पहले सिर पर मारा और फिर गुंडों ने छीना Abhishek Bachchan की ऑन स्क्रीन बीवी Nikita Dutta का फोन
कबीर सिंह और द बिग बुल जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Nikita Dutta) के साथ एक बेहद भयानक हादसा हुआ है। मुंबई की सड़कों पर निकिता पर हमला हुआ और एक्ट्रेस के साथ छीना झपटी की गई। इतना ही नहीं गुंडों ने निकिता का फोन छीन लिया और वहां से फरार हो गए। इस पूरी घटना को निकिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। निकिता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें निकिता ने बताया कि इस घटना की वजह से वे बेहद डरी हुई हैं और साथ ही निकिता ने बाकी लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा है।
अपने पोस्ट में निकिता ने लिखा, 'कल मेरे साथ एक भयानक हादसा हुआ जिसे मैं आप सबके साथ शेयर कर रही हूं। इस हादसे की वजह से मेरे पूरे 24 घंटे खराब रहे हैं। मैं शाम लगभग 7:45 बजे बांद्रा के 14 रोड पर चल रही थी। अचानक से मेरे पीछे से दो लोग आए और मेरे सिर पर मारा। इससे मैं थोड़ी देर के लिए सुन्न पड़ गई और बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने मेरा फोन छीन लिया। इस पूरी घटना के समय वे बाइक पर थे तो इससे पहले कि मैं कुछ कर पाती वे भाग गए।' देखिए निकिता का वायरल पोस्ट...
आगे निकिता ने लिखा, '3-4 सेकेंड के लिए तो मैं एकदम सन्न हो गई थी कि आखिर मेरे साथ क्या हो गया। जब तक मैं संभलकर बाइक के पीछे दौड़ती, तब तक वे बहुत दूर निकल गए थे। आसपास के दूसरे लोगों ने मेरी मदद की। एक बाइक वाले ने तो मेरी मदद के लिए उन बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे पहले ही निकल चुके थे। आसपास के उन लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेरी मदद की। बाद में मैंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। ये पोस्ट आप सभी लोगों को जागरूक करने के लिए लिख रही हूं।' निकिता का ये पोस्ट काफी वायरल हो गया है और कई सेलेब्स ने निकिता को सावधान रहने की सलाह दी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3d9j6j3
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment