Vicky Kaushal से शादी में Katrina Kaif लगाएंगी ये खास मेहंदी, लाखों में है कीमत
विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की तैयारियां पूरे उफान पर हैं और आए दिन इस शाही शादी से जुड़ी कई सारी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि शादी में फोन ले जाने पर पाबंदी रहेगी और शादी के लिए कटरीना ने तीन लुक्स फाइनल कर लिए हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी शादी की बातों या खबरों पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अब आ रही खबरें फैंस को एक्साइट कर सकती हैं। खबरें कटरीना की मेहंदी से जुड़ी आ रही हैं।
खबरें हैं कि कटरीना की शादी में दूल्हा-दुल्हन के हाथों में लगने के लिए बेहद खास मेहंदी मंगवाई गई है। खबरों की मानें तो ये मेहंदी पाली (राजस्थान) से मंगवाई गई है और इसकी कीमत लाखों में है। राजस्थान में सोजत जिले की मेहंदी को हेना नाम से जाना जाता है और इसकी चमक-दमक बेहद खास होती है। ये ना केवल राजस्थान बल्कि पूरी दुनिया में खासी मशहूर है। शादी में कपल को मेहंदी लगाने के लिए सोजत के कारीगर अपने हाथों से मेहंदी बना रहे हैं और इसके सैंपल विकी-कैट ने पास कर दिया है। कटरीना ने खासतौर पर इस मेहंदी की मांग की थी।
इस शादी में लगने वाली मेहंदी की कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसके बारे में बिजनेसमैन कोई साफ-साफ अमाउंट नहीं बता रहे हैं। अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां विकी कौशल हाल ही में फिल्म सरदार उधम में नजर आए थे। वहीं कटरीना कैफ हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में कटरीना के अलावा अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ मेन रोल और अजय देवगन, रणवीर सिंह गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए थे। वैसे आप विकी और कटरीना की शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए....
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xmIefx
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment