Posts

Showing posts from March, 2022

शिल्पा शेट्टी की 'निकम्मा' की रिलीज डेट आउट, आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' से होगी भिड़त

Nikamma Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बीते साल 2021 में डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' से कमबैक किया था। अब वह डायरेक्टर सब्बीर खान की फिल्म ' निकम्मा ' में कमाल दिखाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। शिल्पा शेट्टी ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बाकी स्टारकास्ट के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 मार्च को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट बता दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अब इंतजार खत्म और एटंरटेनमेंट शुरू! दोस्तों अपने कैलेंडर में 17 जून, 2022 को मार्क कर लीजिए। निकम्मा इस दिन आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 'निकम्मा' और 'डॉक्टर जी' में होगी भिड़ंत शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह...

कैटरीना कैफ की गोद में लेटे नजर आए विक्की कौशल, एक्ट्रेस ने शेयर किए वैकेशन के फोटोज

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Photos: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है। ये कपल इस समय रोमांटिक वैकेशन इंजॉय कर रहा है। कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और अपने पति विक्की कौशल की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है और इन पर रिएक्शन दे रहे हैं। कैटरीना कैफ ने शेयर की हैं तीन तस्वीरें कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की गोद में सिर रखे हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कैटरीना कैफ अकेली हैं। तीसरी तस्वीर में हरियाली के बीच एक झोपड़ी दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के साथ कुछ लिखा नहीं है लेकिन कैप्शन में कुछ इमोजी बनाए हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी की थी। दोनों की शादी को लेकर काफी ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया था। शादी के दौरान कपल के ...

Animal: जानें क्यों Rashmika Mandanna ने मारी Vijay Thalapathy की फिल्म को लात, चुना Ranbir Kapoor का साथ

Image
Why Rashmika Mandanna Joins Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपनी जल्द आने वाली फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म की हीरोइन को लेकर कई तरह की बातें हुई थी। पहले फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड की फेमस स्टार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थी। लेकिन बाद में उनका नाम हट गया। इसका कारण बताया गया है कि वो अभी बिजी है, जिसकी वजह से वो इस फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। इसके बाद फिल्म में साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के नाम पर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि एनिमल (Animal) में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आने वाले है। अब इसी बीच एक और खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि रश्मिका मंदाना ने विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की फिल्म की जगह बॉलीवुड की एनिमल फिल्म को क्यों चुना। इस सवाल का जवाब सामने आ गया है। बॉलीवुड में बनाना चहाती है करियर साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पुष्पा के बाद फिर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ एनिमल (Animal) फिल्म में नजर आने वाली है। इसके बाद स...

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की सगाई की डेट हुई पक्की, इस दिन एक-दूसरे को पहनाएंगे प्यार की अंगूठी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुआ है। दोनों की शादी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर इनकी शादी को लेकर तारीख तक की अफवाह फैली हुई है। लेकिन जानकारी के आपको बता दें अभी तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डेट तय नहीं हुई है। इन दोनों की अभी हाल में साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद फैंस मानने लगे थे दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन वो फोटो फिल्म ' ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होने की बाद की थी। अब इनकी शादी को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी समने आ रही है। इस साल हो सकती है दोनों की शादी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे है। ये दोनो काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बीच में खबर आई थी दोनों अप्रैल में शादी करने वाले है। लेकिन आपको बता दें ये जानकारी सही नहीं है। बॉलीवुड लाइफ के पास इस खबर से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। जिसमें बताया गया है कि इन दोनों की शादी अप्रैल में तो नहीं, लेकिन इस साल जरूर हो सकती है। लेकिन अभी दोनों की शादी की कोई तारीख तय नहीं है। इसके आगे सोर्स ने ...

Shahid Kapoor और Ali Abbas Zafar की फिल्म में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री!

Diana Penty in Shahid Kapoor Film: शाहिद कपूर वैसे तो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जर्सी को लेकर सुर्खियों मे हैं। ये फिल्म क्रिकेट के खेल पर आधरित है और इसमें मृणाल ठाकुर उनके साथ लीड रोल मे होंगी। जबकि शाहिद की एक और फिल्म की खबर आई है जिसमें वो डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म में अब हिरोइन की भी एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अब डियाना पेंटी नजर आएंगी। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने कहा, ''इस एक्शन ड्रामा फिल्म में डियाना पेंटी एक सरप्राइज पैकेज होंगी। उनका एक अहम रोल है और वो फिल्म में एक जरूरी रोल प्ले कर रही हैं।'' बात करें डियाना की बाकी फिल्मों की तो उनकी अगली फिल्म सेल्फी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी और नुसरत भरुचा लीड रोल मे हैं। इसके बाद वो अद्भुत नाम की फिल्म में होंगी। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन भी लीड रोल मे हैं। शाहिद की फिल्में शाहिद कपूर न सिर्फ कई फिल्में बल्कि वेब सीरीज में भी डेब्यू करने वाले हैं। ...

Vivek Agnihotri ने Kangana Ranaut को नहीं किया है साइन, बोले- स्टार्स नहीं एक्टर चाहिए

Vivek Agnihotri did not signed Kangana Ranaut: विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फिल्म की सिर्फ देश ही नहीं विदेशो में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है। विवेक से अब उनकी अगली फिल्म की जल्द ही उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि अब उन्होंने 'द दिल्ली फाइल्स' बनाई है जो कि वो जल्द ही रिलीज करेंगे। लेकिन इस बीच एक खबर ये भी चल रही है कि वो अपनी आने वाली एक फिल्म में कंगना रनौत को कास्ट करेंगे। हालांकि विवेक अग्निहोत्री का तो कुछ और ही कहना है। फिल्ममेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कंगना के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मेरी फिल्मों को स्टार्स की जरूरत नहीं है। उन्हें एक्टर्स चाहिए। जब मैंने 12 साल पहले अपना सफर शुरू किया था तो मैं फैसला किया था कि मैं अपनी तरह की फिल्में बनाऊंगा और मैं स्टार वाली फिल्में नहीं बनाऊंगा। मैं मानता हूं कि सिनेमा राइटर और डायरेक्टर्स का माध्यम है।'' ब्रिटिश संसद जाएंगे विवेक अग्निहोत्री विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म क...

Baby Doll सिंगर Kanika Kapoor 43 की उम्र में करेंगी दूसरी शादी, पक्की हुई तारीख!

Kanika Kapoor marriage date: बेबी डॉल गाने की सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीफ भी सामने आ गई हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ 20 मई, 2022 को सात फेरे लेंगी। गौतम एक एनआरआई हैं और ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी भी लंदन में होगी। कनिका ने पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी है। वो अपने साथ साथ अपने तीन बच्चों के लिए भी शॉपिंग कर रही हैं। साल 2012 में हुआ था डिवोर्स कनिका कपूर की पहली शादी एक एनआरआई बिजनेसमैन राज चंदोक के साथ साल 1997 में हुई थी। तब कनिका महज 18 साल की थीं और अब वो 43 साल की हैं। साल 2011 में दोनों के बीच मतभेद होने लगे और दोनों साल 2012 में एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों के तीन बच्चे हैं। लेकिन ये बच्चे अभी कनिका के साथ रहते हैं। इत्तेफाक से कनिका के होने वाले दूसरे पति भी एनआरआई हैं और लंदन से हैं। कनिका से इस शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना नहीं किया बल्कि एक इमोजी भेज दी। 6 महीने पहले लिया था शादी का फैसला कनिका कपूर और गौतम ने 6 महीने पहले ही शादी करने का फैसला किया था। लेकिन किन्ही न...

Salman Khan की Tere Naam का नहीं बनेगा सीक्वल, Satish Kaushik ने बताया ये बड़ा कारण

Satish Kaushik on Salman Khan's Tere Naam: सलमान खान वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर ज्यादा चर्चा मे हैं। लेकिन उनकी फिल्म 'तेरे नाम' का भी बीच बीच में जिक्र उठता रहता है। तमाम फैंस चाहते हैं कि इस फिल्म का अगला पार्ट भी बने। कई बार मेकर्स ने भी इस बारे में सोचा लेकिन अब आखिरकार सतीश कौशिक ने साथ कर दिया कि वो दोबारा इस फिल्म पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि तेरे नाम एक ब्रांड बन गई है और अब इसे नहीं छेड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोबारा सलमान खान से वही पुरानी वाली परफोर्मेंस निकलवाना काफी मुश्किल होगा। इसके अलावा एक कारण ये भी बताया कि अब समय के साथ साथ ऑडियंस का भी टेस्ट बदल गया है। बता दें कि तेरे नाम साउथ की 1999 में आई फिल्म सेतु का रीमेक थी। कबीर सिंह को तेरे नाम से बताया इंस्पायर सतीश कौशिक ने कहा कि कबीर सिंह भी तेरे नाम की एडोप्टटेड कॉपी थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान को अपना तेरे नाम का कैरेक्टर ज्यादा पसंद नहीं आया था, जबकि उन्होंने जबरदस्त परफोर्मेंस दी थी। उन्हें दरअसल कैरेक्टर से शिकायत थी। कई बार इस फिल्म को कबीर सिंह की तरह ...

Entertainment News of the Day: Vijay Deverakonda ने फिर मिलाया Puri Jagannadh संग हाथ, 'लॉक अप' से बाहर हुई Sara Khan

Entertainment News Of The Day 28th March 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 28 मार्च को कई खबरों ने उथल-पुथल मचाई है। द कश्मीर फाइल्स को लेकर आज भी मुद्दा गर्म रहा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर से इस फिल्म को लेकर बयान दिया। जिसको लेकर आज दिन भर चर्चा होती रही। पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' (Liger) को लेकर आज बड़ा ऐलान हुआ। तो चलिए आपको बताते है आज की ऐसी ही 5 खबरें, जो आज चर्ता में बनी रही है।   अरविंद केजरीवाल फिर से द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिया बयानन अनुपम खेर की की फिल्म ' द कश्मीर फाइल्स ' (The Kashmir Files) को लेकर हर कोई अपनी राय रखता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज फिर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने को लेकर एक बयान दिया था। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए थे।   सूर्या की 41वीं फिल्म में कृति शेट्टी को मिला मौका निर्देशक बाला की नई फिल्म हैशटैग सूर्या 41...

The Kashmir Files को लेकर Arvind Kejriwal ने फिर दिया बयान, बताया क्यों आई थी कश्मीरी पंड़ितों के दर्द पर हंसी!!

Arvind Kejriwal on Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है। बाक्स ऑफिस के साथ-साथ ये फिल्म आम लोगों के जीवन में भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लेकर अब राजनिति भी बढ़ गई है। पहले इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने दिख रही थी। अब इसमें एक और नेता का नाम जुड़ गया। वो है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। वो द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर दिए गए बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे थे। अब इसी बीच उन्होंने एक और इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपनी कही गई बात को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रहे है। क्या कहा केजरीवाल ने अनुपम खेर की की फिल्म ' द कश्मीर फाइल्स ' (The Kashmir Files) को लेकर हर कोई अपनी राय रखता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी इस फिल्म को लेकर राय रखी थी। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर सवाल उठाए थे। इसी दौरान वो जोर-जोर से हंस भी रहे थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया वो जमकर ट्रोल भी हुए। अब इस बयान को लेकर उन्होंने सफाई दी है। जब मुख्यमंत्री अरविंद क...

Brahmastra के शूटिंग सेट से Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के फोटोज लीक, इस अंदाज में दिखे दोनों स्टार

Brahmastra Shooting Photos: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ये दोनों स्टार फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे थे और अब मुंबई वापस भी आ गए हैं। लेकिन अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शूटिंग की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के शूटिंग की तीन तस्वीरें हुईं वायरल रणबीर कपूर के फैन पेज पर तीन तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ खड़े हैं और उनके साथ कुछ और लोग नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर कपूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से बात करते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में रणबीर कपूर कहीं जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास कुछ लोग और पुलिस नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ बताया गया है कि ये तस्वीरें फिल्म ' ब्रह्मास्त्र ' के शूटिंग के दौरान की हैं। अयान मुखर्जी कर रहे हैं फिल्म का डायरेक्शन बीते कुछ दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ...

Shraddha Kapoor से अलग होने पर Rohan Shrestha ने साधी चुप्पी, बोली 'मैं पर्सनल लाइफ के बारे...'

Shraddha Kapoor-Rohan Shrestha Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ लगभग 4 सालों से रिलेशनशिप में थे। बीते कुछ महीनों पहले श्रद्धा कपूर के फैमिली फंक्शन में भी रोहन को देखा गया था। हालांकि दोनों की फोटोज लीक होने के बाद श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरें भी सामने आने लगी थी। लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स ने दोनों सेलेब्स के फैंस के दिलों को तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ अलग हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि रोहन ने इस मामले पर चुप्पी साधे रहने का फैसला किया है। श्रद्धा कपूर से अलग होने रोहन श्रेष्ठ ने साधी चुप्पी जब रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) से श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ हुए ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टीओआई से कहा, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं और ना ही मैंने कभी इस रिश्ते के बारे में बात की है।' हाल ही में श्रद्धा ने रोहन से अलग होने की खबरों के बाद एक सीक्रेट मैसेज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो को कैप्शन...

Shah Rukh Khan ने शर्टलेस फोटो शेयर कर दिखाए एब्स, कहा- '... तो पठान को कैसे रोकोगे'

Shah Rukh Khan Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग और बादशाह जैसे नाम से फेमस सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन में हैं और बताया जा रहा है कि स्पेन का शेड्यूल 27 मार्च यानी रविवार को खत्म हो जाएगा। इसी बीच शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिलचस्प कैप्शन लिखा है। शाहरुख खान ने फोटो के साथ लिखा दिलचस्प कैप्शन शाहरुख खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह शर्टलेस होकर हाथों में रस्सी पकड़कर एक साइड में देख रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगा रखा है। इस तस्वीर में शाहरुख खान के एब्स साफ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शाहरुख खान अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे... एप्स और एब्स सब बना डालूंगा...।' शाहरुख खान की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'पठान आ रहा है।' एक फैन ने लिखा, 'कोई नहीं है...

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने शुरू की शादी की शॉपिंग? कपल का ये फोटो आया सामने

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये कपल अगले महीने यानी अप्रैल में सात फेरे लेने जा रहा है। शादी की खबरों के बीच एक साड़ी फैशन ब्रांड और डिजाइनर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके बाद तो उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और कयास लगाने लगे हैं कि दोनों ने अपनी शादी की खरीदारी शुरू कर दी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर ब्राइडल कांचीपुरम साड़ी ब्रांड की सीईओ बीना कन्नन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट सफेद कुर्ते में और रणबीर कपूर नीली शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही फोटो पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, 'क्या ये शादी की घंटी है?...

Meena Kumari की बायोपिक में लीड रोल करेगी बॉलीवुड की ये हसीना, जल्द होगा फिल्म का ऐलान!

Kriti Sanon to play Meena Kumari: बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस मीना कुमारी पर फिल्म बनने वाली है। ये फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी। लेकिन फिल्म में मीना कुमारी का रोल कौन करेगा, इस बारे में भी चर्चा हो रही थी। इस फिल्म के लिए पहला नाम इंडस्ट्री की कमाल की एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम सामने आया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैनर ने मीना कुमारी बनने के लिए कृति सेनन को चुना है। हालांकि कृति ने अभी फिल्म का कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। कृति फिल्म के लिए डेट्स दे पाएंगी या नहीं ये तो अब उन पर निर्भर है। वहीं टी-सीरीज ने भी मीना कुमारी पर फिल्म बनाने का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो जाएगी। अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। डायरेक्टर की सीट के लिए कुछ नाम तय किए गए हैं, जल्द ही इनमें से एक नाम चुन लिया जाएगा। फिल्म की बाकी फॉर्मिलिटीज भी चालू है। वैसे मीना कुमारी पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया है। कृति सेनन की आनें वाली फिल्में वहीं बात करें कृति सेनन की तो एक्ट्रेस ने तो मिमि और बच...

Nawazuddin Siddiqui ने साइन किया एक और प्रोजेक्ट, इस कहानी पर बनने जा रही है फिल्म

Nawazuddin Siddiqui New Project: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बीती 14 फरवरी को अपनी फिल्म 'नूरानी चेहरा' की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म के एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है और अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रोड्यूसर सेजल शाह के साथ हाथ मिला है। ये होगी फिल्म की कहानी 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म का डायरेक्शन सेजल शाह करेंगे। ये फिल्म एक बायोग्रॉफिकल ड्रामा है जो एक कस्टम ऑफिसर की लाइफ की कहानी होगी। इस अनाम फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट भावेश मंडालिया ने लिखी है। वह पहले 'ओएमजी' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। रियल लोकेशन पर होगी फिल्म की शूटिंग रिपोर्ट में आगे बताया गया है, 'फिल्म की शूटिंग का शेड्य...

Bollywood Life Awards 2022: बेस्ट फिल्म बनी Sooryavanshi तो बेस्ट एक्टर रहे Ranveer Singh, यहां देखें सभी नाम

Bollywood Life Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ एक बार फिर अवॉर्ड की दुनिया में मनोरंजन जगत के सितारों को लेकर आया है। ये तीसरी मौका है जब इस साल यानी 2022 में इन अवॉर्ड को बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, ओटीटी और सोशल मीडिया कैटेगरी में अलग-अलग 50 अवॉर्ड दिया जा रहे हैं। बॉलीवुड कैटेगरी की बात करें तो इसमें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, डायेरक्टर सहित कई अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। बेस्ट फिल्म के लिए जहां सूर्यवंशी ने ट्रॉफी हासिल की है, वहीं बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह को ट्रॉफी मिली है। यहां पर अन्य कैटेगरी में मिलने वाले अवॉर्ड भी हैं। बेस्ट फिल्म -सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थे। फिल्म साल 5 नवंबर, 2021 में रिलीज हुई थी। बेस्ट एक्टर -रणवीर सिंह रणवीर सिंह को फिल्म '83' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बेस्ड है। ...

BL Awards 2022 Winners: Ranveer Singh और Kartik Aaryan सहित इन सितारों को फैंस के प्यार ने दिलवाई ट्रॉफी, देखें पूरी लिस्ट

Bollywood Life Awards 2022 Winners: बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड 2022 में फैंस ने अपने चहेते सितारों को वोट किया और उनको ट्रॉफी मिल गई है। इस अवॉर्ड फंक्शन में अलग-अलग कैटेगरी में 50 अवॉर्ड दिए गए हैं। बॉलीवुड, टीवी से लेकर साउथ सिनेमा और सोशल मीडिया तक तमाम सितारों ने अपने बेहतरीन काम के चलते फैंस के दिल में जगह बनाई और उनका प्यार पाया है। बता दें कि बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड के लिए वर्चुअल फंक्शन हुआ था इसमें विनर्स शामिल हुए थे। अवॉर्ड फंक्शन को सौम्या टंडन और प्रीतम ने होस्ट किया। यहां पर अवॉर्ड जितने वाले विनर्स पर की लिस्ट है... बॉलीवुड बेस्ट फिल्म -सूर्यवंशी बेस्ट एक्टर -रणवीर सिंह (83) बेस्ट एक्टेस- रानी मुखर्जी (बंटी और बबली) बेस्ट डायरेक्टर -रोहित शेट्टी (सूर्यवंशी) बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल/फीमेल) -ताहिर राज भसीन (83) सोशल मीडिया कपल -अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ ट्रोलिंग ऑफ द इयर -अर्जुन कपूर सोशल मीडिया दीवा -अलाया एफ टेलीविजन मोस्ट पॉपुलर दीवा -एरिका फर्नांडिस मोस्ट पॉपुलर ड्यूड -धीरज धूपर बेस्ट सोशल मीडिया टीवी कपल -जैस्मिन भसीन और अली गोनी बेस्ट टीवी शो -अनुपमा ...

