Brahmastra Release Date: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt इस तारीख को रखेंगे सिनेमाघरों में कदम!!

Brahmastra Release Date Latest Update: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मेगा बजट मूवी ब्रह्मास्त्र काफी लम्बे वक्त से अटकी पड़ी है। पहले फिल्म की स्क्रिप्ट में हुआ बदलाव और बाद में कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आगे बढ़ती रही है। हालांकि अब फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट पर मेकर्स की आम सहमति बन गई है। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगी, जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, ‘करण जौहर और फिल्म के बाकी मेकर्स ने मिलकर ब्रह्मास्त्र को 9 सितम्बर 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को गणेश चतुर्थी का फायदा मिलेगा। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और इस सर्किट में बॉलीवुड फिल्में बम्पर कमाई करती हैं। फिल्म के सभी मेकर्स को लगता है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर ब्रह्मास्त्र को रिलीज करना फायदे का सौदा साबित होगा। करण जौहर का बैनर फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट जल्द ही कर सकता है।’

अमिताभ बच्चन और नागार्जुन के होंगे स्पेशल रोल

फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और नागार्जुन के भी अहम किरदार होंगे। इन दोनों ने अपने-अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर दी है। फिल्म ब्रह्मास्त्र को धर्मा प्रोडक्शन पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की सोच रहा है, इसीलिए फिल्म में नागार्जुन की एंट्री कराई गई है।

मौनी रॉय दिखेंगी खलनायिका के रूप में

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में मौनी रॉय खलनायिका के रूप में दिखेंगी। मौनी रॉय ने इस फिल्म के लिए खास अवतार धारण किया है, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। ब्रह्मास्त्र मौनी रॉय के करियर में गेम चेंजर साबित हो सकती है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3lb7aBS
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म