Posts

Showing posts from December, 2021

Exclusive: OTT पर रिलीज नहीं होगी YRF की 300 करोड़ी Prithviraj, दर्शकों के लिए मेकर्स का बड़ा फैसला

Prithviraj will not release on OTT: देश में कोरोना वायरस महामारी का खौफ लगातार बढ़ रहा है। देश के कई राज्य इस महामारी को मात देने के लिए कमर कस चुके हैं, जिसकी मार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ने लगी है। दिल्ली में थिएटर्स बंद कर दिए गए हैं और बाकी कई राज्यों में नाइट शोज कैंसिंल हो चुके हैं। देश के हालात देखने के बाद जर्सी के मेकर्स पहले ही अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा चुके हैं और अब सुनने में आ रहा है कि बाकी निर्माता भी कोरोना महामारी के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार हैं। बात अगर यशराज बैनर की पृथ्वीराज (Prithviraj) की करें तो इस फिल्म को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। पृथ्वीराज को मेकर्स 21 जनवरी 2022 के दिन रिलीज करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन थिएटर्स के हालात देखकर ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म तय तारीख को सिनेमाघरों में कदम नहीं रखेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) इस फिल्म को ओटीटी पर लाने का प्लान बना रहे हैं क्योंकि यह फिल्म काफ...

Sohail Khan के साले से दामन छुड़ाने के बाद इस मुंडे पर आया Sonakshi Sinha का दिल!!

Image
Sonakshi dating Zaheer Iqbal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। एक-एक करके सभी जाने-माने सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते दिनों फैंस ने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी देखी, जिसके बाद सभी सोच रहे हैं कि अगला नम्बर किसका है? अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही अपने रिलेशन को ऑफिशियल करने के मूड में हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिनों पहले कलाकार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा सकते हैं। लम्बे समय से उड़ रही है जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशन की अफवाह जहीर इकबाल की पहली फिल्म नोटबुक के साथ ही ऐसी अफवाहें शुरू हो गई थीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का एक डांसिंग वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक साथ धमाल मचाते देखे गए थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने यह मान लिया था कि दोनों रिलेशन में हैं लेकिन ...

Salman Khan की रोमांटिक ड्रामा में हुई Sooraj Pancholi की एंट्री, इस हसीना के साथ करेंगे रोमांस

Salman Khan Will Work Again With Sooraj Pancholi: सलमान खान (Salman Khan) ने आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को अपने बैनर तले बनी फिल्म 'हीरो' के साथ लॉन्च किया। निखिल आडवाणी निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद सूरज पंचोली ने इरफान कमल की सैटेलाइट शंकर और स्टेनली डी कोस्टा की 'टाइम टू डांस' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन दोनों को कुछ खास सफलता नहीं मिली। अभिनेता ने फरवरी में महान भारतीय मुक्केबाज हवा सिंह की बायोपिक की घोषणा की थी लेकिन उसे भी होल्ड पर डाल दिया गया है। ऐसे में सलमान खान ने एक बार फिर सूरज पंचोली के डगमगाते करियर को संभालने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। पीपिंग मून डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सूरज पंचोली की अगली फिल्म सलमान खान पेश करेंगे। स्टार-किड ने जाहिर तौर पर आगामी तेलुगु फिल्म 'गुरथुंडा सीताकलम' के हिंदी रीमेक पर हस्ताक्षर किए हैं और सलमान इसे अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत पेश करेंगे। सत्यदेव कंचरण और तमन्ना भाटिया अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फरवरी 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने स...

Akshay Kumar की फिल्म Ajnabee के प्रोड्यूसर Vijay Galani का हुआ निधन, लंदन में करवा रहे थे इलाज

Akshay Kumar's film Ajnabee fame producer Vijay Galani dies: बॉलीवुड फिल्मी गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर को फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए कंफर्म किया है। विजय गिलानी (Vijay Galani) काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उनका इलाज लंदन में चल रहा था। हालांकि वो मौत और जिंदगी की ये जंग हार गए है। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पर विजय गिलानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद, मेरे प्यारे दोस्त विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों को सांत्वना। ओइ्म शांति।' यहां देखें पोस्ट अक्षय कुमार की फिल्म अजनबी को कर चुके हैं प्रोड्यूस बता दें कि विजय गलानी जाने-माने फिल्म निर्माता है। जो कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। विजय गलानी ने अक्षय कुमार- करीना कपूर स्टारर फिल्म अजनबी (Ajnabee) को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वो सलमान खान स्टारर फिल्म वीर के भी ...

Shahid Kapoor ने Jersey के लिए दी बड़ी कुर्बानी, फीस पर ही चला दिया चाकू

Shahid Kapoor slashed his fees for Jersey: बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी (Jersey) को लेकर सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इस फिल्म को मेकर्स पहले 31 दिसंबर को ही रिलीज कर रहे थे। लेकिन अब ये फिल्म तय वक्त पर सिनेमाघर नहीं पहुंच पाएगी। फिल्म निर्माताओं ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। इसका ऐलान मेकर्स ने एक बयान जारी करके किया था। इसके बाद से ही कयास लग रहे हैं कि मौजूदा हालातों को देखते हुए ये फिल्म शायद ही सिनेमाघर का मुंह देख पाए। संभव है कि मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर दें। ऐसे में फिल्म स्टार शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म को थियेटर तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। खबर है कि फिल्म स्टार शाहिद कपूर ने इस फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज के लिए अपनी फीस में भारी कटौती कर दी है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर ने इस फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जा सके, और इसके लिए फिल्म को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपनी फीस में कटौती करने का प्रस्ताव रख दिया...

SCOOP: भयंकर लड़ाई के बाद Rishabh Pant ने Urvashi Rautela को WhatsApp पर किया ब्लॉक?

Rishabh blocked Urvashi on WhatsApp: ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला भारत की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। जहां ऋषभ पंत ने क्रिकेट की दुनिया में अपना सिक्का जमा लिया है तो वहीं उर्वशी रौतेला मनोरंजन की दुनिया में धमाका कर रही हैं। कुछ वक्त पहले इन दोनों स्टार्स का नाम आपस में जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले कि ये दोनों स्टार्स यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर कर पाते, उससे पहले ही इनका ब्रेकअप हो गया। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उर्वशी रौतेला का ब्रेकअप किस कारण हुआ, यह कोई नहीं जानता है लेकिन अब ये दोनों अपने-अपने रास्तों पर निकल गए हैं। ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इन दोनों ने एक-दूसरे को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है। इन दोनों के फैंस यह खबर पढ़कर हैरान रह गए थे क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि इन दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ चुके हैं। ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला ने एक-दूसरे को व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है, यह बात पक्की है लेकिन इसके पूछे का कारण पता नहीं चल पाया है। इंडि...

83 को फ्लॉप होने से बचाने के लिए Ranveer Singh ने दिखाई दरियादिली, मेकर्स से नहीं लेंगे पूरी फीस

Ranveer not taking full fees for 83: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 से मेकर्स और ट्रेड पंडितों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई 60-70 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायी है। फिल्म की खराब कमाई से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है और वो 83 (Film 83) के फ्लॉप होने के कारण तलाशन में लगे हुए हैं। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म 83 की खराब कमाई से मेकर्स में फूट पड़ गई है और वो एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कई निर्माता फिल्म की मेकिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि कबीर खान (Kabir Khan) ने फिल्म 83 को डाक्यूमेंट्री स्टाइल में बनाया है, जिसकी वजह से दर्शक इसके साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। अब कारण कुछ भी हो लेकिन इतना तो तय हो चुका है कि फिल्म 83 अपने खाते में 100 करोड़ रुपये भी नहीं जोड़ पाएगी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म 83 के घाटे को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। रणवीर सिंह को अभी तक मेंकर्स ने 83 के पूरे पैसे नहीं ...

Akshay Kumar ने छीनी Shah Rukh Khan की रिलीज डेट!! ईद 2022 पर कूटेंगे जमकर रुपये

Prithviraj to release on Eid 2022: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखेंगी। फिल्म पृथ्वीराज को यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया है, जिसने बताया था कि वो इस मूवी को जनवरी 2022 में रिलीज करेगा। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज बैनर ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखने के बाद पृथ्वीराज की रिलीज डेट में बदलाव करने के मूड में है। आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते हैं कि पृथ्वीराज जैसी मेगा बजट फिल्म कोरोना महामारी की चपेट में आए और इसकी कमाई पर असर पड़े। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यशराज बैनर अगर पृथ्वीराज की रिलीज डेट में बदलाव करेगा तो अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की यह फिल्म ईद 2022 पर रिलीज होगी। ईद 2022 पर यशराज बैनर अपनी पठान (Pathan) लाने की सोच रहा है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दिखाई देंगे। फिल्म पठान की शूटिंग अभी जारी है और कोरोना से बिगड़ते हालात देखने के बाद माना जा रहा है कि शाहरुख खान की यह फिल्म तय समय पर पूरी नहीं हो...

Akshay Kumar ने 150 करोड़ में साइन की फिल्म, बने सबसे महंगे Bollywood हीरो

Akshay charging 150 cr for a movie: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं, जिस कारण हर निर्माता उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। इस वक्त अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हर बड़े निर्माता और डायरेक्टर के साथ फिल्में कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बैंकबल स्टार बन गए हैं, जिस कारण निर्माता उन्हें साइन करने के लिए मोटी-मोटी फीस दे रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिसके बाद वो इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। केआरके ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि अक्षय कुमार ने वासु भगनानी के बैनर की एक मेगा बजट फिल्म साइन की है, जिसे अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) बनाएंगे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 150 करोड़ चार्ज किए हैं। बॉलीवुड का कोई भी अभिनेता इतनी बड़ी रकम चार्ज नहीं करता है। अक्षय कुमार ने फीस के मामले में खान सुपरस्टार्स को भी पछाड़ दिया है। सलमान खान और आमिर खान जैसे अभिनेता एक फिल्म के लिए 50 से 80 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं और फिल्म की कमाई का थोड़ा हिस्सा...

Varun Dhawan की फिल्म इक्कीस पर लगा ब्रेक, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे परेशान

Varun Dhawan's Film Ekkis is on hold: वरुण धवन और श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan)मिलकर 'इक्कीस' (Ekkis) नाम की फिल्म बना रहे हैं। ये फिल्म दरअसल सेकेंड लेफ्टीनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए वरुण धवन एक बार फिर अपने 'बदलापुर' डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ हाथ मिला रहे हैं। फिल्म को राघवन डायरेक्टर करेंगे। जबकि मैडडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फिल्म को अभी होल्ड पर रख दिया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को होल्ड पर डालने के पीछे सबसे बड़ा कारण कोविड 19 का नया वर्जन ओमिक्रॉन है क्योंकि केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ये एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से मेकर्स कास्ट और क्रू को खतरे में नहीं डालना चाहते। ऐसे में फिल्म को अभी रोकने का फैसला करना पड़ा है। अब फिल्म को तभी शुरू किया जाएगा जब देश में तीसरी लहर कम पड़ जाएगी। फिल्म के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं होना चाहिए, इसलिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इस फिल्म को मेकर्स फरवरी, 2022 में शुरू करना चाहते थे।...

Katrina Kaif ने Salman Khan को दी बर्थडे की बधाई, बोलीं ‘भगवान करे कि...’

Image
Katrina wished Salman on B'day: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसम्बर 2021 को अपने बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के करीबी लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी भाईजान को जन्मदिन की बधाई दी है। कटरीना कैफ ने सलमान खान की स्टाइलिश फोटो फैंस के साथ शेयर करते हुए दुआएं मांगी हैं। अदाकारा कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने लिखा है, ‘सलमान खान आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। भगवान करें कि लोगों का प्यार हमेशा आपके साथ बना रहे।’ कटरीना कैफ ने इस मैसेज के साथ हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है। कटरीना कैफ ने जिस अंदाज में सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है, उससे साफ हो गया है कि भाईजान और कटरीना कैफ के रिश्ते में कोई दरार नहीं है। भले ही कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुल्हनिया बन चुकी हों ल...

Katrina Kaif की शादी होते ही Salman Khan की जिंदगी में हुई इस विदेशी हसीना की एंट्री!!

Samantha Lockwood joins Salman B'day party: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बीते दिनों ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ राजस्थान में शादी रचाई है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान गए थे, जिनके सामने इन्होंने 7 फेरे लिए। कटरीना कैफ एक जमाने में सलमान खान (Salman Khan) के काफी करीब थीं। उन दिनों ऐसी खबरें उड़ती थीं कि सलमान खान और कटरीना कैफ एक-दूसरे से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी का फैसला कर सकते हैं। ये खबरें कभी सच साबित नहीं हुईं और अब कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुल्हनिया बन चुकी हैं। कटरीना कैफ ने जैसे ही विक्की कौशल का हाथ थामा, वैसे ही सलमान खान के फैंस पूछने लगे कि क्या भाईजान हमेशा के लिए अकेले हो गए हैं? सलमान खान (Salman Khan) के इन फैंस को बीती रात इस सवाल का जवाब मिला। बीती रात सलमान खान की बर्थडे पार्टी में एक विदेशी बाला ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसे पहले कभी भाईजान की पार्टियों में नहीं दिखा गया था। बीती रात सलमान खान की बर्थडे पार्टी में समांथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) पहुंची थीं, जिन...

Salman Khan को पनवेल फार्महाउस में सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब ऐसी है हालत

Snake bites Salman Khan: बॉलीवुड दबंग सलमान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार रविवार रात की बताई जा रही है। सलमान खान क्रिसमस मनाने और अपने बर्थडे के लिए पनवेल फार्महाउस पहुंचे थे। ये इलाका चारो तरफ से झाड़ जंगल से घिरा हुआ है और ऐसे में जंगली जानवरों और सांप बिच्छुओं का आना आम बाती है। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान को बिना जहर वाले सांप ने काटा था। फिर भी उनको अस्पताल ले जाया गया। वो नवी मुम्बई के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया था। सोमवार सुबह 9 बजे वो फार्महाउस में वापस आ गए हैं और अब उनकी तबियत ठीक है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। वो हर साल यहीं जन्मदिन मनाने आते हैं। पिछले साल तो उन्होंने अपना ज्यादातर समय यहीं बिताया था। लॉकडाउन के वक्त उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और लूलिया वंतूर जैसी एक्ट्रेसेस भी इसी फार्महाउस मे रह रही थीं। फार्महाउस से उनकी कई फोटोज और वीडियोज सामने आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल का ऐलान किया है। इसके अलावा वो कभी ईद कभी दिवाली, किक 2 और टाइगर 3 मे...

'Merry Christmas' की शूटिंग के लिए तैयार हैं Katrina Kaif, Vijay Sethupathi संग आएंगी नजर

Katrina Kaif Excited for Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ 9 दिसंबर के दिन सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद की जाने वाली सभी रस्मों को पूरा करने के बाद कटरीना कैफ एक बार फिर सेट पर वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि वो काम पर वापस आ गई हैं। एक्टर्स ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) का ऐलान करते हुए फैंस को खास तोहफा दिया है। कटरीना कैफ ने आखिरकार सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की घोषणा कर दी है। क्रिसमस के अवसर कटरीना ने विजय, निर्देशक श्रीराम राघवन, निर्माता रमेश तौरानी और संजय राउत्रे सहित सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसके साथ कटरीना ने पुष्टि की कि फिल्म पिछले हफ्ते शुरू हो गई है और वह विजय और श्रीराम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'नई शुरुआत। निर्देशक श्रीराम राघवन की 'मैरी क्रिसमस' के साथ सेट पर वापस! मैं हमेशा से श्रीराम सर ...

कोरोना के बाद Kareena Kapoor Khan का हुआ Omicron टेस्ट, सामने आई ये रिपोर्ट

Kareena Kapoor Khan Omicron test report comes negative: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में कोविड-19 का शिकार हुई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसकी जानकारी बीएमसी ने भी दी थी। कोरोना का शिकार होने के बाद बीएमसी (BMC) ने अदाकारा का ओमिक्रॉन टेस्ट भी करवाया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस बारे में बीएमसी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि अदाकारा की ये रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी अदाकारा में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण नहीं मिले है। ये करीना कपूर खान और उनके फैंस के लिए राहत की बात है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अदाकारा करीना कपूर खान ही नहीं, बल्कि उनके साथ कोरोना का शिकार हुईं अमृता अरोड़ा, माहिप कपूर, सीमा खान भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से मुक्त पाए गए है। इन सभी का ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की जानकारी के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। Actor Kareena Kapoor Khan's genome sequencing report for Omicron is negative: Brihanmumbai Municipal Corporation (file phot...

Bollywood के इस खान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं Harnaaz Sandhu, जानें नाम

Harnaaz Sadhu wants to romance with Shah Rukh Khan: भारत की रहने वाली हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस ताज को जीतने के बाद हरनाज संधू ने लारा दत्ता और सुष्मिता सेन जैसी हसीनाओं की फेहरिस्त में एंट्री मार ली है। हरनाज संधू (Harnaaz Sadhu) को इस वक्त पूरे देश से प्यार मिल रहा है क्योंकि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। मिस यूनिवर्स का ताज पहनकर हरनाज संधू भारत आ चुकी हैं और इन दिनों मीडिया से बातें कर रही हैं। हरनाज संधू बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। हरनाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद अब वो फिल्मों में कदम जमाना चाहती हैं। हरनाज से जब पूछा गया कि वो किस हीरो के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं तो उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम लिया। हरनाज संधू के अनुसार, ‘अगर मुझे शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है तो मेरा सपना सच हो जाएगा। वो जिस तरह से अपने किरदारों में घुस जाते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। वो अपने किरदार को जीने लगते हैं। किसी भी कलाकार के लिए यह जरूरी है कि वो क...

Sam Bombay से अलग होने के बाद Poonam Pandey की जिंदगी में हुई Mr. Right की एंट्री!!

Is Poonam Pandey dating someone: बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे बीते दिनों पति सैम बॉम्बे के साथ हुई लड़ाई को लेकर चर्चा में थीं। अदाकारा पूनम पांडे के पति ने उनके साथ घरेलू हिंसा की थी। सैम बॉम्बे ने पूनम को इतना मारा कि अदाकारा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद पूनम ने सैम से दूर होने का फैसला कर लिया और अलग रहने लगीं। अदाकारा पूनम पांडे इस वाकये के बाद इतनी घबरा गई हैं कि वो अकेले ही रहना चाहती हैं। अदाकारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सैम की हरकत से वो काफी दुखी हैं और कुछ वक्त के लिए अकेले रहना चाहती हैं। पूनम ने बताया है कि वो इन दिनों किसी को डेट नहीं कर रही हैं और ना ही उनका ऐसा कोई प्लान है। पूनम पांडे के अनुसार, ‘मेरी जिंदगी में इन दिनों कोई नहीं है। मैं अकेले ही खुश हूं। मैं कुछ वक्त के लिए अकेले ही रहना चाहती हूं। इस बीच अगर मेरी मुलाकात किसी ढंग के व्यक्ति से हो जाती है तो मैं रिलेशन के बारे में सोचूंगी वरना अकेले ही रहूंगी।’ अदाकारा पूनम पांडे ने चर्चा के दौरान कहा है कि वो कटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसी लव स्टोरी चाहती हैं। पूनम पांडे के अनुसार, ‘क...

Sushmita Sen ने Rohman Shawl संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'हम हमेशा...'

Aarya 2 star Sushmita Sen confirms breakup with Rohman Shawl: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने आखिकार अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। फिल्म स्टार ने खुद इस बारे में इंस्टाग्राम के जरिए बताया है। मीडिया में काफी बज था कि अदाकारा सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। जिसके बाद रोहमन शॉल ने एक्ट्रेस का घर छोड़ दिया है औऱ वो अपने किसी दोस्त के साथ मुंबई में अलग रह रहे हैं। इन खबरों पर अब खुद आर्या 2 स्टार सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रोहमन शॉल के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए इन रिपोर्ट्स पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म किया है कि अब वो दोनों अलग हो चुके हैं। एक्स मिस यूनिवर्स ने लिखा, ‘हमने दोस्त की तरह शुरुआत की थी… हम दोस्त बने रहेंगे… रिश्ता काफी पहले ही खत्म हो चुका है… सिर्फ प्यार बचा है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नो मोर स्पेक्यूलेशन जैसे हैशटैग दिए है। यहां देखें पोस्ट। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इन दोनों के ब्रेकअप की खबर...

