एक्सक्लूसिव !! Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी हुई कैंसिल, फैंस को करना होगा 2023 का इंतजार!

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt to tie the knot in December 2023: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले खबरें थीं कि वे अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के शादी के प्लान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक सूत्र ने जानकारी दी है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2022 में शादी नहीं करेंगे।

इस कपल से जुड़े सूत्र ने हमें बताया है कि सबसे पहले उनके पास अपनी-अपनी फिल्मों के लिए एक चोक-ए-ब्लॉक शूट शेड्यूल है। दिसंबर नजदीक है और अगले साल सब कुछ फुल-ऑन-एक्शन मोड में होगा। दोनों स्टार्स इंडिया से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग में हैं। इसलिए शादी की तैयारियों को करने में थोड़ा समय लगेगा। वे शादी से पहले और बाद में लंबे ब्रेक पर भी जाएंगे।'

सूत्र ने आगे कहा, 'हालांकि शादी को टालने की एक वजह उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है। फिल्म की टीम और साथ ही रणबीर-आलिया चाहते थे कि फिल्म हम दोनों के शादी करने से पहले रिलीज हो। हालांकि ये फिल्म सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस को 2022 के अंत तक या फिर 2023 का इंतजार करना होगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह, धमेंद्र, शबाना अजमी और जया बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगी। करण जौहर इस फिल्म के जरिए 7 साल बार डायरेक्शन की दुनिया में कमबैक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म का हिस्सा होंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3o5cPve
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म