Katrina Kaif के बाद ये बॉलीवुड स्टार भी पहनेगी हाथों में चूड़ा, Salman Khan के करीबी संग होगी शादी

Sonakshi Sinha is also planning to get marry: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। रिपोर्ट्स हैं कि अदाकारा फिल्म स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ राजस्थान में धूमधाम से शादी रचाने वाली हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर खबरों का बाजार तेज बना हुआ है। इधर, चर्चा है कि कटरीना कैफ ही नहीं, एक और हसीना जल्दी शादी करने जा रही है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और फिल्म अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्दी शादी करेंगी।

खबरे हैं कि फिल्म अदाकारा अपने कथित बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इस शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने अभी नहीं आ पाई है। न ही इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मगर बज है कि कटरीना कैफ के बाद अगला नंबर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का ही होने वाला है।

सलमान खान के करीबी हैं बंटी सचदेवा

दरअसल, बंटी सचदेवा सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले साहब हैं। वो उनकी पत्नी सीमा सचदेवा के भाई है। तो अगर, बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा की शादी होती है तो एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान की रिश्तेदार बन जाएंगी। सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। मगर इन दोनों सितारों ने कभी अपना रिश्ता नहीं स्वीकारा है। इनके रयूमर्ड अफेयर की चर्चाएं काफी दिनों से है।

तलाकशुदा हैं बंटी सचदेवा

बता दें कि बंटी सचदेवा की ये पहली शादी नहीं है। बंटी सचवेदा ने साल 2009 में पहली शादी अंबिका चौहान से की थी। इनकी ग्रैंड वेडिंग गोवा में हुई थी जो महज 4 साल ही चल सकी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। बंटी सचदेवा एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन के मालिक है। ये कंपनी सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के वक्त काफी चर्चा में रही थी। इसी कंपनी में दिशा सालियान भी काम किया करती थी। जिसकी वजह से बंटी सचदेवा का नाम भी उस वक्त मीडिया में सामने आया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/314eit3
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म