Aamir Khan और Fatima Sana Shaikh की शादी की FAKE PICS हुईं वायरल

Aamir Khan and Fatima Sana Shaikh's Fake Wedding Photo: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने इस साल अपनी दूसरी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) से तलाक लेने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर तमाम बातें उठ रही हैं। ये तक कहा जा रहा था कि आमिर दंगल स्टार फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) से शादी कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब दोनों की शादी की फोटो भी सामने आ गई। सोशल मीडिया पर अब फेक वायरल फोटो में कहा जा रहा है कि आमरी ने फातिमा से शादी कर ली है। फोटो में आमिर खान सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। जबकि फातिमा सना शेख ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है। वहीं फातिमा की मांग में सिंदूर भी दिख रहा है। आपको बता दें कि ये पूरी तरह से नकली फोटो है और इसे एडिट किया है। लोग इस गलत फोटो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि आमिर ने तीसरी शादी कर ली है। जबकि असल में ये फोटो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंगेजमेंट की है जब आमिर खान और किरण राव एक साथ पहुंचे थे। एडिट की हुई फोटो में किरण राव के चेहरे की जगह फातिमा का चेहरा लगाया गया है। आपको बता दें कि तीन जुलाई को आमिर खान ने अपन...

महाभारत के अर्जुन ने Jaya Bachchan पर किया भद्दा कमेंट, बोले 'इस नटगुल्ली ने अमिताभ की सारी इज्जत...'

Firoz Khan abusive comment on Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में राज्यसभा में अपना आपा खो दिया था, जिसके बाद उन्हें कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अब 'महाभारत' में अर्जुन का रोल कर चुके एक्टर फिरोज खान भी कूद पड़े हैं। उन्होंने जया बच्चन का मजाक बनाते हुए अपमानजनक ट्वीट किया है। फिरोज खान ने ट्वीट में लिखा, ''अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्जत बनाई थी उसकी नटगुल्ली पत्नी ने उस इज्जत का कबाड़ा कर दिया।'' हालांकि ये बात अभी कंफर्म नहीं हो पा रही है कि ये ट्विटर अकाउंट एक्टर का ही है या नहीं? इस पर 11 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। फिरोज खान के इस ट्वीट को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कुछ इसके लिए उन्हें गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''श्रीमान यह शब्द आपके मुंह से उचित नहीं लग रहे हैं।'' अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्ज़त बनाई थी उसकी "नटगुल्ली" पत्नी ने उस इज्ज़त का कबाड़ा कर दिया — Firoz Khan (@Efir...

83 प्रीमियर नाइट में Ranveer Singh ने Kapil Dev संग किया 'लिप लॉक', कैमरे में कैद हुई ऑक्वर्ड फोटो

Ranveer Singh Lip-Lock with Kapil Dev at 83 the film premiere night: बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के प्रमोशन में बिजी हैं। बीती रात मुंबई में फिल्म स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जहां कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में सजी फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। 1983 वर्ल्ड कप की कहानी बयां करती निर्देशक कबीर खान की इस फिल्म के प्रीमियर में फिल्म स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। साथ ही दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) भी अपनी पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) के साथ यहां पहुंचे। कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया का वेलक खुद रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने किया। लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह और कपिल देव का एक बेहद ऑक्वर्ड मूमेंट कैमरे में कैद हो गया। इस फोटो में ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह और कपिल देव ने एक दूसरे को लिप किस किया है। ये फोटो प्रीमियर नाइट के वक्त की है, जिसमें दोनों सितारे से गर्मजोशी से मिल रहे थे। इसी दौरान उनकी ये ऑकवर्ड फोटो क्लिक हो गई। ये ...

Exclusive: 2022 में साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगे Sidharth Malhotra और Kiara Advani!!

Sidharth and Kiara to announce their relation in 2022: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई जोड़े अब तक अपने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। रणबीर-आलिया, विक्की-कटरीना और वरुण-नताशा के बाद अगर फैंस को किसी जोड़े के इकरार-ए-मोहब्बत का इंतजार है तो वो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) हैं। इन दोनों कलाकारों के लिंकअप की खबरें फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थीं। तब से लेकर अब तक ये दोनों कई बार साथ में देखे जा चुके हैं। बीती रात भी कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पहुंच गईं, जो तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। अगर आप भी सिड-कियारा के ऐसे फैंस में से एक हैं, जो इनकी तरफ से होने वाले आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं तो हम बता दें कि आपका यह इंतजार बहुत ही जल्द खत्म हो सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, ‘कियारा और सिद्धार्थ का रिश्ता अभी शुरुआती दौर में हैं, जिस कारण यह नहीं कहा जा सकता है कि ये जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन हम सब जानते हैं कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कैसे फैंस को चौंकाकर रख दिया। ऐ...

Ganapath Part 1: शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे Tiger Shroff, आंख पर आई गहरी चोट

Image
Tiger Shroff Injured on Shooting Set of Ganapath Part 1: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गणपथ: पार्ट 1' (Ganapath: Part 1) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ लीड रोल में कृति सेनॉन (Kriti Sanon) नजर आएंगी। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे। अभिनेता ने एक महीने पहले यूके में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने जानकारी दी है कि शूटिंग के दौरान उनकी आंख में गहरी चोट आई है। हालिया अपडेट के अनुसार टाइगर 'गणपथ: पार्ट 1' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक साझा की है। तस्वीर में टाइगर की आंख सूजी हुई है और उसकी आंख के चारों ओर एक काला और नीला निशान है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया था, 'गणपथ फाइनल काउंटडाउन पर ये हो गया।' टाइगर और कृति के अलावा 'गणपथ: पार्ट 1' में एली अवराम भी अहम भूमिका में होंगी। पिंकविल की रिपोर...

Exclusive !! बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है Shah Rukh Khan का बेटा Aryan Khan?

Aryan Khan to make his Bollywood debut Soon: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस घंटों-घंटों उनका इंतजार करते रहते हैं। बीते 2 महीनों में शाहरुख खान ने काफी कुछ झेला है। अभिनेता के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने अक्टूबर 2021 की शुरुआत में मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर एक ड्रग बस्ट में पकड़ा था। स्टार किड पर ड्रग्स की खरीद और लेने का आरोप लगाया गया था लेकिन बाद में जांच में कुछ भी साबित नहीं हुआ। कई बार अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन को जमानत मिलने से पहले लगभग 28 दिनों तक अपने परिवार से दूर जेल में रहना पड़ा। हालांकि 28 अक्टूबर मुंबई हाई कोर्ट की ओर से आर्यन खान को जमानत मिल गई। आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान और गौरी खान ने भी राहत की सांस ली। ऐसे बॉलीवुड लाइफ आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए आर्यन खान के अगले शेड्यूल के बारे में बताने जा रहा है। आज हम इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स में आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करने जा रहे हैं। आर्यन ने बॉलीवुड में कदम रखने से प...

