Entertainment News of The Day: 200 करोड़ के करीब Sooryavanshi, Jacqueline Fernandez को चूमते दिखा 'महाठग'
Entertainment News of The Day: मनोरंजन की दुनिया में आज कई खबरों की हलचल रही। एक अंतिम को लेकर दर्शकों की बीच क्रेज देखा गया तो वहीं, एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी थियेटर्स पर धमाका करने में लगातार बिजी दिखी। इसके साथ ही फिल्म स्टार जैकलीन फर्नांडिस की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाए रखा। यहां देखें दिन भर की 5 बड़ी खबरें।
200 करोड़ के करीब पहुंची Sooryavanshi
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने चौथे शुक्रवार भी शानदार कमाई की है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब तक 186 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। अब देखना है कि ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में कब एंट्री कर पाएगी।
Jacqueline Fernandez को चूमते हुए वायरल हुई Sukesh Chandrasekhar की फोटो
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक नया मोड़ आया है। हाल ही में अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सुकेश चंद्रशेखर उन्हें चूमते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर कई तरह के सवाल उठा रही है। इससे पहले अदाकारा ने ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेखर को नहीं जानने की बात कही थी।
Bigg Boss 15 टॉप 5 कंटेस्टेंट की वीकली रिपोर्ट आई सामने
बिग बॉस 15 की वीकली टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है। ऑरमेक्स मीडिया की ओर से जारी इस वीकली रिपोर्ट में एक बार फिर अदाकारा तेजस्वी प्रकाश ने पहले नंबर की पोजिशन हासिल कर ली है। जबकि उमर रियाज ने प्रतीक सेहजपाल को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर का स्थान हासिल किया है।
Rajinikanth की पड़ोसन बनेंगी Nayanthara
तमिल सुपरस्टार नयनतारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार नयनतारा जल्दी ही तमिल सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की पड़ोसन बनने वाली है। खबर है कि फिल्म अदाकारा नयनतारा ने पोइस गार्डन में नया घर खरीदा है।
Paras Kalnavat की वजह से Anupamaa का हिस्सा नहीं बन पाई Urfi Javed
एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत को लेकर बातें कही हैं। अदाकारा ने बताया है कि उनकी वजह से एक्ट्रेस के हाथों से टीवी सीरियल अनुपमा चला गया था। इसके अलावा अदाकारा ने अपने एक्स के बारे में कहा था कि वो काफी पजेसिव थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3p4snyK
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment