Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: मेहमानों के लिए राजस्थान में बुक हुए 40 होटल्स !!

40 Hotels Booked for Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में चारों ओर विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding) की शादी की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर में राजस्थान में शादी करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 9 दिसंबर को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का ग्रैंड फंक्शन होगा। अब बताया गया है कि शादी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। राजस्थान में और रणथंभौर के आसपास के 40-45 होटलों में शादी के मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को आने में कोई परेशानी ना हो इसलिए सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस रिज़ॉर्ट, बरवाड़ा के पास 40 होटल बुक किए गए हैं। यह भी बताया गया है कि राजस्थान में एक चर्चा है कि कई स्टार्स के जयपुर से 7 दिसंबर को सवाई माधोपुर जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस शादी में सलमान खान भी शामिल होने जा रहे हैं।

इससे पहले बॉलीवुडलाइफ ने बताया था कि शाहरुख खान को भी इस शादी के लिए विक्की और कटरीना ने न्योता भेजा है। हालांकि अभिनेता अकेले ही शादी में शामिल हो सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि विक्की की चचेरी बहन ने इस बात से इनकार किया था कि शादी हो रही है। उन्होंने कहा था कि इन खबरों को लेकर उन्होंने अपने भाई से बात की लेकिन उन्होंने उन्हें बताया कि ये सब मीडिया द्वारा फैलाई गई खबर है। हालंकि इस शादियो को लेकर विक्की और कटरीना में से किसी ने भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xxHbJM
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म