Salim Khan ने Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘मीडिया के पास...’

Salim Khan on Vicky-Katrina's wedding: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अदाकारा कटरीना कैफ की शादी पिछले एक महीने से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं। दोनों ने जयपुर में 7 फेरे लेने का फैसला किया है, जिसके लिए लगातार तैयारियां जारी हैं। विक्की और कटरीना परिवारवालों की मौजूदगी में एक-दूसरे को पति-पत्नी बनाएंगे और सबका आशीर्वाद लेंगे।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक शादी की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन बताया जा रहा है कि ये कपल जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज देगा। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। ऐसा लग रहा है कि इन दोनों ने सभी दोस्तों को चुप रहने की हिदायत दी है।

हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी पर चुप्पी तोड़ दी है। सलीम खान ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा है, ‘मैं इस बारे में क्या बात करूं। मीडिया के पास आजकल केवल यही मुद्दे बचे हैं बात करने को...।’

कटरीना कैफ एक जमाने में सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। कटरीना कैफ और सलमान खान का अफेयर काफी लम्बे समय तक चला और एक वक्त इनकी शादी की खबरें भी आईं। हालांकि ये दोनों कभी शादी के मंडप पर नहीं चढ़ पाए। सलमान खान से अलग होने के बाद कटरीना कैफ की जिंदगी में रणबीर कपूर की एंट्री हुई। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ एक वक्त इंडस्ट्री के मोस्ट टॉक्ड कपल थे लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और कुछ वक्त के बाद ये दोनों भी अलग हो गए। वैसे आप विक्की-कैट की शादी के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xpA1rg
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म