Posts

Showing posts from January, 2023

Entertainment News Live Update: बॉक्स ऑफिस पर जारी है शाहरुख की पठान का जलवा, उर्फी के ट्वीट पर कंगना ने दिया जवाब

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज सुबह से ही हलचल मची हुई है। जहां एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि छठे दिन की कमाई को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आनी शुरू हो गई है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पठान की कमाई में गिरावट आ सकती है। दीपिका की फिल्म छठे दिन 23-25 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसी के साथ फिल्म छठे दिन 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो उर्फी जावेद को जवाद देती नजर आ रही हैं। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fSBD3EA https://ift.tt/wdU9Mro

Urfi Javed-Kangana Ranaut: उर्फी जावेद के यूनिफॉर्म वाले ट्वीट पर कंगना रनौत ने लुटाया प्यार, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात

Kangana Ranaut And Urfi Javed Clash: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्विटर पर वापसी कर ली है और वह लगातार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान (Pathaan)' को लेकर ट्वीट कर रही हैं। 'पठान' के अलावा कंगना रनौत ट्विटर पर उर्फी जावेद से भिड़ती नजर आ रही हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही कंगना रनौत ने उर्फी के एक ट्वीट पर रिएक्ट किया है। दरअसल कंगना रनौत ने उर्फी को टैग करते हुए कहा था कि इस देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए, जिस पर फैशन आइकन ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "यूनिफॉर्म मेरे लिए गलत आइडिया साबित होगा मैम क्योंकि मैं पॉपुलर ही अपने कपड़ों की वजह से हुई हूं।" अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) के इस ट्वीट पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए उर्फी जावेद पर अपना प्यार बरसाया है। कंगना ने लिखा, "भारत में एक रानी थीं, जिनका नाम महादेवी अक्का था, वह भगवान शिव से प्यार करती थीं। उनके पति ने कोर्ट के सामने कहा का अगर महादेवी अक्का शिव को प्रेम करती हैं और मुझे नहीं तो उन्हें मुझसे कुछ नहीं...

Kailash Kher को कॉन्सर्ट के दौरान फेंककर मारी बोतल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Kailash Kher Attack News : पॉपुलर सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने कर्नाटक के हंपी महोत्सव में हिस्सा लिया। 29 जनवरी की शाम को कैलाश खेर का एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। उन्होंने अपनी प्यारी आवाज से कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, इस दौरान ऐसी घटना घटी जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, कैलाश जब स्टेज पर गा रहे थे तभी उन पर किसी ने बोतल फेंकी। घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और हमलावर को पकड़ लिया। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। कन्नड गाने की मांग कर रहा था आरोपी कर्नाटक में हंपी महोत्सव में 29 जनवरी की शाम को सिंगर कैलाश खेर का कॉन्सर्ट था। इस कार्यक्रम में कैलाश खेर अपने बैंड कैलाशा के साथ शामिल हुए। उनके कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने उस पर बोतल से हमला कर दिया। बताया जा रहा कि वह शख्स कन्नड़ गाना गाने के लिए कहा रहा था लेकिन जब कैलाश खेर तक उसकी बात नहीं पहुंची तो उसने बोतल से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने पुलिस को यही बयान दिया है। वहीं, कैलाश खेर की सेहत से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कर्नाटक में तीन दिन चला हंपी मह...

Pathaan पर कंगना रनौत ने फिर दिया बयान, कहा- 'इस देश ने सिर्फ खान एक्टर्स और मुस्लिम एक्ट्रेसेस से किया प्यार'

Kangana Ranaut Comment On Muslim Stars : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) बीते बुधवार यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करके लगातार रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म 'पठान' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर रिएक्शन दिया है। दरअसल, एक फिल्म प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ की है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। आइए जानते हैं कि कंगना रनौत ने शाहरुख और उनकी फिल्म 'पठान' के बारे में क्या लिखा है। फिल्म प्रोड्यूसर ने फिल्म हिट होने का बताया कारण प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिनेमाघर के अंदर फैंस फिल्म पठान देखकर जश्न मना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ' शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को पठान की सफलता के...

Selfiee Song Teaser: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की जोड़ी मचाने वाली है धमाल, 'सेल्फी' के पहले गाने 'मैं खिलाड़ी' का टीजर आउट

Main Khiladi Teaser Out : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार की साल 2023 की पहली फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म 'सेल्फी' के पहले गाने 'मैं खिलाड़ी' (Main Khiladi) का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि गाने के टीजर से पता चल रहा है कि ये गाना अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हिट फिल्म 'मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी' का रीमेक है। अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'सेल्फी' के पहले गाने 'मैं खिलाड़ी' का टीजर शेयर किया है। गाने के टीजर में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी चमकीले पार्टी में सूट में एक साथ डांस कर रहे हैं। उनके साथ कई डांसर्स नजर आ रहे हैं। 'सेल्फी...

Shah Rukh Khan की 'पठान' के कलेक्शन को देख झूम उठे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, बोले- 'इतिहास रच रही है फिल्म...'

Sidharth Anand Reaction On Pathaan Success: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म 'पठान (Pathaan)' से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। केवल इतना ही नहीं यह स्पाई थ्रिलर फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर नए बैंचमार्क सेट कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' ने केवल तीन दिनों में ही 164 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आकंड़ों को देखा जाए तो मेकर्स को उम्मीदें हैं कि 'पठान' वीकेंड पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। अब 'पठान' की सक्सेस पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन आया है। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार 'पठान' की सक्सेस पर रिएक्ट करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा, " यह फिल्म इतिहास लिख रही है। हर कोई यह चाहता था, लेकिन कोई इसे प्लान नहीं कर सकता। यह बस होता है और जब होता है तो यह बहुत ही विनम्र अनुभव होता है।" केवल इतना ही नहीं सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन की 'वॉर' और अब श...

Throwback: एक्टर बनने के लिए गोविंदा ने किया था 24 लाख गायत्री मंत्रों का जाप, एक साल में कर ली थीं 50 फिल्में साइन

When Govinda Chants 24 Lakh Gayatri Mantra: बॉलीवुड के राजा बाबू गोविंदा (Govinda) ने इंडस्ट्री में अपने स्टारडम से सबको हैरान कर दिया था। एक दौर ऐसा था, जब गोविंदा के नाम से ही फिल्में सुपरहिट हो जाया करती थीं। केवल इतना ही नहीं बड़े-बड़े स्टार्स गोविंदा के सामने अपनी फिल्में रिलीज करने से घबराते थे। गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'इल्जाम' से की थी। इसके बाद वह 1986 में ही फिल्म 'लव 86' में नजर आए। गोविंदा की यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। हालांकि 1992 में आई फिल्म रोम-कॉम फिल्म 'शोला और शबनम' से गोविंदा ने कॉमेडी के किंग का तमगा दे दिया गया। अपने करियर में 165 से ज्यादा फिल्में देने वाले गोविंदा को कम उम्र में ही बड़ी सफलता मिल गई थी और एक्टर हमेशा ही इसका श्रेय अपनी मां को देते हैं। गोविंदा (Govinda) ने 14 साल की उम्र में किया था 2 लाख गायत्री मंत्रों का जाप एक्टर गोविंदा ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में नजर आए थे। इस दौरान गोविंदा ने बताया था कि उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में 24 लाख गायत्री मंत्रों का...

Pathaan के हिट होते ही बदले KRK के सुर, कहा- 'वो बादशाह और मैं झंडू बाम हूं'

KRK On Shah Rukh Khan : कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और फिल्मों को लेकर रिव्यू देते हैं। इसके साथ ही वह फिल्म स्टार्स के बारे में भी अपनी राय रखते हैं। केआरके अधिकतर फिल्मों और उनके स्टार्स पर तंज कसते ही नजर आते हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर केआरके लगातार ट्वीट कर रहे हैं। वहीं, उनके ट्वीट ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, केआरके ने अपने ट्वीट में शाहरुख खान और अपने लिए ऐसी बात लिखी है, जिसे पढ़कर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। केआरके ने शाहरुख खान और 'पठान' को लेकर किया ट्वीट केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा है, 'मैं शाहरुख खान को मना रहा था और उनसे कह रहा था किा अपनी फिल्म पठान का नाम बदल लें। लेकिन उन्हें यकीन था कि ये नाम परफेक्ट है। और आखिरकार उन्होंने साबित कर दिया है कि वह आज भी बॉलीवुड के बादशाह हैं और मैं उनके सामने झंडू बाम हूं।' वही...

Pathaan एक्टर से शादी करना चाहती हैं उर्फी जावेद, कैमरे पर बोला- 'मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो शाहरुख'

Urfi Javed On Shah Rukh Khan : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) की इन दिनों हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल होगा। शाहरुख खान के फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक फिल्म 'पठान' की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट कर रहा है तो कोई बयान दे रहा है। इसी बीच मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने शाहरुख खान और और उनकी फिल्म 'पठान' को लेकर रिएक्शन दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी जावेद ने शाहरुख खान के लिए जो बात बोली है उसने सबका ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं कि उर्फी जावेद ने आखिर ऐसा क्या बोला है। उर्फी जावेद ने कही दिल की बात उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद से पैपराजी पूछते हैं बायकॉट पठान के बारे में आप क्या बोलना चाहेंगी। वह कहती हैं, 'मुझे बायकॉट करो पर प्लीज शाहरुख खान को देख लो आप लोग।' पैपराजी उनसे पू...