Kabir Khan 2011 वर्ल्ड कप की स्टोरी के साथ बनाएंगे फिल्म 83 का सीक्वल? डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

Kabir Khan to make sequel of film 83?: Ranveer Singh और Deepika Padukone फिल्म 83 इस हफ्ते 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी दिखाएगी जाएगी जिसमें इंडिया ने अपनी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि इससे पहले ही साल 2011 के वर्ल्ड कप की कहानी की मांग उठने लगी है। ऐसा कहा जाने लगा कि डायरेक्टर कबीर खान इस फिल्म 83 का सीक्वल बना सकते हैं जिसमें वो इस 2011 के वर्ल्ड कप की कहानी दिखाएंगे। लेकिन कबीर खान वो डायरेक्टर हैं जो सीक्वल नहीं बनाते हैं। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कबीर खान ने 83 के सीक्वल पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा, ''मैं अभी तक 1983 में अटका हुआ हूं। आप मेरा सीक्वल पर रवैया जानते हैं। हालांकि, 2011 की कहानी एक सीक्वल नहीं बल्कि ये अपने आप में एक अलग स्टोरी है। लेकिन मैं इसके बारे में अभी बिल्कुल भी नहीं सोच रहा हूं, मेरा सारा फोकस 83 पर है और मैं इसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।'' सलमान खान भी अब बजरंगी भाईजान 2 बना रहे हैं। कबीर खान से...

Bajrangi Bhaijaan 2: Kabir Khan को बिना बताए Salman Khan ने लिया सीक्वल का फैसला? बोले- 'ना कहानी का पता है और ना स्क्रिप्ट का'

सलमान खान (Salman Khan) की सबसे हिट फिल्मों में से एक फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) का सीक्वल लंबे वक्त से चर्चा में है। दो दिन पहले 19 दिसंबर को आरआरआर के प्रमोशन इवेंट में सलमान खान ने फिल्म के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान कर दिया। इसके बाद से तो सीक्वल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। प्रमोशन इवेंट में सलमान ने साफ किया कि वे बजरंगी भाईजान 2 बना रहे हैं। इसकी कहानी एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र लिखेंगे। केवी ने ही फिल्म के पहले भाग की कहानी लिखी थी। अब इसे डायरेक्ट कौन करेगा? इसे लेकर कई खबरें आ रही हैं। खबरें हैं कि सलमान खान एसएस राजामौली के साथ फिल्म को आगे बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं। अब इस पर अलग-अलग लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। पिछली फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने भी इस सीक्वल पर अपना रिएक्शन दिया है। उनके रिएक्शन से लगता है कि कबीर खान इस अनाउंसमेंट से खफा हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के प्रमोशन इवेंट पर बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान ने कहा कि ना तो फिल्म की कहानी लिखी गई है और ना ही स्क्रिप्ट तैयार है। ये ऐलान सलमान खान की ओर से ही क...

Raj Kundra Pornography Case: पहली बार बोले Raj Kundra, 'बिना जांच के ही परिवार ने दोषी मान लिया'

Raj Kundra Statement On Pornography Case: साल 2021 बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के लिए बेहद खराब रहा है। पॉर्नोग्राफी केस में राज जेल में बंद रहे और उनके और परिवार की काफी बदनामी हुई। इसकी वजह से राज कुंद्रा काफी परेशान रहे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। राज के मामले की वजह से शिल्पा शेट्टी को भी काफी कुछ सहन करना पड़ा था। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर राज ने चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब इस केस पर पहली बार राज कुंद्रा ने बयान जारी किया है। सोमवार को राज कुंद्रा ने पहली बार मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन पर आरोप साबित होने से पहले ही परिवार ने उन्हें दोषी मान लिया। साथ ही राज ने मीडिया से कहा कि वे इस मामले में दखल ना दे और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करे। राज कुंद्रा ने अपने बयान में कहा, 'काफी विचार करने के बाद मुझे लगता है कि तमाम भ्रामक, गैर-जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं साफ करना चाहता हूं कि अपने जीवन में मैंने कभी पॉर्नोग्राफी के काम में हिस्सा नहीं लिया है। यह पूरा मामला कुछ और नहीं बल्कि एक तरह का Witch...

Aishwarya Rai Bachchan को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, Panama Papers Leak पर होगा सवालों से सामना

Aishwarya Rai Bachchan Summoned by ED in Panama Papers Leak Case: पनामा पेपर्स लीक (Panama Paper Leak) मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बच्चन परिवार की बहू को पेश होने के लिए कहा है। एजेंसी ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को समन भेजा है। ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को एजेंसी के सामने दिल्ली में अपना बयान दर्ज करवाएंगी। खबरें ऐसी भी हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ के बाद एजेंसी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी समन जारी कर सकती है। खबर सामने आने के बाद बच्चन परिवार के फैंस में खलबली मच गई है। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहा है। 5 साल पहले पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 जाने माने लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इस लिस्ट में नेता, एक्टर्स, खिलाड़ी, बिजनेसमैन समेत तमाम वर्ग के लोग शामिल थे। सभी लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप लगा था। इसी पूरे मामले की जांच ईडी कर रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन से एक महीने पहले उनके पति और अमिताभ बच्चन के बेटे अ...

Entertainment News of The Day: Urfi Javed की फोटोज ने हिलाया इंटरनेट, Salman Khan पर भड़के Tejasswi Prakash के फैंस

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में कई खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। आज दिन भर कई खबरें सुर्खियों में बनी रही। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने लगातार दूसरे दिन शानदार कमाई की है। जबकि टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम (Spiderman- No Way Home) ने भी तीसरे दिन धांसू बिजनेस किया है। दिन भर की टॉप 5 खबरों के साथ बॉलीवुड लाइफ की खास रिपोर्ट् के साथ हम हाजिर हैं। यहां पढ़ें 5 बड़ी खबरें। Pushpa ने कमा डाले 100 करोड़ रुपये साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने दूसरे दिन भी शानदार कारोबार किया है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में जहां दूसरे दिन शानदार 4 करोड़ रुपये का कारोबार कर कुल 7 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए। तो वहीं, वर्ल्ड वाइड स्तर पर ये फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। Spiderman- No Way Home ने 70 करोड़ का आंकड़ा किया पार हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम ने भी तीसरे दिन शानदार कारोबार किया है। स्पाइडरमैन नो वे होम ने तीन दिन में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली है...

फिल्म 83 के लिए Ranveer Singh नहीं बल्कि Arjun Kapoor थे पहली पसंद? डायरेक्टर कबीर खान ने दिया ये जवाब

Ranveer Singh और Deepika Padukone स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83' को रिलीज होने में अभी कुछ दिन का समय बाकी है लेकिन फिल्म ट्रेलर के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कबीर खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम की साल 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप के जीत की कहानी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि उनकी रियल लॉइफ पत्नी दीपिका उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती में नज़र आएंगी। हालांकि, इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए अर्जुन कपूर पहली पसंद थे। लेकिन अब इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने बताया कि कपिल देव की भूमिका के लिए उनके दिमाग में हमेशा केवल रणवीर थे। वह हमेशा चाहते थे कि रणवीर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए ऑनबोर्ड आए। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान की भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए उनकी सराहना की। कबीर खान ने कहा, "जब से मुझे फिल्म बनाने के लिए कहा गया...

Jersey के लिए Shahid Kapoor ने सच में बहाया है खून-पसीना, होंठ पर आए थे 25 टांके

फिल्म कबीर खान के बाद Shahid Kapoor अपनी अगली फिल्म Jersey के साथ बडे़ पर्दे पर उतरने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर काफी बज भी बना हुआ है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म काफी दमदार थी तो इसलिए उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। लेकिन शाहिद ने इस फिल्म को करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां तक कि उन्होंने फिल्म में अपने पसीने के साथ साथ खून भी बहाया है। फिल्म में शाहिद एक बैट्समैन हैं। क्रिकेट खेलते हुए वक्त चोट लग गई थी। लेदर बॉल से उनके होंठ फट गए थे जिसकी वजह से उन्हें होंठ पर 25 टांके लगवाने पड़े थे। अब आप सोच सकते होंगे कि एक एक्टर के चेहरे पर इस तरह 25 टांके आना कितनी बड़ी बात है क्योंकि एक्टर के लिए उसका चेहरा सबकुछ होता है। ऐसे में शाहिद ने ये काफी बड़ा रिस्क लिया। ये सब सिर्फ हम नहीं बता रहे हैं बल्कि शाहिद ने अपनी फिल्म की तैयारियों की एक वीडियो शेयर करके ये सब बताया है। शाहिद ने ये वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ''इसमें मेरा खून है।'' शाहिद की ये फिल्म साउथ फिल्म जर्सी का ही रीमेक है। ऑरिजनल फिल्म का नाम भी जर्सी था। कब...

kajol का अपार्टमेंट किराए पर लेना चाहेंगे आप? इतना है किराया

Kajol rent out her apartment: काजोल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड पर जमकर राज किया है और उन्होंने अपनी खुद की काफी संपत्ति भी बनाई है। अब एक्ट्रेस ने अपना एक अपार्टमेंट रेंट पर दिया है, जिसका किराया 90,000 रुपये बताया जा रहा है। मनी कंट्रोल के मुताबिक एक्ट्रेसेस का ये घर 771 स्क्वायर फीट में फैला है। ये पोवई हीरानंदी गार्डन्स में स्थित है और ब्लिडिंग का नाम एटलांटिक है। किराए पर दिया गया घर 21वें फ्लोर पर है। रेंट पर लेने वाले शख्स ने अपार्टमेंट के लिए 3 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट की है। 3 दिसंबर को किराए का एग्रीमेंट बना था। एक साल बाद इसका किराया 96,750 रुपये होगा। काजोल की बात करें तो वो अजय देवगन समेत अपनी पूरी फैमिली के साथ जुहू के बंगले में रहती हैं। अजय देवगन ने इसे 60 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसका नाम शिवशक्ति है। ये करीब 590 स्क्वायर यार्ड में फैला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की फिल्म त्रिभंगा इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में तीन जेनरेशन की कहानी दिखाएगी। इसी तरह सलमान खान ने भी मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी है। उन्होंने अ...

फिल्म 83 के बाद Ranveer Singh और डायरेक्टर Kabir Khan साथ मिलकर बनाएंगे एक और फिल्म?

इस हफ्ते बड़े पर्दे पर फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। Ranveer Singh फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल करने वाले हैं। फिल्म को Kabir Khan ने डायरेक्ट किया है। 83 इस हफ्ते 24 दिसंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म अभी पर्दे पर अभी आई भी नही है कि इससे पहले ही रणवीर सिंह और डायरेक्टर कबीर खान की एक और फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है। कबीर खान ने खुद इस बात को माना है। हालांकि अभी सिर्फ बातचीत का सिलसिला जारी है, चीजें फाइनल नहीं हुई हैं। कबीर जल्द ही इस फिल्म को फाइनल करेंगे। डायरेक्टर ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ''बातचीत हो रही है। जाहिर है, जब आपने एक फिल्म करके अच्छा समय बिताया हो तो, आपको एक लगाव हो जाता है और आप आइडियाज के बारे में बात करने लगते हैं। मैंने रणवीर के साथ काफी समय बिताया, तो हमने हर तरह के आइडियाज के बारे में बात की। लेकिन हमने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है। मेरे लिए, 83 मेरी जिंदगी की अहम हिस्सा है तो जब तक 83 रिलीज नहीं हो जाती मैं कोई जजमेंट या कमिटमेंट नहीं दूंगा कि मैं क्या करना चाहता हूं।'' फिल्म 83 साल 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड क...

Vicky Kaushal संग हनीमून पर निकलीं Katrina Kaif, मेहंदी वाले हाथों की शेयर की फोटो

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Enjoys Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 9 दिसंबर के दिन राजस्थान में अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ सात फेरे लिए हैं। कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कटरीना और विक्की शादी के तुरंत बाद अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसका मलतब यह था कि ये कपल हनीमून वेकेशन पर नहीं जाएगा। हालांकि कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटोज शेयर सभी फैंस को हैरान कर दिया है। लोगों का मानना है कि कटरीना कैफ की ये फोटो हनीमून लोकेशन से शेयर की गई है। कटरीना कैफ ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने केवल कैप्शन में हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। इस फोटो में कटरीना कैफ के हाथों में विक्की कौशल के नाम की मेहंदी लगी हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने हाथों में शादी का चूड़ा भी पहना हुआ है। कटरीना की ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देखने के बाद कटरीना कैफ के फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन्स देते हु...

Sidharth Malhotra की 'Yodha' में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री !! जानिए नाम

Disha Patani and Raashii Khanna Enter in Sidharth Malhotra's Yodha: शनिवार का दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' (Yodha) में लीड रोल निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नाम की घोषणा कर दी है। सिद्धार्थ ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने भी योद्धा की लीड हीरोइनों की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। बता दें, सिद्धार्थ के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड की हॉट अदाकाराओं में से एक दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) मुख्य भूमिका में होंगी। धर्मा प्रोडक्शंस के हेड करण जौहर एक पोस्ट में घोषणा की और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दोनों लीड अदाकाराओं का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर करण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​स्टारर के बारे में अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'योद्धा के लिए टैलेंटेड फीमेल लीड्स यहां हैं! राशि खन्ना के साथ इस फैमिली में गॉर्जियस और चार्मिंग दिशा पाटनी का स्वागत है। योद्धा 11 नवंबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में...

SCOOP: Farhan Akhtar और Rakul Preet Singh की 100 करोड़ी फिल्म Pukar हुई बंद!!

Farhan Akhtar's Pukar shelved indefinitely: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रकुलप्रीत सिंह (Rakup Preet Singh) ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की नई फिल्म पुकार (Pukar) साइन कर ली है, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म की कहानी भारत के जंगलों के आसपास घूमने वाली है, जिसमें फैंस को जंगलों की महत्वता के बारे में बताया जाना है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर और रकुलप्रीत सिंह की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है और हो सकता है कि यह कभी भी शुरू ना हो। पीपिंगमून ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि आशुतोष गोवारिकर जाने-माने स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर के साथ मिलकर फिल्म पुकार की कहानी लिखने वाले थे। जावेद अख्तर ने काफी समय से कोई फिल्म नहीं लिखी थी, जिस कारण वो पुकार पर काम करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि जब दोनों ने मिलकर पुकार की कहानी लिखनी शुरू की तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी। कई हफ्तों तक मशक्कत करने के बाद दोनों ने इस फिल्म को लिखना बंद कर दिया। सूत्र ने पोर्टल...

Entertainment News of The Day: Allu Arjun की Pushpa ने उड़ाया गर्दा, Malaika Arora के बोल्ड लुक से हिला इंटरनेट

Entertainment News of The Day: हॉलीवुड स्टार टॉल हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम (Spiderman- No Way Home) के ओपनिंग डे के कलेक्शन ने दिन भर खूब चर्चा बटोरी। वहीं, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना (Allu Arjun-Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा (Pushpa) की भी दमदार ओपनिंग हुई। इधर, ग्लैमरस स्टार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लेटेस्ट फोटोज पर भी लोगों का ध्यान खींचा चला गया। यहां जानिए मनोरंजन जगत की टॉप 5 बड़ी खबरें। Allu Arjun की Pushpa ने थियेटर्स में उड़ाया गर्दा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा आखिरकार थियेटर पहुंच गई। इस फिल्म को शुरुआती स्तर पर सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही नहीं, फिल्म क्रिटिक्स की धार पर भी खरी उतरी है। Spiderman- No Way Home ने की धमाकेदार ओपनिंग हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म थियेटर पर बंपर ओपनिंग दर्ज कराने में कामयाब रही। कोरोना काल के बाद थियेटर पहुंची हॉलीवुड की इस फिल्म को इंडियन मार्केट में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। जिसके चलते फिल्म पहले दिन 32.67 करोड़ रुपये की बंपर ...

परफेक्ट बहू बनीं Katrina Kaif, शादी के बाद ससुराल में बनाई पहली रसोई !!

Image
Katrina Kaif cooks Halwa in her pehli rasoi: बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कुछ दिनों पहले ही एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग सात फेरे लिए हैं। जिसके बाद ये स्टार कपल अपने हनीमून ट्रिप पर मालदीव के लिए निकल गया था। हाल ही में अदाकारा कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मालदीव ट्रिप से लौटी हैं। मुंबई पहुंचते ही एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हो गईं। अब टाइगर 3 स्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर एक फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी कर ली है। इतना ही नहीं, अदाकारा ने ये भी बताया कि उन्होंने पहली रसोई की रस्म में क्या खास डिश बनाई है। कटरीना कैफ ने हलवे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने बनाया।’ कटरीना कैफ की इस तस्वीर ने सामने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। यही वजह है कि कटरीना कैफ के हाथों के बने हलवे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। राजस्थान के महल में हुई थी कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शाही शादी बता दें कि फिल्म स्टार कपल व...

Alia Bhatt को दिल्ली जाना पड़ा महंगा, अब दर्ज होगी FIR?

FIR on Alia Bhatt: खबर आ रही है कि आलिया भट्ट पर FIR दर्ज की जाएगी। दरअसल वो 8 दिसंबर को फिल्म मेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां पर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। हालांकि आलिया की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नियमों के मुताबिक आलिया भट्ट भी उसी पार्टी मे थीं तो उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहना था। लेकिन वो अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए दिल्ली गईं। इसके बाद कहा गया ह कि बीएमसी ने उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन होने के लिए भी बोला था लेकिन वो फिर भी मुंबई लौट आईं। एबीपी न्यूज के मुताबिक बीएमसी की एक कमेटी ने आलिया पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई महानगर पालिका की हेल्थ कमिटी की चेयरमैन राजुल पटेल ने बताया, ''आलिया भट्ट नियम का उल्लंघन कर दिल्ली गईं और वहां जाने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं, जो कि बहुत गलत बात है। आलिया भट्ट को सबक मिलना जरूरी है और कानून सबके लिए समान है। आलिया एक सेलिब्रेटी हैं और एक सेलेब्रिटी होने के नाते उन्हें समझना चाहिए कि कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं, इसीलिए एक जिम्मेदार ना...

Amitabh Bachchan जैसा 'शराबी' बनना चाहते हैं Dhanush, बताया ये कारण

साउथ स्टार Dhanush जो पहले ही बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके हैं, वो अब एक बार फिर अपनी नई फिल्म Atrangi Re के साथ हिंदी सिनेमा में आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ Akshay Kumar और Sara Ali Khan लीड रोल मे हैं। इस फिल्म को Anand L Rai ने डायरेक्ट किया है। ईटाइम्स से हुए एक इंटरव्यू में धनुष ने इस फिल्म के बारे में तो बात की ही, साथ ही ये भी बताया कि वो क्यों Amitabh Bachchan जैसा 'शराबी' बनना चाहते हैं। धनुष से पूछा गया कि उन्होंने अतरंगी फिल्म को क्यों चुना, क्या उन्हें फिल्म की कहानी ज्यादा पसंद आई है? इस पर उन्होंने कहा कि आनंद एल राय की वजह से उन्होंने इस फिल्म को चुना। उन पर वो आंख बंद करके भरोसा करते हैं। अगर आनंद एल राय को हटा दिया जाए तो वो इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। वहीं उनसे सारा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को पूछा गया। तो धनुष ने जवाब दिया, ''सारा बहुत मेहनती नौजवान है और वह ऊर्जा से भरपूर है। वह बहुत ईमानदार और समर्पित थीं। वह जानती थीं कि उनकी एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण भूमिका है; मैं कहूंगा कि यह जीवन भर की भूमिका है। वह फिल्म निर्मा...

Jubin Nautiyal के बाद B Praak के साथ होगा Emraan Hashmi का अगला म्यूजिक वीडियो

Emraan Hashmi को लोग फिल्मों में तो पसंद करते ही हैं। लेकिन जब वो Jubin Nautiyal के गाने लुट गए में नजर आए तो उन्हें काफी प्यार मिला। अब वो एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। ये नया गाना मशहूर पंजाबी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर B Praak गाएंगे और हमेशा की तरह इस गाने के Jaani ने लिखा है जो पहले ही कई हिट गाने दे चुके हैं। बी प्राक और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ किसी गाने के लिए साथ आ रहे हैं। जब इमरान को ये गाना ऑफर हुआ तो वो काफी खुश हो गए थे। उन्होंने बताया, ''करीब तीन साल पहले जब मैं अफनी कार में ट्रेवल कर रहा था, तब मैंने बी प्राक का गाना मन भरेया सुना था और ये मुझे बहुत पंसद आया था। मुझे गाने से प्यार हो गया था। अब, जब मुझे डीआरजे रिकॉर्ड्स की तरफ से कॉल आया और उन्होंने मुझे इस गाने के बारे में बताया जो कि बी प्राक और जानी का है और जब मैंने ये सुना तो तुरंत हां कह दिया।'' बी प्राक ने इस गाने में इमरान हाशमी की एंट्री पर कहा, ''मैं हमेशा से ही इमरान हाशमी के साथ गाना करना चाहता था क्योंकि वो एक हिट मशीन हैं और रोमेंटिक म्यूजिक के किंग हैं।''...

साउथ स्टार Pawan Kalyan की फिल्म से कटा Jacqueline Fernandez का पत्ता, मनी लॉन्ड्रिंग केस है वजह?

