पड़ोस में शूटिंग कर रहे थे Virat Kohli, Ahan Shetty ने पता लगते ही दे दिया सरप्राइज

Ahan Shetty meets Virat Kohli at his shoot location, amid Tadap promotions: बॉलीवुड फिल्म स्टार अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म तड़प (Tadap) के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म आने वाले शुक्रवार सिनेमाघर पहुंच रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए बीते दिन अहान शेट्टी ने जमकर मेहनत की। इस दौरान उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी मौजूद थी। इतना ही नहीं, फिल्म स्टार तारा सुतारिया के साथ अहान शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी भी वहां मौजूद थे। इनकी तस्वीरें बीते दिन खूब वायरल हुईं।

दिलचस्प बात ये है कि जहां अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी थे। वहीं, साथ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी किसी एड की शूटिंग में बिजी थे। इसकी भनक जैसे ही अहान शेट्टी को लगी वो तुरंत वहां पहुंच गए। अहान शेट्टी ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। फिल्म स्टार ने विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अहान शेट्टी की पीठ दिख रही है। जबकि विराट कोहली उनसे बात करते हुए दिख रहे हैं।

इधर, एक दूसरी तस्वीर में अहान शेट्टी के साथ उनके पिता सुनील शेट्टी भी फोटो क्लिक करवाते दिख रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं।

क्रेजी लव स्टोरी है तड़प

बता दें कि फिल्म स्टार अहान शेट्टी साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरएक्स 100 के हिंदी रीमेक फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में तारा सुतारिया नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा बज है। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों से जबदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से अभी से ही ये फिल्म हिट होने का अंदेशा दे रही है। अहान शेट्टी ने इस फिल्म में एक सिरफिरे आशिक का किरदार निभाया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3HVvCkx
https://ift.tt/317r5KL

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म