Shraddha Kapoor ने का बॉयफ्रेंड Rohan Shrestha से हो गया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने खुद दिया ये जवाब

Shraddha Kapoor reacts on Break up: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बारे में इन दिनों खबर चल रही है कि उनका अपने बचपन के दोस्त और बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से ब्रेकअप हो गया है। ये अफवाह काफी तेजी से इंटरनेट पर फैली। दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब दोनों के बीच दरार आ गई। अब ये बातें कितनी सही हैं कितनी नहीं। इस पर अभी कुछ साफ नहीं है। इस बीच श्रद्धा कपूर ने भी एक पोस्ट कर दिया है जिससे इस ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बहुत ही प्यारी और मासूम सी फोटो शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''और सुनाओ?'' साथ ही एक दिल का इमोटिकोन शेयर किया है। वैसे दोनों के बीच रिलेशन है, इस पर न ही श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) ने और न ही कभी रोहन ने खुलकर बात की है। बस कभी कभार दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। अफवाह तो ये तक फैल रही थी कि जनवरी से ही दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है जबकि पिछले दिनों रोहन ने श्रद्धा कपूर की एक ऐसी फोटो क्लिक की थी जिसमें वो एक दम ब्राइड लग रही हैं। शक्ति कपूर की रोहन के बारे में क्या है ...

Bollywood Life Awards 2022 Live: एक बार फिर धूम मचाने लौटा बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड, जानिए किसकी झोली में गिरेगी ट्रॉफी

Bollywood Life Awards 2022 Live: आखिरकार वो समय आ गया है जब बॉलीवुड लाइफ इंडस्ट्री के तमाम उन सितारों को सम्मान देने वाला है जो कि आम जनता का मनोरंजन करते हैं। बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड एक ऐसा मंच है जहां पर मनोरंजन जगत के सितारों को सम्मानित किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड लाइफ 2022 (Bollywood Life Awards 2022) दस्तक दे चुका है। आज सुबह 10 बजे से बॉलीवुड लाइफ के विनर्स की घोषणा की जानी है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2022 में किन किन सितारों को नॉमिनेट किया गया है और कौन सितारे विनर्स बन गए हैं। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/718DxCv https://ift.tt/eGhgzQk

क्या Heropanti 2 एक्टरTiger Shroff ने हमेशा के लिए निकाल ली Salman Khan के जबड़े से EID रिलीज डेट? पढ़ें पूरा बयान

Tiger on replacing Salman on EID 2022: ईद का नाम सुनते ही बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सालों से सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर अपनी फिल्में दर्शकों के सामने पेश करते आए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करती हैं। ऐसा कई बार हुआ कि बॉलीवुड के बाकी कलाकारों ने ईद को अपने नाम करने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाब नहीं हुआ। हालांकि कोरोना के बाद चीजें बदलती दिख रही हैं। लम्बे समय के बाद ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी। 2022 की ईद पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी मेगा बजट एक्शन मूवी 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) लेकर आएंगे, जिसका दर्शक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड की नई जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार बनकर उभर रहे हैं, ऐसे में कई लोगों का मानना है कि टाइगर ही 'भाईजान' के असली उत्तराधिकारी हैं। आगे चलकर टाइगर श्रॉफ की फिल्में ही ईद के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सलमान खान का करियर अब ढलान की तरफ बढ़ चुका है और ऐसे में इंडस्ट्री को एक नया स्टार चाहिए जो ईद क...

Yami Gautam की Dasvi के ट्रेलर पर पति Aditya Dhar ने फिर लिए मजे, दिया ऐसा रियेक्शन

Image
Aditya Dhar Reaction on Yami Gautam Dasvi: अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर स्टारर फिल्म दसवीं का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। लोगों को ट्रेलर पसंद आ रहा है और वो इस पर रियेक्ट भी कर रहे हैं। ट्रेलर देखने वालों में से एक यामी गौतम के पति और डायरेक्टर आदित्य धार भी है। उन्होंने ट्रेलर देखकर अपनी पत्नी के मजे लिए हैं। डायरेक्टर ने इंस्टा स्टोरी में बताया है कि कैसे वो ना सिर्फ फिल्म में अभिषेक बच्चन को पाठ पढ़ा रही हैं बल्कि वो उनके साथ भी ऐसा करती हैं। आदित्य ने लिखा, ''... और मुझे लगता था कि तुम सिर्फ मुझे ही सुधारने में लगी रहती हो। सुपर फन ट्रेलर।'' ओटीटी पर रिलीज होगी दसवीं अभिषेक बच्चन फिल्म में मुख्यमंत्री गंगा राम चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। जबकि यामी गौतम एक आईपीएस ऑफिसर ज्योति देसवाल का रोल कर रही हैं। निम्रत कौर भी अभिषेक बच्चन के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बिमला देवी बनती हैं। फिल्म में एक ऐसे मुख्यमंत्री की कहानी दिखाई गई है जो जेल चला जाता है लेकिन वहां पर एक लेडी आईपीएस ऑफिसर उसकी अकड़ ठीक कर देती है। इस आठवीं पास सीएम के दिल पर आईपीएस की बात ल...

