Bhediya से सामने आया Varun Dhawan का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगी मूवी
Varun Dhawan's first look from Bhediya: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया काफी वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म में वो कुछ ऐसा करते दिखेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। दर्शक वरुण धवन का ये एक्सपेरिमेंट देखने के लिए बेताब हैं। वरुण धवन ने कुछ देर पहले ही फिल्म से अपना फर्स्ट लुक रिवील किया है और बताया है कि वो यह फिल्म लेकर सिनेमाघरों में कब कदम रखेंगे?
वरुण धवन ने फिल्म भेड़िया से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी फिल्म भेड़िया 25 नवम्बर 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह मेरी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा है।’ फिल्म भेड़िया के फर्स्ट लुक पोस्टर में वरुण धवन एक भूखे भेड़िये की तरह नजर आ रहे हैं। आप फिल्म का पोस्टर नीचे देख सकते हैं...
भेड़िया के पोस्टर को दर्शकों ने दिया शानदार रिस्पांस
फिल्म भेड़िया के पोस्टर को दर्शकों ने बहुत ही शानदार रिस्पांस दिया है। उन्हें वरुण धवन का खूंखार अवतार बहुत भा रहा है। फिल्म के पोस्टर पर वरुण धवन के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘वरुण धवन एक बार फिर से सबको हिलाने के लिए तैयार हैं।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘ये फिल्म तो देखनी ही है।’
वरुण धवन की भेड़िया अरुणाचल प्रदेश में शूट हुई है। फिल्म की कहानी लोककथाओं पर आधारित है, जिसे डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्मों के मुताबिक ढाला है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनॉन भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। यह वरुण धवन और कृति सेनॉन की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने रोहित शेट्टी की दिलवाले में काम किया था। फिल्म दिलवाले बहुत सफल नहीं रही लेकिन दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3FIz1kT
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment