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं। ऋतिक रोशन ने सुजैन से अलग होने के बाद किसी और को डेट नहीं किया है और न ही उनका किसी के साथ नाम जुड़ा। सुजेन से अलग होने के बाद ये पहली बार होगा जब उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। वैसे ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक के बाद एक कई एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो दीपिका पादुकोण के साथ ...

Farhan Akhtar और शिबानी दांडेकर दो बार करेंगे शादी? अप्रैल में भी निकली शादी की तारीख

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar two wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर खबर थी कि दोनों फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे। जबकि उससे पहले रिपोर्ट्स थीं कि दोनों मार्च के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। नई डेट के मुताबिक दोनों की कोर्ट मैरिज 21 फरवरी को होगी। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सोचा था कि उनकी शादी में सिर्फ कुछ ही लोग आएंगे जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त होंगे। लेकिन अब उनके प्लान में बदलाव नजर आ रहा है। बॉलीवुड लाइफ को मिली जानकारी के मुताबिक दो बार शादी करेंगे। एक बार कोर्ट मैरिज और दूसरी बार ग्रैंड शादी होगी। इसके लिए अप्रैल, 2022 में डेट निकाली जा रही है। कपल चाहता है कि दूसरी शादी में तमाम लोग जुट जाएं। हमारे इंडस्ट्री की एक सोर्स ने बताया, ''फरहान और शिबानी ने फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद अप्रैल में एक ग्रैंड वेडिंग का फैसला किया है। कपल ने पहले महामारी और कोविड 19 में बढ़ोतरी और ओमिक्रॉन के खतरे के चलते केवल एक छोटी शादी प्लान की थी। लेकिन अब चीजें अब कंट्रोल मे हैं और कपल सभी प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए इसे ग्रैंड लेवल पर करना चाहता...

Suniel Shetty और संजय दत्त 12 साल बाद बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, इस फिल्म में दिखेगा जलवा

Suniel Shetty and Sanjay Dutt in a comedy film: बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज सुनील शेट्टी और संजय दत्त एक बार फिर से साथ में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। दोनों को एक कॉमेडी फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसे यमला पगला दीवाना के डायरेक्टर समीर कार्निक डायरेक्ट करेंगे। सुनील शेट्टी ने संजय दत्त संग अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की है और फिल्म के बारे में भी बताया है। दोनों एक्टर ने साथ में फिल्म कांटे (2002), दस (2005) और शूटआउट एट लोखंडवाला (2007) जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार सुनील और संजय को साथ में फिल्म नो प्रॉब्लम (2010) में देखा गया था। संजय दत्त के साथ दोबारा काम करने को लेकर सुनील काफी एक्साइटेड हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं खुश हूं कि बाबा और मैं कई सालों बाद एक फिल्म के लिए मिल रहे हैं। हम अपनी ही उम्र को फिल्म में जिएंगे और मुझे ये कहना होगा कि स्क्रिप्ट कमाल की है। ऑडियंस हमें एक साथ स्क्रीन पर माचो कैरेक्टर्स में देखेगी, लेकिन इस बार हम कॉमेडी लेकर आ रहे हैं।'' भले ही सालों से संजय और सुनील ने काम न किया हो लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनो...

Entertainment News of The Day: 'बिग बॉस 15' से बाहर हुईं रश्मि देसाई, 20 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी ‘आदिपुरुष’

Entertainment News of The Day: एंटरटेनमेंट जगत में 29 जनवरी 2022 का दिन बहुत ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली है। बिग बॉस 15 की खबरों के अलावा सिनेमाप्रेमियों के सामने बहुत बड़ी खबरें नहीं आईं। अगर आज की सबसे बड़ी खबर की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि प्रभास की आदिपुरुष 20 हजार स्क्रीन्स में एक साथ रिलीज होगी। इसके अलावा किन-किन खबरों को लेकर लोगों के बीच हलचल देखने को मिली है, आइए आपको बताते हैं... रश्मि देसाई और निशांत भट्ट बिग बॉस 15 से हुए बाहर बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अदाकारा रश्मि देसाई और निशांत भट्ट बिग बॉस 15 से बाहर हो चुके हैं। फिनाले में जगह बनाने वाे ये दोनों प्रतियोगी टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए हैं। जहां रश्मि देसाई फिनाले से सबसे पहले बाहर हुईं, वहीं निशांत भट्ट ने 15 लाख रुपये लेकर शो से किनारा कर लिया। नागिन 6 में हुई आम्रपाली गुप्ता की एंट्री नागिन 6 के साथ लगातार टीवी कलाकारों के नाम जुड़ रहे हैं। इस लिस्ट में अदाकारा आम्रपाली गुप्ता का नाम भी शामिल हो गया है। खबरें हैं कि उन्होंने नागिन 6 में एंट्री मार ली है। मेकर्स ने आम्रपाली गुप्ता को...