Soorarai Pottru के हिंदी रीमेक में हुई इस हसीना की एंट्री !! Akshay Kumar संग आएंगी नजर

Soorarai Pottru’s Remake: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सूर्या (Suriya) स्टारर ' सोरारई पोटरु' (Soorarai Pottru) 12 नवंबर 2020 के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तमिल ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था। फिल्म कि जबरदस्त सफलता के बाद से ही कई डायरेक्टर्स की इसके हिंदी रीमेक बनाने पर पैनी नजर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट राधिका मदान की एंट्री होती दिखाई दे रही है। अक्षय कुमार के अपोजिट दिखेंगी राधिका मदान! मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि राधिका मदान (Radhika Madan) सूर्या स्टारर 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार के साथ ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। फिल्म में राधिका साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली के किरदार को निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म के डायरेक्टर सुधा कोंगरा ने इसे वेस्टर्न इंडिया में सेट किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राधिका महारा...

Jayeshbhai Jordaar में Ranveer Singh बनेंगे सुपरहीरो, इस साउथ फिल्म से उठाया है कॉन्सेप्ट

Ranveer Singh to play superhero: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार में एक्टर एक सोशल मुद्दा उठाने वाले हैं। वो महिलाओं के हक के लिए लड़ते नजर आएंगे। इस तरह की खबरें तो पहले से मीडिया में आ चुकी हैं लेकिन अब एक और लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि एक्टर इसमें एक सुपरहीरो बनने वाले हैं। वो एक आम इंसान होंगे लेकिन बाद में उन्हें पावर मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने कहा, '' रणवीर सिंह एक कमजोर गुजराती शख्स का रोल कर रहे हैं जिसे रातों रात सुपर हीरो पावर्स मिल जाती हैं। इसका कॉन्सेप्ट मलयालम ब्लॉकबस्टर मिन्नल मुराली जैसा है, लेकिन ये कॉमेडी मे डिजाइन की गई है।'' आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं जबकि इसे दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म पर प्लान ये है कि अगर इसे सफलता मिलती है तो इसके आगे के पार्ट भी लाए जाएंगे। जयेशभाई जोरदार से अर्जुन रेड्डी की लीड एक्ट्रेस शालिनी पांडे बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। इनके अलावा गुजराती एक्ट्रेस दिक्षा जोशी का भी बॉलीवुड डेब्यू होगा। रणवीर सिंह, दिक्षा जोशी और...

Prakash Raj ने जमकर की The Kashmir Files की बुराई, कहा- नफरत के बीज बो रही है ये फिल्म!!

Prakash Raj on Kashmir Files : विवेक अग्निहोत्री (Vivek agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The kashmir files) जब से बड़े पर्दे पर आई है, तब से इसको लेकर विवाद चल रहा है, इस फिल्म को लेकर पहले केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया, फिर बीजेपी के नेताओं ने इसकी तारीफ की। इसके अलावा कई बॉलीवुड स्टार भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके है। लेकिन इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद भी बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरह लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ लोग इस प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म बता रहे है। इसी फिल्म के खिलाफ बोलने वालों में एक नाम साउथ के बड़े स्टार का भी जुड़ गया है। प्रकाश राज ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर बोली ये बात कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता को दिखाने वाली विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The kashmir files) को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा है। अब इस फिल्म को लेकर साउथ के बड़े स्टार ऐक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस फिल्म के लेकर कई ट्वीट किए है। सबसे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि ...

फिर से कानूनी पचड़ों में फंसे Salman Khan, 5 अप्रैल को कोर्ट में होंगे हाजिर- जानें क्या है मामला

Salman Khan Summon By Court: बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान एक बार फिर से कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। एक्टर के खिलाफ एक नया केस दर्ज हुआ है। दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) और उनके बॉडीगार्ड पर एक टीवी जर्नलिस्ट का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। एक्टर पर आरोप है कि साल 2019 में उनकी टीवी जर्नलिस्ट के साथ हाथापाई भी हो गई थी। न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले को लेकर सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड मोहम्मद नवाज इकबाल शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सलमान खान (Salman Khan) और उनके बॉडीगार्ड को कोर्ट ने समन भेजा है और उन्हें 5 अप्रैल, 2022 को पेश होने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि मामले में सबूत के तौर पर पीड़ित की गवाही, पुलिस रिपोर्ट और दूसरी चीजें मौजूद हैं। शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए सबूत ही केस को सपोर्ट करने के लिए काफी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने ...

Entertainment News of The Day: Attack के दूसरे ट्रेलर पर फिदा हुए फैंस, Karsima Kapoor की ओटीटी पर वापसी

Image
Entertainment News of The Day: मंगलवार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ टीवी की दुनिया में खबर है कि नागिन 6 में रश्मि देसाई की एंट्री हो सकती है। करिश्मा कपूर भी ओटीटी पर दोबारा कदम रखने जा रही हैं। इससे पहले वो 2020 में डेब्यू कर चुकी हैं। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 बड़ी एंटरटेनिंग बताएं। आइए खबरों का सिलसिला शुरू करते हैं। लोगों को पसंद आया जॉन अब्राहम की अटैक का दूसरा ट्रेलर जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म अटैक का दूसरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। जॉन अब्राहम लोगों को एक्शन अवतार में काफी जबरदस्त लग रहे हैं। न सिर्फ फैंस बल्कि जो भी अट्रैक का दूसरा ट्रेलर देख रहा है, वो इसकी तारीफ कर रहा है। ट्रेलर देखकर फैंस को सुपरहिट बता रहे हैं तो कुछ जॉन के एक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म सिनेमा में नए रिवॉल्यूशन की तरह है। करिश्मा कपूर की ओटीटी पर होगी वापसी करिश्मा कपूर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही 'डे...

