Antim स्क्रीनिंग पर Salman Khan ने आगे बढ़कर बुजुर्ग महिला के साथ खिंचवाई तस्वीर, मिनटों में वायरल हो गया ये वीडियो
During Antim Pre Release event,Salman Khan takes blessings from senior citizen and Video goes viral: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म अंतिम (Antim) को लेकर बिजी हैं। ये फिल्म आज ही थियेटर पहुंच चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले बीती रात सुपरस्टार सलमान ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। जहां इंडस्ट्री के कई लोगों ने पहुंचकर इस फिल्म का लुत्फ उठाया। थियेटर से बाहर निकलते वक्त सुपरस्टार सलमान खान को देखने वहां मौजूद कई लोगों की भीड़ लग गई। इस भीड़ में सुपरस्टार सलमान खान की एक बुजुर्ग महिला फैन भी मौजूद थी।
जो सलमान खान के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाने के लिए भीड़ को चीरती हुई आगे आई। जिसे देखने के बाद सलमान खान ने आगे झुककर उनका हाथ पकड़ लिया। जिस पर बुजुर्ग महिला सलमान खान को आशीर्वाद देती हुई दिखी। बाद में सलमान खान ने अपनी बुजुर्ग फैन के साथ एक तस्वीर भी क्लिक करवाई। सलमान खान की विनम्रता को देख लोगों का दिल पिघल गया। ये वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की विनम्रता की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो।
इस वीडियो को देखने के बाद सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रही हैं। एक इंटरनेट यूजर ने सलमान खान की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे विनम्र स्टार बताया है। जबकि एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है कि वो एक सोने के दिल वाले इंसान हैं। सलमान खान को सोशल मीडिया पर मिल रहे लोगों के कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।
अंतिम को देख सिनेमाघर दौड़े दर्शक
फिल्म स्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म अंतिम थियेटर पहुंच चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में उनके जीजा आयुष शर्मा नजर आ रहे हैं। आयुष शर्मा ने फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है। जबकि खुद सलमान खान एक सरदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म के निर्देशक महेश मांजरेकर हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xwr7rR
https://ift.tt/3laa35W


Comments
Post a Comment