Ahan Shetty ने शादी की खबरों पर दिया पहला बयान, टूट सकता है फैंस का दिल

Ahan Shetty speaks on wedding: बॉलीवुड अभिनेता अहान (Ahan Shetty) शेट्टी ने इसी साल फिल्म तड़प (Tadap) से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था, जिसमें अहान के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आई थीं। फिल्म में अहान शेट्टी की एक्टिंग को काफी सराहा गया और दर्शकों ने इस स्टारकिड को खुले दिल से स्वीकार कर लिया है। अहान शेट्टी ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से ही उनकी पर्सनल लाइफ खबरों में बनी हुई है। अहान शेट्टी को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ शादी कर लेंगे। अहान शेट्टी ने पहले तो इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी लेकिन अब उन्होंने इन खबरों पर जुबान खोल दी है। अहान शेट्टी ने कहा है कि इन खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। एक्टर बनने के कुछ नुकसान हैं, जिनमें से यह एक है। अहान शेट्टी के अनुसार, ‘मैंने अपनी निजी जिंदगी किसी से छुपाई नहीं है। मैं हमेशा से इसको लेकर ईमानदार रहा हूं। मैं चाहता हूं कि लोग स्क्रीन पर मेरे किरदार की तारीफ करें, जिस कारण रियल लाइफ में ईमानदार रह...

ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान स्पाई यूनिवर्स में इस फिल्म के बाद ही एक साथ आएंगे नजर!

Hrithik Roshan, Salman Khan and Shah Rukh Khan together: काफी लंबे समय से ये चर्चा चल रही है कि ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ या तो पठान में या टाइगर 3 में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि पीछे रिपोर्ट आई थी कि ऋतिक रोशन ने ही ये ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन अब कुछ और ही बात निकलकर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख खान अपने रोल में यानी कबीर, टाइगर और पठान बनकर आएंगे लेकिन इसके लिए अभी काफी लंबा इंतजार करना होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि पठान या टाइगर में तीनों एक्टर्स साथ नहीं होंगे और ये पहले से ही तय था। एक बार वॉर 2 पूरी हो जाएगी जिसमें ऋतिक लीड रोल मे हैं, उसके बाद ही स्पाई यूनीवर्स में तीनों को साथ दिखाया जाएगा। पोर्टल के मुताबिक सोर्स ने कहा, ''जो जानते हैं कि पठान और टाइगर 3 की स्क्रिप्ट में क्या है वो पुख्ता तौर पर बता सकते हैं कि ऋतिक रोशन का कैरेक्टर कभी इन फिल्मों में पठान या टाइगर से नहीं मिलने वाला था। आदित्य चोपड़ा नीतिगत तरीके से अपनी स्पाई फ्रेंचाइजी बना रहे हैं और जब सलमान खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान...

तो क्या डिनर डेट के बाद खत्म हुई Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari की दोस्ती? [EXCLUSIVE]

EXCLUSIVE: Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari are maintaining distance: बॉलीवुड फिल्म स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibarahim Ali Khan) और टीवी सीरियल अदाकारा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी दोनों ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं। ये दोनों सितारे मुंबई में डिनर डेट के वक्त स्पॉट हुए। जहां फिल्म स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुईं। जिसके बाद एक्ट्रेस पलक तिवारी ने मीडिया को देखते ही बेहद खराब रिएक्शनंस दिए। वो कार में बैठकर अपना मुंह छुपाती नजर आईं। जबकि इसी वक्त इब्राहिम अली खान एकदम नॉर्मल और कूल दिखाई दिए। लेकिन लगता है कि ये मुलाकात इन दोनों की आखिरी मुलाकात साबित होने वाली है। दरअसल, बॉलीवुड लाइफ को एक करीबी सूत्र ने बताते हुए कहा, 'जिस तरह से पलक तिवारी ने रिएक्ट किया वो इब्राहिम अली खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बल्कि इस घटना से वो शर्मिंदा और महसूस करने लगे। ये उनकी पब्लिक प्लेस पर पहली मीटिंग थी। जिस तरह से पलक ने वहां रि...

Gangubai Kathiawadi: इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी Alia Bhatt स्टारर !! जानिए तारीख

Gangubai Kathiawadi Release on 25 Feb 2022: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की मैग्नम-ओपस 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। बताया गया था कि ये फिल्म 6 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली थी। बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश से बचने के लिए संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया था। अब गंगूबाई काठियावाड़ी की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की और यह भी पता चला कि फिल्म का प्रीमियर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। मेकर्स ने यह भी खुलासा कर दिया है कि 25 फरवरी के दिन गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भ...

Alia Bhatt ने ब्रह्मास्त्र की को-स्टोर मौनी रॉय को शादी पर दी ये खास बधाई, लिखा स्पेशल नोट

Image
Alia Bhatt congratulate Mouni Roy: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार संग शादी कर ली है। उनकी शादी का समारोह दो दिन यानी 26 और 27 जनवरी तक चला। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक बार साउथ इंडियन और फिर बंगाली रिती रिवाज से शादी की है। अब एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। फैंस तो फैंस बॉलीवुड भी उन्हें बधाई दे रहा है। हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा ने शादी के लिए बधाई दी थी और अब आलिया भट्ट भी मोनी की शादी से बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मोनी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''बधाई हो मौनी! तुम बहुत प्यारी और खुश लग रही हो!!!! तुम दोनों को दुनिया भर का प्यार!'' मोनी और आलिया भट्ट एक साथ आपको फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक मोनी फिल्म मोनी फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और नागार्जुन जैसे जबरदस्त किरदार भी नजर आएंगे। वहीं बात करें मोनी रॉय की शादी की तो जब उन्होंने साउथ इंडियन तरीके से शादी की तो उन्होंने सफेद और लाल रंग की साड़ी पहन...