Jacqueline Fernandez इन दिनों 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से सुर्खियों मे हैं। केस में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर संग जैकलीन को लिंक किया जा रहा है। मीडिया में खबरें आ रही हैं कि जैकलीन ने सुकेश से कई महंगे महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब कहा जा रहा है कि इस केस का असर उनके काम पर पड़ रहा है। यहां तक कि ये भी कहा गया कि उन्हें साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म से निकाल दिया गया है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर कृष जागरलामुडी ने इन अफवाहों से पर्दा उठाया है। हां, ये सच है कि जैकलीन फर्नाडिंस अब तेलुगू स्टारर पवन कल्याण की फिल्म 'हरी हारा वीरा मल्लू' का हिस्सा नही हैं। लेकिन इसका उनके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस से कुछ लेना देना नहीं है। डायरेक्टर कृष जागरलामुडी ने कहा, ''जैकलीन इसलिए फिल्म नहीं कर पाईं क्योंकि उनकी डेट्स नहीं मिल रही थी। वो पिछले साल ही इस फिल्म से हट गई थीं और हमने उन्हें नरगिस फाकरी से रिप्लेस कर दिया है। मीडिया बेमतलब ही पुराने मुद्दे को उठा रही है क्योंकि जैकलीन न्यूज मे है। मैं दोहराता हूं, वो हरी माला वी...

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Amitabh Bachchan की Brahmastra की रिलीज डेट हुई आउट

Brahmastra Release Date Out: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मेगा बजट मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। निर्माता करण जौहर के बैनर में बनी ब्रह्मास्त्र काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है, जिसे अगले साल 9 सितम्बर के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्विटर पर लिखा है, ‘ ब्रह्मास्त्र अगले साल 9 सितम्बर के दिन रिलीज होगी। यह तीन पार्ट की फ्रेंचाइजी का पहला भाग होगा, जिसे 5 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र को हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने का फैसला किया है।’ 'BRAHMASTRA': 9 SEPT 2022 IN CINEMAS... While on #Brahmastra , the much-awaited biggie arrives on the BIG SCREEN on 9 Sept 2022... The FIRST PART of the *3-part film franchise* will release in *five* #Indian languages: #Hindi , #Tamil , #Telugu , #Malayalam and #Kannada ... In #3D . pic.twitter.com/rmcElknBMs — taran adarsh (@taran_adarsh) December 15, 2021 अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी...

Amitabh Bachchan ने Sham Kaushal को दी बेटे की शादी की बधाई, तो Vicky Kuashal ने किया ये कमेंट

Amitabh Bachchan congratulates Sham Kaushal: हाल ही में Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी हुई है। फैंस और पूरी इंडस्ट्री ने कपल को खूब बधाइयां दी हैं। लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अब विक्की के पिता शाम कौशल को ही सीधे बधाई दे डाली है। अमिताभ ने शाम कौशल के साथ एक सेट की मोनोक्रॉम फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने शाम कौशल के लिए लिखा, ''एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल, विक्की के पिता के साथ सेट पर.. सालों से उनके साथ काम करता आ रहा हूं.. एक बेहद शांत और शालीन व्यक्ति.. वधाइयां वधाइयां वधाइयां।" इस फोटो और इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि शाम और बिग बी के बीच कितना गहरा रिश्ता है। इस बीच इस पोस्ट पर विक्की कौशल का भी रियेक्शन आ गया। उन्होंने हाथ जोड़ने और दिल वाले आइकॉन्स के साथ सर लिख कर अमिताभ बच्चन का आभार जताया है। विक्की और अमिताभ बच्चन ने तो कभी साथ में काम नहीं किया। लेकिन अमिताभ ने कैटरीना संग एक एड में बाप बेटी का किरदार जरूर निभाया है। फिलहाल विक्की और कैटरीना अपने हनीमून से लौट आए हैं। हालांकि किसी को पता नहीं चला कि दोनों हनीमून के लिए कहां...

EXCLUSIVE !! बॉलीवुड के टॉप एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं Dhanush, जानिए नाम

Dhanush opens up on doing a film with Ranbir Kapoor: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrange Re) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये रोमांटिक फिल्म 24 दिसंबर के दिन डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म धनुष के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। धनुष अब तक बॉलीवुड में कई स्टार्स के साथ कम कर चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से साथ हुई बातचीत में जब धनुष से पूछा गया कि वो नेक्स्ट टाइम किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। ऐसे में धनुष ने बताया कि वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अगली हिंदी फिल्म में काम करना चाहेंगे। धनुष ने बिना समय बर्बाद किए रणबीर कपूर का नाम लिया। रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बारे में बात करते हुए धनुष ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह एक बहुत अच्छा कलाकार है और मैं रणबीर कपूर के सेम फ्रेम में रहना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि हम दोनों ऑनस्क्रीन धमाका करने...

इस पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं Nora Fatehi? समंदर किनारे फोटोज हुईं वायरल

Is Nora Fatehi Dating Guru Randhawa: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। हाल के दिनों में फैंस ने राजकुमार राव और पत्रलेखा, कटरीना कैफ और विक्की कौशल सहित कई कपल्स को शादी के बंधन में बंधते देखा। अफवाहें यह भी हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के नेक्स्ट कपल होंगे, जो एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। एस में फैंस ने गोवा में खिलते हुए एक और रोमांस को देखा है। हर कोई इन सेलेब्स को एक साथ देखने बाद अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर दे रहा है। बीते शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi ) और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) को एक साथ गोवा में समंदर किनारे देखा गया। समंदर किनारे मस्ती करते हुए इन दोनों की फोटोज इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए खूब हंसते हुए देखा जा सकता है। जहां एक तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में दोनों एक साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे की एक-दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग है। नो...

Entertainment News of The Day: Katrina Kaif के ब्राइडल लुक ने बटोरीं सुर्खियां, Bigg Boss 15 में रश्मि देसाई के एक्स ने फिर कहा, 'ऐसी लड़की'

Image
Entertainment News of The Day: बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरों ने एक बार फिर आज दिन भर सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद इस न्यूली वेडेड कपल की फर्स्ट फोटोज दिन भर छाई रही। वहीं, बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में शामिल हुईं अदाकारा रश्मि देसाई (Rashami Desai) के एक्स ने एक बार फिर एक्ट्रेस को 'ऐसी लड़की' कहा है। यहां देखें आज की 5 बड़ी खबरें। Katrina Kaif के ब्राइडल लुक ने बटोरीं सुर्खियां विक्की कौशल से शादी के बाद बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ का ब्राइडल लुक आज दिन भर चर्चा में रहा। कटरीना कैफ के मंगलसूत्र से लेकर डायमंड रिंग तक, एक्ट्रेस की हर चीज पर लोगों की नजर रही। अदाकारा कटरीना कैफ ने शादी में करीब 7.4 लाख रुपये की डायमंड रिंग पहनी थी। जबकि उनके मंगलसूत्र की कीमत पूरे 5 लाख रुपये बताई जा रही है। थियेटर पर पहले दिन फुस्स हुई Chandigarh Kare Aashiqui लंबे वक्त बाद थियेटर पर पहुंची आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को दर्शकों से पहले दिन खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। सामने आ रही ताजा खबरों की मा...