Pathaan को करण जौहर ने बताया 'नफरत पर जीत' तो कंगना रनौत बोलीं- 'पॉलिटिक्स से दूर रहो वरना...'

Kangana Ranaut Tweet On Karan Johar Statement Over Pathaan Success: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर फिल्म 'पठान (Pathaan)' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। शाहरुख खान ने इस फिल्म के जरिए चार साल बाद इंडस्ट्री पर धमाकेदार कमबैक किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' ने केवल भारत में ही तीन दिनों में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पठान की इस सक्सेस को देख हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शाहरुख खान की फिल्म को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में कंगना ने 'पठान' की सक्सेस की तारीफ की थी और बॉलीवुड बायकॉट गैंग को खूब फटकार लगाई थी। अब इसी बीच कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए बॉलीवुड को वॉर्निंग दे डाली है। कंगना (Kangana Ranaut) ने आलिया भट्ट और करण जौहर पर साधा निशाना शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सक्सेस को करण जौहर ने जहां, 'प्यार की नफरत पर विजय' बताया था तो वहीं आलिया भट्ट ने कहा था, "प्यार हमेशा जीतता है।" अब आलिया और करण के इस...

Pathaan की कमाई पर आया सुहाना खान का रिएक्शन, देखें शाहरुख खान की बेटी का सोशल मीडिया पोस्ट

Image
Suhana Khan Reacts to Pathaan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने दो दिन में ही दिखा दिया कि ब्लॉकबस्टर है। फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर आम से लेकर खास तक सभी चर्चा कर रहे हैं। अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने फिल्म 'पठान' को लेकर रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पापा की फिल्म को प्रतिक्रिया दी है। सुहाना खान ने शेयर किया पोस्ट सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पापा शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की इंस्टाग्राम पोस्ट को रीशेयर किया है। इसके साथ ही सुहाना खान ने इमोशनल होने वाला इमोजी बनाया है। बताते चलें कि पूजा ददलानी ने फिल्म 'पठान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को शेयर किया था और साथ ही बताया था कि फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई कर हिंदी सिनेमा में इतिहास बना दिया है। 'पठान' ने पहले दिन ही बनाया रिकॉर्ड बता...

Pathaan ने कश्मीर घाटी में तोड़ डाला 32 साल पुराना रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

Pathaan In Kashmir Valley: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी की और आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। शाहरुख की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पठान' (Pathaan) 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई, जिसने कमाई में पहले दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म ने पहले दिन देशभर में बंपर ओपनिंग के साथ लगभग 56 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगभग हर थिएटर में पठान के शोज हाउसफुल गए हैं। इन सबके बीच, शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) का जलवा कश्मीर में भी देखने को मिला। पठान ने कश्मीर में वो कारनामा कर दिखाया है, जो बीते 32 साल में कोई दूसरा अभिनेता नहीं कर पाया है। कश्मीर में भी थिएटर के बाहर दिखे हाउसफुल के बोर्ड दरअसल, देशभर के बाकी हिस्सों की तरह कश्मीर में भी शाहरुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त बज बना हुआ है। अभिनेता के फैंस बड़ी संख्या में थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं, जिस वजह से लंबे समय बाद थिएटर मालिकों की चांदी हुई है। पठान की रिलीज के बाद कश्मीर के थिएटर्स के बाहर हाउसफुल का बोर्ड देखने को मिला है और ऐसा लगभग 32 साल बाद हुआ है। घाटी में बढ...

Today Entertainment News : अन्नू कपूर सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती, केआरके ने की शाहरुख खान की तारीफ

Today Entertainment News : सिनेमा की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉलीवुड फिल्म 'यारियां 2' को नई रिलीज डेट मिल गई है। ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बेहतरीन कमाई के बाद केआरेक के सुर बदले नजर आए। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 66 वर्षीय अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। उन्हें डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है। अन्नू कपूर ने खाना खाया है और बातचीत कर रहे हैं। केआरके ने की शाहरुख खान की तारीफ कमाल आर खान यानी केआरके खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और फिल्मों और बॉलीवुड स्टार...

'मुन्ना भाई-सर्किट' की फिर बनेगी जोड़ी, संजय दत्त के पोस्टर शेयर करने पर फैंस बोले- 'कौन सी मूवी है बाबा'

Sanjay Dutt And Arshad Warsi Film : बॉलीवुड स्टार्स संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने अपनी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में अपने काम से लोगों का दिल जीता था। फिल्म में दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म में संजय दत्त के मुन्ना भाई और और अरशद वारसी के सर्किट के रोल लोगों के जहन में ऐसा उतरे कि लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। अब फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिल्म में नजर आने वाली और लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। आइए जानते हैं कि संजय दत्त और अरशद वारसी की नई फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है। संजय दत्त ने शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर संजय दत्त ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि संजय दत्त और अरशद वारसी जेल के अंदर नजर आ रहे हैं और दोनों ने कैदियों के कपड़े पहने हुए हैं। संजय दत्त ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारा इंतजार आप सभी से कहीं ज्यादा था लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मैं अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक बार ...

Gadar 2: सनी देओल का 'गदर 2' से फर्स्ट लुक रिलीज, लोग बोले- 'तारा सिंह आ गया अब होगी तबाही'

Gadar 2 Poster : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर' के सीक्वल 'गदर 2' (Gadar 2) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' के सीक्वल के लिए फैंस को 22 साल लंबा इंतजार करना पड़ा है। हालांकि, अब फैंस को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। सनी देओल के लुक को देखकर फैंस उतावले हो गए हैं। वह सनी देओल के सोशल मीडिया अकाउंट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल का लुक कैसा है। सनी देओल ने शेयर किया 'गदर 2' का पोस्टर सनी देओल ने 26 जनवरी यानी गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि सनी देओल कुर्ता और पैजामा पहने हुए हैं और सिर पर पगड़ी नजर आ रही है। वहीं, हाथ में हथौड़ा लिए सनी देओल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा है...

Pathaan की रिलीज के बाद शाहरुख खान का है ये प्लान, ट्विटर पर किंग खान ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan Tweet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को दर्शक दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। रिलीज होने के साथ ही शाहरुख की ये फिल्म हर जगह ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान एक स्पाई की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं जॉन अब्राहम नेगेटिव रोल में हैं। इस बार मूवी में दीपिका पादुकोण भी अलग अवतार में नजर आ रही हैं। इस बीच शाहरुख खान का एक ट्वीट इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पठान की रिलीज के दिन वो क्या कर रहे हैं। पठान के रिलीज वाले दिन क्या कर रहे हैं शाहरुख खान शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो आज यानी पठान की रिलीज के दिन अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल, एक फैन ने शाहरुख खान से ट्विटर पर पूछा था कि कल यानी पठान की रिलीज के दिन आप मूवी देखने वाले है और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखेंगे। इसी पर शाहरुख खान ने ट्वीट करके ये जवाब देते हुए कहा है कि वो आज क्या कर रहे हैं। शाहरुख खान के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर र...

Bholaa Teaser Fans Reaction: 'आज मौत महाकाल को चढ़ाकर आया हूं' सुन झूमे अजय देवगन के फैंस, बोले, 'फायर है'

Image
Bholaa Teaser Fans Reaction: बॉलीवुड फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक फिल्म भोला का दूसरा टीजर सामने आ चुका है। जिसे दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म के टीजर में अजय देवगन अब तक के सबसे खतरनाक एक्शन सीन्स करते हुए नजर आए हैं। करीब 1.50 मिनट का टीजर फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यही वजह है कि टीजर देखने के बाद फैंस जमकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। साथ ही फिल्म में तबू और अजय देवगन की दमदार जोड़ी देखने को मिल रही है। यहां देखें भोला का टीजर भोला टीजर देख खुशी से झूमे फैंस दृश्यम 2 के बाद फिल्म स्टार अजय देवगन की फिल्म भोला को लेकर दर्शकों के बीच खासा एक्साइटमेंट है। इस फिल्म को भी फैंस टीजर देखने के बाद ही ब्लॉकबस्टर का टैग देने लगे हैं। साथ ही फिल्म के टीजर में दिखाया गया अजय देवगन का डायलॉग 'आज मौत महाकाल को चढ़ाकर आया हूं' फैंस को काफी पंसद आया है। एक इंटरनेट यूजर ने टीजर देख कमेंट कर लिखा, 'धमा...

Pathaan के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का करारा झटका!! रिलीज से पहले ही लीक हुई शाहरुख की फिल्म?

Image
Pathaan Movie leaked: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर हर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि फैंस काफी समय से किंग खान की इस मूवी को देखने के लिए बेकरार है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म पठान कल यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही पठान के मेकर्स को जोर का झटका लग गया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म पठान लीक हो गई है। शाहरुख खान की फिल्म पठान हुई लीक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान को रिलीज से पहले ही लोकल वेबसाइट पर फ्री में दिखाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि किंग खान की फिल्म पठान बड़े पर्दे पर रिलीज हो। इसलिए वो इस तरह के काम को कर रहे है। Tamilrockers, फिल्मीजिला, एमपी4मूवीज,पागलवर्ल्ड, वेगामूवीज जैसे वेबसाइट ये दावा कर रहे है कि वो पठान को अपने प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में दिखा सकते है। बता दें कि इससे पहले कुछ लोगों ने ये दावा किया था पठान का ट्रेलर लीक हो गया है। शुरू से ही सभी की नजरें शाहरु...

Pathaan: अब बंगाल में शुरू हुआ शाहरुख खान की फिल्म का विरोध! 'पठान' डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल बना वजह

Pathaan Distribution Model Controversy : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान' रिलीज से पहले विवादों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। पहले इस शाहरुख खान की फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ। फिर ये फिल्म 'बेशर्म रंग' गाने की वजह से विवादों में आ गई। इस गाने के आने के बाद शाहरुख खान की फिल्म का कई राज्यों में विरोध किया गया है। लेकिन कुछ समय बाद इस फिल्म के इस गाने को लेकर विवाद कम हो गया। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'पठान' की ओटीटी रिलीज से पहले कुछ बदलाव करने के लिए बोले थे। इन सब के बाद अब इस फिल्म को लेकर बंगाल में विवाद हो गया है। तो चलिए जानते है क्या वजह है। इस वजह से 'पठान' को लेकर बंगाल में हुआ विवाद बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म कल यानी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म रिलीज से पहले एक बार फिर विवादों में फंस गई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पठान को बंगाल के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है, जिसके चलते बंगाली फिल्मों को घाटा होगा। इसको लेकर बंगाली फिल्मों के म...

Pathaan: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर शाहरुख खान के फैंस ने किया रिएक्ट, कहा- 'शाहरुख से 4 साल छोटे हो'

Pathaan controversy: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान कल यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि करीब 2 महीने पहले से ही शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में आ गई थी। फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर जमकर विवाद हुआ। लोगों का मानना है कि गाने में दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहनी है उसका रंग भगवा है। इसे लेकर लोगों ने शाहरुख खान और दीपिका का जमकर विरोध किया था। हाल ही में असम के गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी कर दी थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान के बारे में एक बयान दिया था कि वो उन्हें नहीं जानते है। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक ट्वीट सामने आया था कि जिसमें मुख्यमंत्री ने बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें देर रात करीब 2 बजे फोन किया था। अब इस विषय पर सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीटर पर अपनी राय दे रहे है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर फूटा शाहरुख के फैंस का गुस्सा मुख्यमंत्री ...

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: इन रोमांटिक लोकेशन्स पर हनीमून के लिए निकलेंगे अथिया शेट्टी-केएल राहुल !!

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड फिल्म स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने लॉन्ग टाइम क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) से शादी रचा रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की ग्रैंड वेडिंग 23 जनवरी के दिन हो रही है। अदाकारा अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हो रही हैं। जहां कई सितारे पहुंचने वाले हैं। इस शादी में क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया समेत कई सितारे हिस्सा लेंगे। ऐसे में फिल्म स्टार की शादी को लेकर काफी बज है। इधर, खबर है कि शादी के तुरंत बाद शायद ये कपल हनीमून के लिए न निकल पाए। शादी के बाद तुरंत हनीमून के लिए नहीं निकलेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए नहीं निकलने वाले हैं। ये दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से हनीमून के लिए थोड़े दिनों बाद निकलेंगे। सुनने में आया है कि केएल राहुल टीम इंडिया को अपने अगले टूर्नामेंट के लिए ज्वॉइन करेंगे। जबकि, अथिया अपने अपने वेंचर में ...

Richa Chadha के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कोविड की दूसरी लहर पर आधारित फिल्म में आएंगी नजर

Richa Chadha movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अभिनेता अली फजल से शादी की है। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अब काम पर फिर से लौट गई हैं। इस बीच उनके हाथ एक मूवी लगी है। बताया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा जल्द ही एक मूवी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म कोविड की दूसरी लहर के दौरान संकट की सच्ची कहानियों पर आधारित होगी। हालांकि अभी तक इस मूवी को कोई नाम नहीं दिया गया है। ऋचा चड्ढा ने कही ये बात बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की है। इस मूवी के बारे में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं। ऋचा चड्ढा ने कहा, यह उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जो सभी ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान देखीं। नुकसान और निराशा तो थी, लेकिन एक उम्मीद भी थी। मैं फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। इसके अलावा ऋचा चड्ढा ने डॉक्टर्स की भी जमकर तारीफ की है। इन फिल्मों में जलवा बिखेर चुकी हैं ...

Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Release: श्रद्धा-रणबीर प्यार के नाम पर लगा रहे एक-दूसरे को चूना, 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Image
Tu Jhoothi Main Makkar Trailer Release: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar)' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर प्यार के नाम पर एक-दूसरे को चूना लगाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में चालबाज रणबीर और चालाक श्रद्धा की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही मजेदार हैं। बता दें क लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में यह दोनों सितारे पहले प्यार करते हैं और बाद में एक-दूसरे से छुटकारा पाने और ब्रेकअप करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के अलावा एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), बोनी कपूर और फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बासी (Anubhav Singh Bassi) भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। लोगों को रणबीर और श्रद्धा की इस रोम कोम फिल्म का ट्रेलर ...

Athiya- Kl Rahul की शादी पर अजय देवगन ने किया रिएक्ट, इस तरह दी अन्ना को बधाई

KL Rahul And Athiya Shetty Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 23 जनवरी को यह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले 2 दिनों से सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में अथिया और केएल राहुल की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। आज बी-टाउन का यह कपल आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाला है। अब अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर एक्टर अजय देवगन ने रिएक्ट किया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा जिंदगी की शुभकामानाएं और अन्ना इस मौके पर आपको मेरी तरफ से स्पेशल शाउटआउट।" अज देवगन के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अजय देवगन का ट्वीट Congratulations to my dear friends @SunielVShetty & #ManaShetty for their daughter @theathiyashetty ’s marriage to @klrahu...

Pathaan की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर आए फैंस का हाथ जोड़कर किया शुक्रिया, देखें वीडियो

Shah Rukh Khan Video : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान फिल्म की रिलीज से पहले लगातार फैंस के टच में बने हुए हैं। उन्होंने एक दिन पहले शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं। अब शाहरुख खान ने रविवार को अपने घर मन्नत के बाहर आए फैंस से मुलाकात की है। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक दिखाई है। शाहरुख खान ने शेयर किया वीडियो शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपने घर मन्नत के बाहर आए फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। वह अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कभी हाथ जोड़कर तो कभी फ्लाइंग किस करके तो कभी हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस दौरान साफ नजर आ रहा है कि फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की झलक पाकर कितना खुश नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'रविवार की एक प्यार...

Kartik Aaryan ने 'दोस्ताना 2' से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, Karan Johar संग हुई लड़ाई की बताई पूरी कहानी !!

Image
Kartik Aaryan on Karan Johar fight: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Karitk Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) एक साथ मिलकर फिल्म दोस्ताना 2 की तैयारी कर रहे थे। जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी थी। फिल्म की शूटिंग के कुछ शिड्यूल पूरे भी हो गए थे। बाद में अचानक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन को अपनी इस फिल्म से बाहर कर दिया। साथ ही करण जौहर ने कार्तिक आर्यन पर अनप्रोफेशनल होने का भी आरोप मढ़ दिया था। यही नहीं, कुछ इंटरव्यूज में करण जौहर ने बिना कार्तिक आर्यन का नाम लिए ये भी कहा था कि 1.25 लाख रुपये कमाने वाले नए-नए स्टार्स 20 करोड़ रुपये मांगते हैं। जो उन्हें शॉक कर देता है। जबकि वो 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी नहीं सुनिश्चित कर पाते। करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को किया था दोस्ताना 2 से बाहर करण जौहर ने खुलकर सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की बुराई की थी। हालांकि खुद कार्तिक आर्यन ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें फिल्ममेकर ने रातों-रात अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर क्यों किया। अब जब कार्तिक आर्यन टीवी...

Kartik Aaryan ने लॉकडाउन में एक फिल्म के लिए वसूले थे पूरे 20 करोड़ रुपये !!

Image
Kartik Aaryan was paid 20 crore for a movie: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी दिलचस्प फिल्मों के लाइनअप की वजह से सुर्खियों में हैं। जल्दी ही फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने जाने-माने न्यूज एंकर रजत शर्मा के चैट शो आप की अदालत में हिस्सा लिया। जहां फिल्म स्टार ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया था। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान कबूला कि एक्टर ने एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये वसूले थे। फिल्म स्टार ने इस चैट शो में खुलासा किया कि लॉकडाउन के दौरान 10 दिनों की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये लिए थे। ये फिल्म धमाका थी। कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस पर तोड़ दी चुप्पी कार्तिक आर्यन ने इस दौरान बताया कि ये फिल्म 10 दिनों में शूट की गई थी। जोकि एक कमरे में शूट हुई थी। जिसके लिए एक्टर को 20 करोड़ रुपये मिले थे। एक्टर ने कहा कि मगर वो अपने निर्माताओं का पैसा डबल कर देते हैं इसलिए उन्हें नहीं लगता कि वो ओवरपेड हैं। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म स्टार को पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) के लिए महज 1.25 लाख रुपये मिले थे।...

