Kareena Kapoor Khan के सपोर्ट में उतरी Taapsee Pannu, बयान सुनकर कहीं लग न जाए Kangana Ranaut के तन-बदन में आग
Taapsee Pannu supports Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और कंगना रनौत (Kareena Kapoor Khan) के बीच एक बार फिर तकरार शुरू हो गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को ‘गैर-जरूरी’ का टैग दे दिया था। इसके बाद कंगना रनौत ने भी तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बता दिया। अब तापसी पन्नू ने कुछ ऐसा कहा है जो कहीं फिर कंगना रनौत को परेशान न कर दे। तापसी पन्नू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को पे-पैरिटी के मुद्दे पर सपोर्ट किया है। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्म सीता- द इनकार्नेशन के लिए 12 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूल रही है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान को इंटरनेट यूजर्स ने खूब ट्रोल किया। कुछ लोगों ने करीना कपूर खान को इस फिल्म के लिए सही च्वॉइस नहीं बताया था। इसके अलावा उन्हें मिलने वाली फीस को भी लोग काफी ज्यादा बताने लगे थे। जिस पर अब तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। तापसी पन्नू ने कहा, ‘अगर उनकी जगह कोई मेल होता और वो ये रकम मांगता...