Animal: Ranbir Kapoor के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर
Animal Trailer Release Date : एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म 'एनिमल' के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म' एनिमल' के ट्रेलर रिलीज डेट आ गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर की रिलीज डेट रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक लोगों के लिए खुशखबरी है।, दरअसल लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर दिवाली के बाद रिलीज होने वाला है। मेकर्स फिल्म के ट...