Entertainment News of the Day: बिग बॉस 15 के विनर को लेकर हुई भविष्यवाणी, सात जन्मों के लिए सूरज नंबियार की हुईं मौनी रॉय

Entertainment News of the Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर कई खबरों को लेकर हलचल रही। टीवी स्टार मौनी रॉय (Mouni Roy) ने आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेकर शादी रचाई। जबकि दिन भर बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर भी कई खबरें सुर्खियां बटोरती दिखीं। वहीं, साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मचअवेटेड फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) की ओटीटी रिलीज को लेकर छाई हुईं खबरों पर निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी। यहां देखें वायरल हुई आज की 5 बड़ी खबरें। सात जन्मों के लिए Suraj Nambiar की हुईं Mouni Roy टीवी सीरियल अदाकारा मौनी रॉय ने आज अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ आखिरकार 7 फेरे ले ही लिए। इस स्टार कपल ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी कर एक दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार किया। अब मौनी रॉय शुक्रवार के दिन बंगाली रीति-रिवाज से शादी करेंगी। ओटीटी नहीं, सीधा थियेटर पहुंचेगी Radhe Shyam इधर, साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहा। खबरें थी कि फिल्म के डायरेक्ट ओटीटी रिलीज के लिए मेकर्स को एक बड़े प्लेटफॉर्म ने पूरे 500 करोड़ रुपय...

Entertainment News of The Day: बिग बॉस 15 से कटा राखी सावंत का पत्ता, मौनी रॉय के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वहीं, अब फिनाले की ओर बढ़ चुका बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) भी कई बातों को लेकर चर्चा में रहा। मगर सबसे ज्यादा चर्चा फिनाले से ठीक पहले बाहर हुईं राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर रही। इधर, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मेगा स्टार चिरंजीवी को कोरोना होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। यहां देखें दिन भर चर्चा में रहीं 5 बड़ी खबरें। Hazel Keech और Yuvraj Singh के घर हुआ बेटे का जन्म बॉलीवुड फिल्म अदाकारा हेजल कीच और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर किलकारियां गूंजी हैं। ये स्टार कपल पहली बार पैरेंट्स बना है। दोनों के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ है। जिसकी जानकारी इस स्टार कपल ने बीते दिन ही सोशल मीडिया के दी। Bigg Boss 15 से बाहर हुईं Rakhi Sawant बिग बॉस 15 के फिनाले की रेस से अदाकारा राखी सावंत बाहर हो चुकी है। राखी सावंत इस गेम शो में फिनाले की ओर बढ़ रही थी। मगर इससे पहले ऐन वक्त पर अदाकारा का पत्ता शो से ...

एक्सक्लूसिव !! Hrithik Roshan और Kareena Kapoor Khan को ऑफर हुई बिग बजट फिल्म? 19 साल बाद आए साथ

Hrithik Roshan and Kareena Kapoor Khan To Reunite After 19 Years: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लगभग 19 साल पहले फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' (Main Prem Ki Deewani Hoon) में ऑनस्क्रीन देखा गया था। हालांकि इस जोड़ी ने करण जौहर की फैमिली ड्रामा 'कभी खुशी कभी गम' और 'यादें' जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। 2003 के बाद अब एक बार ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान को एक बिग बजट फिल्म ऑफर हुई है। फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन एक बार फिर देखने के लिए उत्सुक हैं। बॉलीवुडलाइफ से जुड़े सूत्र ने बताया है कि दोनों स्टार्स को एक साथ फिल्म करने के लिए एप्रोच किया गया है।ऋतिक और करीना दोनों को एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता द्वारा एक साथ एक फिल्म के लिए संपर्क किया गया है और इसे जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म का टाइटल 'उलज' (Ulaj) है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म प्रोसेस में हैं। फिल्म निर्माता जल्द ही बेबो से मुलाकात करेंगे। एक्ट्रेस कुछ दिनों में एक स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के लिए जाएगी और उसके...

Republic Day 2022: असली हीरो को सलाम कर अजय देवगन बोले, 'जो ये कर सकते हैं., मैं नहीं...' तो महेश बाबू समेत इन सितारों ने भी दी शुभकामनाएं

Image
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में देखी जा रही है। इस खास मौके पर हर आम से लेकर खास शख्स अपने-अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस के दिन शहीदों को याद कर देश को सलाम कर रहे हैं। साथ ही हर कोई गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं अपने साथियों को दे रहा है। हमारे फिल्मी सितारे भी गणतंत्र दिवस के दिन अपने फैंस और देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने गणतंत्र दिवस की बाइक परेड में शामिल शौर्य और साहसी आर्मी के जवानों का एक वीडियो ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा, 'जो ये कर सकते हैं, मैं नहीं कर सकता, वाकई में यादगार है।' What they can do, I can’t. Truly remarkable? #HappyRepublicDay pic.twitter.com/mIoNr8WI4n — Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 26, 2022   साउथ सितारों ने भी दी बधाई तो वहीं, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से लेकर, जूनियर एनटीआर (Jr NTR) , राम चरण (Ram Charan) और रश्मिका मंदाना समेत कई सितारों ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा, 'आजादी के 75 साल मनाते हुए, बह...

Happy Republic Day 2022: मॉर्डन जमाने में भी देशभक्ति नहीं भूला है बॉलीवुड, लोगों को पढ़ाया देशप्रेम का पाठ

Image
Happy Republic Day 2022: देश भर में आज 73वां गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2022) मनाया जा रहा है। सुबह से ही हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। जगह जगह लोग देशभक्ति के गाने बजाकर भारतीय वीरों को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड भी अपने तरीके से देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया गया है जो कि देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। इन फिल्मों में दिखाए गए गाने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगा देते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपके अंदर सोई देशभक्ति को जगा देंगे। आप इन गानों को सुनकर गणतंत्र दिवस मना सकते हैं। जय हिंद की सेना (Shershaah) फिल्म शेरशाह में कारगिल युद्ध का हिस्सा रह चुके विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में देशभक्ति को काफी करीब से दिखाया गया है। फिल्म के गाने जय हिंद की सेना में सेना के जवानों की जद्दोजहद को दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कमाल की एक्टिंग की है। वंदे मातरम (ABCD2) फिल्म एबीसीडी 2 के इस गाने में डांस के जरिए देश के प्...

Ala Vaikunthapurramuloo के निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन को बताया 'अनप्रोफेशनल' !! दे डाली थी 'शहजादा' छोड़ने की धमकी

Is Kartik Aaryan Say no to Do Shehzada: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अभिनीत 'अला वैकुंठपुरमलो' (Ala Vaikunthapurramuloo) का हिंदी वर्जन 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए स्लेट किया गया था। हालांकि निर्माता मनीष शाह की तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म की हिंदी रीमेक 'शहजादा' (Shehzada) के निर्माताओं के साथ बैठक के बाद इसे कैंसिल कर दिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मनीष शाह ने खुलासा किया कि 'शहजादा' अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कथित तौर पर सिनेमाघरों में डब किए गए हिंदी वर्जन को रिलीज करने पर रीमेक से बाहर निकलने की धमकी दी थी। 'अला वैकुंठपुरमलो' के हिंदी वर्जन की रिलीज की खबर से 'शहजादा' के निर्माताओं खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें चिंता थी कि यह उनके आधिकारिक हिंदी रीमेक के बिजनेस को प्रभावित करेगा। हिंदी डब वर्जन के अधिकार रखने वाले निर्माता मनीष शाह ने इंडिया टुडे डॉट इन से बात की और अपना रिएक्शन साझा किया। उन्होंने कहा, 'शहजदा के निर्माता सिनेमाघरों में हिंदी वर्जन को रिलीज करने के इच्छुक नहीं थे। साथ ही कार्त...

Adivi Sesh की फिल्म मेजर को लगा तगड़ा झटका, एक बार फिर पोस्टपोन हुई फिल्म

Adivi Sesh's film Major postponed: कोरोना का असर तेजी से फिल्म इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है। अब एक और फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर सामने आई है। एक्टर अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर' एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ये ऐलान किया है। बयान में कहा गया है कि भारत के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगने और इस स्थिति को देखते हुए मेजर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर रहे है। मेकर्स ने कहा कि ये फिल्म इंडिया के लिए बनाई गई है और जब देश में स्थिति सुधरेगी तभी वो फिल्म को रिलीज करेंगे। तब तक उन्होंने देशवासियों से खुद और अपनों को सेफ रखने के लिए कहा है। ये फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। उन्होंने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में कई बंधकों की जान बचाई थी। हालांकि बाद में आतंकवादियों की गोलियों से वो शहीद हो गए। ये फिल्म उन्हीं के बलिदान, साहस और गौरव की गाथा दिखाएगी। साउथ एक्टर अदिवी शेष इस फिल्म में मेजर संदीप का रोल कर रहे हैं। ये बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म भी है। पिछले दिनों एक फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी जारी हुआ...

Kim Sharma ने बर्थडे पर शेयर की बिकिनी में दिलकश फोटो, लिएंडर पेस की छूटे पसीने

Kim Sharma birthday pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा का आज जन्मदिन है और वो अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटोज शेयर की है जिसमें वो समुद्र किनारे बैटी बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने काफी इस तस्वीर को शेयर करते हुए खुद को ही जन्मदिन विश किया है। उन्होंने कहा कि वो अपने जन्मदिन पर अपने बेस्ट डे पर अपने बेस्ट पर्सन के साथ हैं। जाहिर है उनका ये बेस्ट पर्सन और कोई नहीं बल्कि टेनिस खिलाड़ी और उनके बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस हैं। किम की ये बिकिनी फोटो भी लिएंडर ने ही क्लिक की है। इस वक्त दोनों बहामास में छुट्टियां बिता रहे हैं। फोटो पोस्ट होने के बाद लिएंडर ने खुद भी किम की फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ''क्वीन।'' किम ने भी रिप्लाई में राजा के आइकॉन वाली फोटो के साथ दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। बता दें कि लिएंडर और किम दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने पिछले साल 2021 में सितंबर में अपने रिश्ते को दुनिया के सामने उजागर किया था। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के संग फोटोज शेयर की थी। उस मौके के बा...

Sam Bahadur: Vicky Kaushal ने फिल्म के लिए कसी कमर !! इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Vicky Kaushal Start Shoot for Sam Bahadur: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। बीते कुछ दिनों से अभिनेता बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ शादी करने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इतना ही नहीं विक्की कौशल ने शादी के बाद काम शुरू कर दिया है। पिछले साल सरदार उधम में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ दिल जीतने के बाद अभिनेता अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बड़े पैमाने पर चर्चा कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में से एक सैम बहादुर (Sam Bahadur) भी है। ये फिल्म सैम मानेकशॉ की बायोपिक है जो भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल थे। विक्की ने पिछले साल फिल्म से अपना लुक साझा किया था। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म जल्द ही शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर काफी असर पड़ा है, जिसमें कई शूटिंग स्थगित कर दी गई। जहां कई निर्माता अपने प्रोजेक्ट्स को पटरी पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, वहीं कई ऐसे में इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। इसमें विक्की विक्की की फिल्म ...

Vamika की फोटो लीक होने के बाद Anushka Sharma ने गुस्से में किया ये पोस्ट, कैमरामैन की लगने वाली है क्लास?

Image
Anushka Sharma statement on Vamika's Viral Pics: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये तस्वीरें उस वक्त सामने आई जब अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ विराट कोहली के मैच का मजा ले रही थी। हालांकि अनुष्का शर्मा पहले ही अपील कर चुकी हैं कि वो अपनी बेटी को लाइम लाइट में नहीं लाना चाहतीं। उन्होंने पहले ही पापाराजी से रिक्वेस्ट की थी कि कोई उनकी बेटी की फोटो न क्लिक करे और न ही शेयर करे। अब वामिका की फोटो वायरल हो जाने के बाद अनुष्का शर्मा ने एक नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं चला कि उन पर ये कैमरा कैसे आया और वो दोबारा वहीं कहना चाहती हैं जो पहले कहा था कि उनकी बेटी की फोटो न ली जाए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''हाय गायज! हमें पता चला कि हमारी बेटी की फोटो कल स्टेडियम में ली गई और उसके बाद बहुत तेजी से शेयर की गई। हम सबको बताना चाहते हैं कि हमें नहीं पता था कि हम पर कैमरा था। हमारा इस मैटर पर रुख और विनती अब भी वही है। हम सराहना करेंगे अगर वामिका की फोटो क्लिक/पब्लिश न की जा...

Akshay Kumar ने 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा नया अपार्टमेंट, लेकिन बेचनी पड़ी ये कीमती चीज

Akshay Kumar bought apartment of Rs. 7.8 crores: अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में अपना मुंबई में एक नया अपार्टमेंट लिया है, जिसकी कीमत 7.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये अपार्टमेंट उन्होंने मुंबई के खार में लिया है। इस अपार्टमेंट के साथ उनकी प्रॉपर्टी की लिस्ट और लंबी हो गई है जो को इंडिया और विदेश मे हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने अपना ये नया अपार्टमेंट 7 जनवरी को रजिस्टर्ड करवाया था। इसमें उनको चार पार्किंग मिली है। 1878 स्क्वायर फीट में फैला ये घर जॉय लीजेंड नाम की बिल्डिंग में 19वें फ्लोर पर है। हालांकि अतरंगी रे एक्टर को इसके लिए अलग से कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने दिसंबर 2021 में अपना एक ऑफिस बेचा था जो कि 5,359 स्क्वायर फीट में भारत आर्क नाम की बिल्डिंग में था। इस ऑफिस के साथ 5 कार पार्किंग थी। उन्होंने ये ऑफिस 21 दिसंबर को 9 करोड़ रुपये में बेचा था। वैसे अभी अक्षय कुमार अपने परिवार संग जुहू के डुप्लैक्स अपार्टमेंट में रहते हैं। वैसे अक्षय के पास मुंबई में एक सीफेसिंग फ्लैट भी है। इसके अलावा गोवा और मॉरिशस मे...

तो इसलिए Priyanka Chopra ने लिया सरोगेसी का सहारा? सामने आई चौंकाने वाली वजह !!

Priyanka Chopra Fertility Issues: प्रियंका चोपड़ा ने पिछले शुक्रवार को ऐलान किया कि वो और निक जोनस सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का जेंडर नहीं बताया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को बेटी हुई है। अब इस सरोगेसी से बच्चा पैदा करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर कई सवाल उठ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि प्रियंका 40 के करीब हो चुकी हैं और इसलिए उन्हें फर्टिलिटी का इश्यू होगा। ऐसे में अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिस पर इससे मुद्दे पर बात की गई है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''प्रियंका को कोई भी फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, लेकिन वो अब 39 साल ही हैं और उनके लिए ये आसान नहीं होता। वहीं उनके बिजी वर्किंग शेड्यूल की वजह से ये और भी मुश्किल हो जाता, दोनों का साथ रहने का वक्त भी काफी कम है। ऐसे में कपल ने सरोगेसी का रास्ता चुना।'' सोर्स ने आगे कहा, ''निक और प्रियंका, महिला से एक एजेंसी की मदद से मिले और महिला की ये पांचवी सरोगेसी है। कपल उनसे मिला और उन्हें वो अच्छी लगी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्री मैच्योर ड...

'पुष्पा' के बाद Samantha Ruth Prabhu का होगा Vijay Devarakonda की Liger में डांस नंबर !!

Samantha Will do a dance number in Vijay Devarakonda's Liger: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) में ऊ अंटावा डांस नंबर करते देखा गया है। इस गाने में सामंथा के बोल्ड मूव्स को देखने के बाद दर्शक भी एक्ट्रेस की अदाओं के कायल हो गए हैं। ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस आज भी देवी श्री प्रसाद द्वारा कंपोज और इंद्रावती चौहान द्वारा गाए गए हिट गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की लाइगर (Liger) के निर्माता अपनी फिल्म में एक डांस नंबर के लिए सामंथा रुथ प्रभु बातचीत कर रहे हैं। उ अंटावा 2021 के सबसे चर्चित गानों में से एक बन गया। अब यह देखना बाकी है कि सामंथा एक और स्पेशल डांस नंबर करने के लिए राजी होती हैं या नहीं। ज्यादातर फैंस भी यही चाहते हैं कि सामंथा का डांस नंबर 'लाइगर' में होना चाहिए। हालांकि ये फैसला अब एक्ट्रेस को करना है। बता दें सामंथा रुथ प्रभु ने ऊ अंटावा डांस नंबर के लिए पूर...

कभी राहुल द्रविड़ के प्यार में पागल थीं Raveena Tandon? एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी थी रिलेशनशिप पर चुप्पी

Raveena Tandon on relationship with Rahul Dravid: वैसे तो आजकल एक्ट्रेसेस के लिंकअप के काफी चर्चे उठते रहते हैं। लेकिन ये कुछ नया नहीं है। पहले भी ऐसा होता रहा है। हालांकि इसमें से कुछ सच होता है और कुछ झूठ। अब रवीना टंडन को ही ले लीजिए। एक्ट्रेस के बारे में शुरुआत में कहा गया कि उनका अक्षय कुमार के साथ रिलेशन था, यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि उन्होंने एक्टर से सगाई कर ली थी। हालांकि रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर अनिल थडानी से शादी की थी। लेकिन एक शख्स और है जिससे रवीना का नाम जोड़ा गया था और वो थे इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज राहुल द्रविड़। बात साल 2002 की है जब रवीना के बारे में कहा गया कि उनका राहुल द्रविड़ संग रिलेशनशिप चल रहा है और ये अफवाहें इस कदर फैली थीं कि कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन असल में मामला कुछ और था। खुद रवीना टंडन ने इस बात से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वो उन्हें निजी तौर पर जानती तक नही हैं। बस बाकी दोस्तों के साथ मिली हैं। फिल्मफेयर से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ''भगवान के लिए... वो मेरे परिचित भ...

'RRR' से पहले SS Rajamouli की इस फिल्म के लिए साथ आए थे Ajay Devgn !! जानिए नाम

Ajay Devgn Collaborated With SS Rajamoul for this Film: साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (Baahubali 2: The Conclusion) का निर्देशन किया था। इस फिल्म के बाद एसएस राजामौली एक बार फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में एसएस राजामौली ने अजय देवगन ऑनबोर्ड लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरआरआर से पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) और एसएस राजामौली इस फिल्म के लिए साथ आने वाले थे। 'आरआरआर' को बनाने से लगभग एक दशक पहले एसएस राजामौली तेलुगु सिनेमा के सबसे चर्चित फिल्म निर्माताओं में से एक थे और उन्होंने सीजीआई फ्लाई के साथ वीएफएक्स फिल्म 'ईगा' का निर्देशन किया था। तेलुगु में फिल्म की भारी सफलता के बाद एसएस राजामौली ने इसे हिंदी में रिलीज करने और इसे देश भर के दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला किया। हिंदी वर्जन के लिए उन्होंने अजय देवगन के साथ संपर्क किया और उन्हें अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल के साथ फिल्म के कथाकार के रूप में शामिल किया। अज...

सरोगेसी के जरिए Priyanka Chopra और Nick Jonas बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी

Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas Welcomed a baby via surrogate: पावर कपल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nick Jonas) के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि वो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह और निक 'बहुत खुश' हैं क्योंकि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका और निक दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'हमें यह कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम इस स्पेशल टाइम के दौरान सम्मानपूर्वक गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।' इस नोट को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट पर पति निक को टैग किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रियंका और निक ने 2018 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद लवबर्ड्स ने पितृत्व क...

Varun Dhawan और Nitesh Tiwari की अपकमिंग फिल्म के लिए लगी इन 2 हसीनाओं में रेस!! जानें नाम

Kiara-Janhvi racing for Varun's movie: बॉलीवुड के गलियारों से बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म फरवरी 2022 से फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर बताया गया था कि मेकर्स ने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को चुना है। यह जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ दिखाई देंगे। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की आने वाली फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर अकेले रेस में नहीं हैं। उनके साथ-साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी इस फिल्म के लिए रेस में लगी हुई हैं। कियारा आडवाणी साजिद नाडियाडवाला के बैनर की एक और फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। कार्तिक और कियारा की यह फिल्म इसी साल शुरू होनी है, जिसे समीर बना रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक कियारा और जाह्नवी में से किसी को भी फाइनल नहीं किया है। मेकर्स जल्द ही किसी एक अदाकारा को वरुण धवन की फिल्म के लिए फाइनल कर सकते हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि वरुण धवन की इस फिल्म के लिए क...

Ahan Shetty 2022 में करेंगे Tania Shroff से शादी? जानें सच्चाई

Ahan will not marry Tania in 2022: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म तड़प (Tadap) के साथ धमाकेदार एंट्री मारने वाले कलाकार अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को लेकर बीते दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) के साथ 2022 में ही शादी कर सकते हैं। अहान शेट्टी को लेकर सामने आई इन खबरों की हवा पिंकविला की एक रिपोर्ट से निकल गई है, जिसमें बताया गया है कि शेट्टी परिवार ने अभी तक अहान की शादी के बारे में सोचा भी नहीं है तो फिर इस साल शादी का सवाल ही नहीं उठता है। अहान शेट्टी के स्पोक्सपर्सन ने पिंकविला से बात करते हुए कहा है, ‘ अहान शेट्टी की शादी को लेकर आ रही खबरें बेबुनियाद हैं। अहान इस वक्त अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में लगे हुए हैं। अहान अपनी अगली फिल्म जून 2022 में शुरू करेंगे, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा।’ जिन लोगों को अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के बारे में नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि ये दोनों काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के रिश्ते को घरवालों से भी हरी झंडी मिल चुकी ह...

Akshay Kumar की 'Bachchan Pandey' से टकराएगी SS Rajamouli की 'RRR' !! बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

Bachchan Pandey Will Clash With RRR: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) 7 जनवरी को अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' (RRR) को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखने के बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म दो नई रिलीज डेट (18 मार्च और 28 अप्रैल) जारी की है। अगर ये फिल्म 18 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देती है तो इसकी टक्कर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) से देखने मिलेगी। डीवीवी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में 'आरआरआर' के लिए 18 मार्च और 28 अप्रैल दो तारीख सुरक्षित कर ली हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर महामारी की स्थिति सही होती हैं और सिनेमाघरों को फुल कैपेसिटी के साथ खोला जाता है तो हम फिल्म 18 मार्च के दिन रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अन्यथा ये फिल्म 28 अप्रैल के दिन रिलीज होगी।' 'बच्चन पांडे' से टकराएगी 'आरआरआर' अगर हालत ठीक रहते हैं और सि...

Deepika Padukone स्टारर 'Gehraiyaan' का ट्रेलर देख KRK ने लिए मजे, बोले 'आज रणबीर कपूर ने भी...'

KRK took a jibe at Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) , सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद कई फैंस ने खूब तारीफ की, तो कई ये उतना खास नहीं लगा। ऐसे में अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अपना रिएक्शन साझा किया है। केआरके ने ट्वीट करते हुए दीपिका पादुकोण की खिल्ली उड़ाई है और रणबीर कपूर का नाम भी घसीटा है। केआरके ने अपने ट्वीट में दीपिका पादुकोण पर तंज कसते हुए लिखा है, 'रणबीर कपूर ने गहराइयां का ट्रेलर देख कर खुद से कहा होगा, थैंक यू ऊपर वाले! बचा लिया दीपू के साथ ब्रेकअप कराकर। नहीं तो आज ऐसे इज्जत भरे बाजार नीलाम होती।' Ranbir kapoor Ne #Gehraiyaan ka trailer Dekh kar Khud Se Kaha hoga, Thank you Oopar Wale! Bacha liya Deepu Ke Saath break up Karakar! Nahi toh Aaj Aise Izzat Bhare Baazar Neelam Hoti. — KRK (@kamaalrkhan) January 21, 2022 इससे पहले ...

Laal Singh Chaddha Release Date: Aamir Khan बैसाखी पर ही लाएंगे अपनी फिल्म, 14 अप्रैल को लगेगी थिएटर के बाहर लाइनें

Laal Singh Chaddha Release Date: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि यह 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज नहीं होगी। मेकर्स फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क 14 अप्रैल तक पूरा नहीं कर पाएंगे, जिस कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। आमिर खान के फैंस इन खबरों से निराश थे क्योंकि वो लाल सिंह चड्ढा का इंतजार काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। आमिर खान ने अपने सभी फैंस को कुछ देर पहले ही खुशखबरी दी है और बताया है कि उनकी लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा अपनी तय तारीख को ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि लाल सिंह चड्ढा बैशाखी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rxiavQ https://ift.tt/eA8V8J

Remembering Sushant Singh Rajput !! सुशांत सिंह राजपूत को सिर्फ इस एक बात से लगता था डर, फैंस को भी बताई थी दिल की बात

Remembering Sushant Singh Rajput: दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज अपनी 36वीं बर्थ एनिवर्सिरी बना रहे हैं। एक्टर ने कम वक्त में ही बेहतरीन फिल्में देकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। टीवी की दुनिया से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने डेब्यू फिल्म काई पो छे से ही करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने सिनेमा इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। दिवंगत अभिनेता ने 14 जून 2020 में कथित तौर पर आत्महत्या कर इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत बड़े दिलवाले और बड़े सपने देखने वाले इंसान थे। हालांकि फिल्मी दुनिया में उनका ये सफर इतना भी आसान नहीं था। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत को हर बार सिर्फ एक ही डर सताता था कि वो कहीं बॉलीवुड से बाहर न हो जाएं। खुद एक्टर ने कई बार अपना ये फैंस के बीच रखा था। जब उनकी फिल्में असफल हो रही थी तो वो काफी चिंता में थे। सोनचिरिया की रिलीज के वक्त सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस से बातचीत के दौरान अपना ये दर्द बयां किया था। एक फैन ने एक्टर से बात करते हुए क...

लोगों के कंधों पर बैठकर सबरीमाला मंदिर पहुंचे Ajay Devgn हुए ट्रोल, लोग बोले ‘एक्शन हीरो 2 कदम नहीं...’

Image
Ajay trolled for Sabarimala Tample clip: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) भारत के मशहूर सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। ब्लैक रंग के कपड़ों में अजय की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें वो पूजा पाठ करते दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने पूरे 11 दिनों तक मंदिर के नियमों का पालन किया था। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ये 11 दिन चटाई पर सोए, काले रंग के कपड़े पहने, वेज खाना खाया, और नंगे पैर ही रहे। अजय देवगन ने इन 11 दिन शराब और परफ्यूम से भी दूरी बनाए रखी ताकि पूजा पाठ में कोई विघ्न ना पैदा हो। बीते दिनों मीडिया में आई इन खबरों को पढ़कर अजय के फैंस का सीना चौड़ा हो गया लेकिन अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें उन्हें कुछ लोग कंधों पर लेकर मंदिर की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन का ये वीडियो फैंस को चौंका रहा है और वो एक्टर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। अजय देवगन को इस वीडियो के लिए ट्रोल करने वाले लोगों का कहना है कि फिल्मों में बड़े-बड़े एक्शन सीन्स परफॉर्म करने वाले अजय दे...

रेमो डिसूजा के साले Jason Watkins घर में पाए गए मृत, डेथ की वजहों पर हो रही है छानबीन

Image
Remo D Souza's brother in law dead: कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता निर्देशक रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस की मौत हो गई है। वो अपने मिल्लत नगर के घर में मृत पाए गए। जैसन वाटकिंस की बहन और रेमो की पत्नी लीजल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, ''क्यों? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी।'' ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक मेडिकल ऑफिसर ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया, ''जैसन को कूपर अस्पताल में लाया गया है और ओशिवारा पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही हैं।'' रेमो डिसूजा ने इस मौत पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कोई रियेक्शन दिया है। वाटकिंस की मौत को लेकर डॉक्टर्स की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उनकी मौत के कारण का कुछ पता नहीं चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो डिसूजा फिलहाल गोवा में हैं। वो एक शादी के लिए गोवा गए हैं। जैसन वॉटकिंस के बारे में बात करें तो वो बॉलीवुड के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी काम किया है। उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ ...

Entertainment News of the Day: तेजस्वी प्रकाश को मिला टिकट टू फिनाले !! अल्लू अर्जुन के बाद महेश बाबू मारेंगे बॉलीवुड में सेंध?

Entertainment News of the Day: मनोरंजन जगत में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में काफी हलचल रही। नागिन 6 (Naagin 6) को लेकर मची हलचल के बीच टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर भी सामने आई। टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) के पिता की कोरोना की वजह से मौत हो गई। इधर, साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में भी कई खबरों को लेकर हलचल मची। यहां पढ़िए आज दिन भर सुर्खियों में रही मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें । Akshay Kumar से पहले थियेटर पहुंचेंगे John Abraham बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर होली के मौके पर धमाल मचाने वाले हैं। ये फिल्म सीधा थियेटर में ही रिलीज होगी। अक्षय कुमार के इस बड़े ऐलान के बाद एक्टर जॉन अब्राहम ने भी अपनी फिल्म को होली से पहले ही थियेटर रिलीज करने का मन बना लिया है। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा खबर के मुताबिक जॉन अब्राहम अपनी फिल्म अटैक को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे से पहले ही थियेटर लेकर पहुंच सकते हैं। हाथ लगी जानकारी के मुताबिक जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक 4 मार्च के दिन रिलीज हो सकती है। Allu Arju...

Arun Verma की मृत्यु, सलमान खान-अक्षय कुमार संग किया था काम

Arun Verma Death: कोरोना वायरस महामारी के दौर में कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के जाने से इंडस्ट्री को भारी धक्का लगा है। इन कलाकारों की मृत्यु के गम से अभी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री उबरी भी नहीं थी कि एक और बड़ा झटका लग गया है। इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अरुण वर्मा इस दुनिया को बाय बोलकर हमेशा-हमेशा के लिए अपने फैंस से दूर चले गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अरुण वर्मा का इलाज काफी समय से पीपल्स हॉस्पिटल में चल रहा था, जिन्होंने गुरुवार के दिन अपनी अंतिम सांस ली। दोस्त ने दी अरुण वर्मा की मृत्यु की जानकारी एक्टर अरुण वर्मा की मृत्यु की जानकारी उनके एक दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अरुण वर्मा के दोस्त ने फेसबुक पर लिखा है, 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे दोस्त और एक्टर अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में देहान्त हो गया है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें। ओम शांति, शांति, शांति...।' अरुण वर्मा ने किया था कई दिग्गज कलाकारों संग काम बॉलीवुड एक्टर अरुण वर्मा ने अपने सालों लम्बे करियर में कई दिग्गज कलाकारों के...