Today Entertainment News : कपिल शर्मा के शो में नहीं होगा 'पठान' का प्रमोशन, सुष्मिता सेन ने खरीदी इतने करोड़ की नई कार

Today Entertainment News : सिनेमा की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर #asksrk सेशन के दौरान कन्फर्म कर दिया है कि वह 'द कपिल शर्मा शो' में पठान का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे। सुष्मिता सेन ने अपने लिए लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका फोटोज और वीडियो शेयर किया है। बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार रहीं सारा अली खान ने बच्चों के साथ केक काटकार उनका जन्मदिन मनाया है। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। कपिल शर्मा के शो में नहीं होगा 'पठान' का प्रमोशन शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शनिवार को फैंस के लिए #asksrk सेशन रखा था। एक फैन ने पूछा, 'सर कपिल शर्मा में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार।' शाहरुख खान ने कहा, 'भाई सीधा मूवी हाल में आऊंगा वहीं मिलते हैं।' इस तरह से शाहरुख खान ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 'द कपिल शर्मा शो' में पठान का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे। Bhai seedha movie hall mein aaoonga wahin milte hain…. #Pathaan https://t.co/kIfnZa6YO...

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी में होंगे इतने गेस्ट, इन चीजों पर लगाई गई पाबंदी!

Athiya Shetty And KL Rahul Wedding Update : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की चर्चाएं इन दिनों तेजी से चल रही हैं। इस कपल की शादी को लेकर रोजाना कोई ना कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस उनकी शादी से जुड़ी जानकारी जानने के लिए काफी इच्छुक नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर 23 जनवरी को होने वाली है और फार्महाउस पर शादी की तैयारियां होती नजर आ रही हैं। हालांकि, दोनों की परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच अब इस कपल की शादी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर नया अपडेट क्या है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में 100 मेहमान 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की 23 जनवरी को होने वाली शादी में दोनों की तरफ से 100 गेस्ट होंगे। ये भी बताया जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर नहीं आएंग...

Tu Jhooti Mein Makkar: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जानें कब देख सकेंगे

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer launch date: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी तू झूठी मैं मक्कार इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में ये खबरे सामने आई थी कि बहुत जल्द ही रणबीर कपूर की इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस बीच तू झूठी मैं मक्कार के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर 23 जनवरी को 1 बजे रिलीज होने वाला है। इससे पहले डायरेक्टर लव रंजन ने अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल प्रोमो रिलीज किया था। उस वक्त लोगों ने इस प्रोमो को काफी पसंद किया था। अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले फिल्म को लेकर ये खबर आई थी कि इसका ट्रेलर पठान के साथ रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब श्रद्धा कपूर ने ये साफ कर दिया है कि तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। बता दें कि रिल...

Guess Who: फोटो में दिख रही ये नन्हीं बच्ची आज बन गई है नेशनल क्रश, पहचानोगे तो कहलाओगे सिकंदर

Guess Who: फिल्म स्टार्स को अपने फैंस से खूब प्यार मिलता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारे से जुड़ी हर खबर पर पैनी नजर रखते हैं। केवल इतना ही नहीं फैंस अपने पसंदीदा सितारे की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को जानना चाहते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के पुराने फोटोज और वीडियोज जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में इंटरनेट पर एक स्टार के बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दिख रही नन्हीं बच्ची ने व्हाइट कलर का फ्रॉक पहना हुआ है और साथ ही अपने माथे पर प्यारी सी बिंदी लगाई हुई है। इस तस्वीर में दिख रही यह नन्हीं बच्ची आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की भी सुपरस्टार है। देश में इस एक्ट्रेस के नाम का सिक्का चलता है। केवल इतना ही नहीं आज फोटो में दिख रही यह क्यूट बच्ची नेशनल क्रश बन गई है। इन दिनों यह बच्ची एक्टर विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। अगर अब भी आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हैं। रश्मिका मंदाना आज ...

Pathaan के लिए शाहरुख खान के फैंस में बढ़ी बेताबी, 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' के लिए बुक किया पूरा थिएटर

Image
Shah Rukh Khan Fans Book Theatre For Pathaan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान जल्द ही दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन इब्राहिम के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म करीब चार साल बाद आ रही है, ऐसे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस भी 'पठान' के लिए काफी बेताब हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि 'पठान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस ने पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद थिएटर के मालिक मनोज देसाई ने भी की है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के फैंस ने पूरे थिएटर को ही बुक कर लिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने 'पठान' के लिए मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर को सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया है। यूं तो फिल्म में हर बार पहला शो 12 बजे से शुरू होता था, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म की खातिर लोगों ने अपनी योजना में भी बदलाव कर लिया। वहीं इस बारे में बात करते हुए G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, "यह बात सच है कि शाहरुख खान ने फैंस ने पूरा थिएटर बुक क...

Jacqueline Fernandez का जज के सामने छलका दर्द, कहा- सुकेश चंद्रशेखर ने बर्बाद कर दिया मेरा करियर!

Jacqueline Fernandez on Sukesh Chandrashekhar : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जब से जैकलीन फर्नांडिस का नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर केस से जुड़ा है, तब से विवादों में फंसी हुई है। जैकलीन फर्नांडिस इस केस के चलते कई बार दिल्ली की कोर्ट में जा चुकी हैं। इसी बीच अब जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर कई खुलासे किए है। उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को ऐसी-ऐसी बातें बताई है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते है सुकेश चंद्रशेखर को लेकर जैकलीन फर्नांडिस ने क्या कहा है। जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश को लेकर बोली ये बात बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसती जा रही है। इसी बीच जैकलीन फर्नांडिस पहली बार इस मामले को लेकर खुलकर बोला है। अभी हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की एक कोर्ट में पेश हुईं थी, उस दौरान उन्होंने सुकेश से जुड़ी कई बातों को रखा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट उन्होंने कहा, सुकेश चंद्रशेखर ने मेरे इमोशन्स के साथ खेला है। उसने मेरे...

Shubman Gill के दोहरा शतक लगाते ही उड़ी सारा तेंदुलकर संग सगाई की अफवाह, ट्वीट देख भड़के सचिन के फैंस

Sara Tendulkar And Shubman gill Engagement Rumours : इंडिया की क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। शुभमन गिल ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक लगाया है, जिसके बाद उनको लेकर काफी बाते हो रही है। शुभमन गिल के इस दोहरा शतक के बाद से उनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। शुभमन गिल से जुड़े मीम्स और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस बीच एक ऐसा ट्वीट सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। ये ट्वीट सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल से जुड़ा हुआ है। शुभमन गिल की सगाई को लेकर उड़ी अफवाह शुभमन गिल किक्रेट की दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से काफी समय से जुड़ता चला आ रहा है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू भी सामने आया था जिसमें शुभमन गिल इसको लेकर बोलते हुए भी नजर आए थे। सारा अली खान के अलावा शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से भी जोड़ा जाता है। इन दोनों को लेकर फैंस काफी कुछ सोशल मीडिया पर लिखते रहते है।...

Pathaan: शाहरुख खान के लिए आसान नहीं थी सॉन्ग 'झूम जो पठान' की शूटिंग, कोरियोग्राफर ने बताया इस दर्द से गुजर रहे थे किंग खान

Bosco Martis on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की वजह से लाइमलाइट में हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। अब फैंस को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का इंतजार है। ये मूवी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका अपनी फिल्म पठान का जोरों शोरो से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हर रोज फिल्म से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच पठान का गाना 'झूमे जो पठान' के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने किंग खान के बारे में एक खुलासा किया है जिसे जाने आपके होश उड़ जाएंगे। कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने की शाहरुख खान की तारीफ कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने E times को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान बेहद जिम्मेदार इंसान हैं। वो पैकअप के बाद भी रिहर्सल के लिए आते थे और रात के 1.30 बजे तक वहीं रहते थे। बॉस्को ने यहां तक ​​कहा कि शाहरुख ने दर्द में होने के बाद भ...

Sidharth Malhotra संग शादी के सवाल पर शर्म से लाल हुईं कियारा! इन दिन सात फेरे लेगा कपल

Kiara Advani Reaction on Marriage : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। अफेयर बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों की शादी को लेकर दावे किए जाने लगे है। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट् में दावा किया गया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द अगले महीने यानी फरवरी में शादी करने वाले है, इसको लेकर जब पैपराजी ने कियारा से सवाल किया तब उन्होंने ये रिएक्शन दिया। शादी की खबर पर कियारा ने दिया ये रिएक्शन कियारा आडवाणी की अभी हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मंजनू की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थी। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कई सवाल किए। इसी में से एक सवाल शादी को लेकर था। पैपराजी ने कहा 6 फरवरी, पर कियारा ने बेहद क्यूट रिएक्शन दिया। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 6 फरवरी को शादी करने वाले है। लेकिन अभी तक इसको लेकर अभी तक...

Aishwarya Rai Bachchan ने एक साल से नहीं भरा टैक्स, अब घर पहुंचा नोटिस

Aishwarya Rai Bachchan Tax Issue: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अब रेवेन्यू डिपार्टमेंट के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी जमीन का टैक्स नहीं चुकाया है, जिसके कारण नासिक के तहसीलदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी के पहाड़ी इलाके में एक्ट्रेस की एक हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन का ऐश्वर्या (Aishwarya Bachchan) के ऊपर एक साल का 21,960 रुपये, टैक्स के रूप में बकाया है, जिसके कारण एक्ट्रेस के खिलाफ ये नोटिस जारी किया गया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के साथ ही उस इलाके में मौजूद 1200 संपत्ति मालिकों को भी तहसीलदार की ओर से टैक्स बकाया नोटिस जारी किया गया है। ऐश्वर्या को जारी हुए इस नोटिस में मार्च के आखिर तक टैक्स चुकाने के लिए कहा गया है। बता दें कि राजस्व विभाग की तरफ से ऐश्वर्या के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस जमीन के जरिए पवन ऊर्जा कंपनी में निवेश कर रहीं ऐश्वर्या...