Priyanka Chopra बेटी को कब लाएंगी इंडिया? मौसी Parineeti Chopra ने दे दिया ये जवाब

Parineeti Chopra on Priyanka's Daughter: प्रियंका चोपड़ा जबसे मां बनी हैं। तब से ही उनकी बेटी का नाम जानने और उसकी झलक पाने के लिए फैंस बेकरार हैं। लेकिन प्रियंका ने अभी तक दुनिया से अपनी बेटी को छुपाकर रखा है। ऐसे में एक रियेलिटी शो में जहां परणीति चोपड़ा जज बनी हुई हैं। उनसे प्रियंका की नन्ही परी को इंडिया लाने की बात होने लगी। दरअसल हुनरबाज के सेट पर भारती सिंह डांस दीवाने जून‍ियर्स का ऐलान करती हैं। इसके बाद भारती के पति हर्ष परिणीति से बोल पड़ते हैं, ''पर‍िणीत‍ि मैंने आपमें कुछ नोट‍िस किया है। पहले आप एक क्लासी एक्ट्रेस थीं अब आप एक मासी (मौसी) एक्ट्रेस हो चुकी हैं। बस आप एक काम कर‍िए, पहली फ्लाइट से अपनी भतीजी को मुंबई बुला लो।'' परिणीति तुरंत बोल पड़ती हैं, ''अरे अभी वो बहुत छोटी है।'' हर्ष शो का प्रमोशन करते हुए बोल पड़ते हैं, ''हां तो छोटी उम्र में स्टार बना देते हैं ना क्योंक‍ि मुंबई में डांस दीवाने जून‍ियर्स का ऑड‍िशन हो रहा है।'' तभी भारती तुरंत बोल पड़ती हैं, ''डांस दीवाने जून‍ियर्स में 4 से 14 साल तक के बच्चे ...

Godfather: Salman Khan ने दी Chiranjeevi की फिल्म छोड़ने की धमकी, कारण जानकर हो जाएंगे खुश!

Salman Khan threatened to left Godfather: सलमान खान साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में उनके साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका कैमियो होगा। इस फिल्म में काम करने के लिए सलमान खान फिल्म मेकर्स से एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं। वो चिरंजीवी के लिए फ्री में ही फिल्म कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही चिरंजीवी ने एक फोटो पोस्ट की थी और सलमान खान का फिल्म में स्वागत किया था। इसमें वो सलमान खान को फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन फैंस को अचानक तब धक्का लगा जब ये खबर फैली कि सलमान खान ने फिल्म छोड़ने की धमकी दे दी है। दरअसल गॉडफादर के मेकर्स सलमान खान को इस फिल्म में कैमियो के बदले 20 करोड़ रुपये फीस देने की गुजारिश कर रहे थे। मेकर्स मान ही नहीं रहे थे और नहीं चाहते थे कि सलमान खान फ्री में काम करें। लेकिन भाईजान तो फिर भाईजान हैं। उन्होंने अगर एक बार कमिटमेंट कर दी तो उसके बाद तो वो अपने आप की भी नहीं सुनते। उन्होंने मेकर्स को साफ इनकार कर दिया कि वो चिरंजीवी के फिल्म के लिए पैसे नहीं लेगे और अगर ज्यादा फोर्स किया गया तो वो फिल्म में काम भी नहीं करेंगे। शुरू हो चुकी...

24 साल की उम्र में हुआ 'गली ब्वॉय' के रैपर 'एमसी तोड़फोड़' का निधन, Ranveer-Siddhant का टूटा दिल

Gully Boy Rapper Dharmesh Parmar Passed Away at The Age of 24: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लीड रोल वाली फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में काम करने वाले धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) उर्फ एमसी तोड़-फोड़ का निधन हो गया है। महज 24 साल के धर्मेश के निधन से बॉलीवुड की दुनिया में सभी दुखी है। धर्मेश के निधन की जानकारी मिलने के बाद फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में उनके साथ काम करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर की हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स कम्युनिटी में धर्मेश काफी फेमस है। कैसे हुआ निधन एमसी तोड़-फोड़ जिस बैंड के मेंबर थे उस बैंड ने धर्मेश के निधन की जानकारी दी की है। बताया जा रहा है कि धर्मेश का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इस बैंड ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर को धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) को एक खास तरीके से श्रद्धांजलि दी। रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी श...

Ranbir Kapoor के फोन वॉलपेपर पर Alia Bhatt नहीं इस करीबी शख्स की है फोटो, देखकर हो जाएंगे इमोशनल!

Rishi Kpaoor wallpaper on Ranbir Kapoor's phone: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अकसर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और सुर्खियों में छा जाते हैं। दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में छाए रहते हैं। एक बार फिर दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। पापाराजी ने इन्हें स्पॉट किया और दोनों की ये फोटो भी खूब वायरल हो गई। लेकिन इस बार वजह कुछ और थी। दरअसल इस वायरल फोटो में सबकी नजरें रणबीर कपूर के फोन पर पड़ी हैं। वैसे तो सबको उम्मीदें थीं कि एक्टर के फोन आलिया भट्ट की फोटो होगी लेकिन यहां तो माजरा कुछ और निकला। उनके फोन में उनके पापा ऋषि कपूर की फोटो दिखाई दी है। इस फोटो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। उन्हें रणबीर का इस तरह पापा की फोटो लगाना बहुत पसंद आ रहा है। करीब दो साल पहले छूटा था पापा का साथ करीब दो साल पहले 30 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अपने पापा ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) से साथ छूट गया था। उनका कैंसर की वजह से निधन हो गया था। रणबीर आज भी अपने पापा को बहुत याद करते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का ट्रेलर सामने आया है। ऋषि कपूर इस फिल्म को पूरी नही...

'The Kashmir Files' पर Ajay Devgn का आया रिएक्शन, बोले 'ये सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं...'

Ajay Devgn React on The Kashmir Files: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को दर्शकों की ओर से खूब सराहना मिल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा 167 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे कई कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं। दर्शकों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेबस ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और अब इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम भी जुड़ गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' पर अजय देवगन ने किया रिएक्ट बीते दिन अजय देवगन ने फिल्म 'रनवे 34' का ट्रेलर रिलीज किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता को लेकर अजय देवगन से सवाल करते हुए पूछा कि अगर फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, तो क्या ये ऑडियंस को आकर्षित करने का अच्छा तरीका है। इस पर अजय देवगन ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है, ये सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है बल्...

'Unfair and Lovely': करण कुंद्रा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्टे, Randeep Hooda और Ileana D'Cruz संग करेंगे काम?

Karan Kundrra in Unfair and Lovely: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में हिस्सा लेने के बाद से ही करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस शो के बाद करण कुंद्रा को कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं, जिनमें से एक रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और इलियाना डी'क्रूज (IIeana D'Cruz) स्टारर 'अनफिर एंड लवली' (Unfair And Lovely) भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में करण कुंद्रा कि धांसू एंट्री होती नजर आ रही है। 'अनफेयर एंड लवली' में दिखेंगे करण कुंद्रा करण कुंद्रा के फैंस उन्हें इस फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' में देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि करण कुंद्रा ने इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन इस फिल्म में उनके होने की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म के अलावा करण कुंद्रा के कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्द ही अकासा सिंह के साथ 'कमले' म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे। इतना ही नहीं करण कुंद्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'खत...

Anil Kapoor ने दादा बनने को लेकर जाहिर की खुशी, Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

Anil Kapoor On Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam kapoor) की इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर अपने बंप की तस्वीरों के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है। सोनम कपूर के साथ तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) भी नजर आ रहे हैं और ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आने वाले अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब सोनम कपूर के पिता और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने दादा बनने को लेकर खुशी जाहिर की है। अनिल कपूर ने किया ये ट्वीट अनिल कपूर ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर सोनम कपूर की चार तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वहीं तस्वीरें हैं जो सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शेयर की थीं। अनिल कपूर ने इसके साथ लिखा है, 'अब मेरे जीवन में सबसे रोमांचक भूमिका की तैयारी- दादाजी। हमारी जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं होगी और और इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकता। सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस अविश्वसनीय खबर से हमें बहुत खुश किया है।...

जबरन रोकी गई Akshay Kumar स्टारर 'Bachchhan Paandey' की स्क्रीनिंग, गुंडों ने की 'The Kashmir Files' चलाने की मांग

Image
Bachchhan Pandey Vs The Kashmir Files: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) 11 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में 90 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने हालिया रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) की कमाई पर काफी असर डाला है। ऐसे में अब एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग मल्टीप्लेक्स में अंदर आकर जबरन 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग को रुकवा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने केवल 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग की मांग की है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना एय्लेक्स सिनेमाज की है, जो ओडिशा के संबलपुर शहर में स्थित है। इस घटना के बारे में बात करते हुए पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया, 'हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां कुछ भी ह...

Runway 34 Trailer: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए हादसे का सच बताएंगे अजय देवगन, देखें 'रनवे 34' का धमाकेदार ट्रेलर

Image
Runway 34 trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'रनवे 34' (Runway 34) का इस साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने पिछले सप्ताह फिल्म का टीजर आउट किया था। अब उन्होंने सोमवार यानी 21 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर फिल्म ' रनवे 34 ' सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक प्लेन के पायलट अजय देवगन (कैप्टन विक्रांत खन्ना) और उनकी सहयोगी रकुल प्रीत सिंह (तान्या) से 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर की जान बचा रहे हैं। दोनों पर सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। वहीं, इस दुर्घटना को लेकर विक्रांत खन्ना और तान्या से अमिताभ बच्चन (नारायण वेदांत) जांच करते नजर आते हैं। अजय देवगन ने ही किया डायरेक्शन फिल्म 'रनवे 34' में अंगिरा धर और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म से मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाती डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 'रनवे 34' का डायरेक्शन भी ...

Aishwarya Rajinikanth करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में दिखाएंगी कमाल

Aishwarya Rajinikanth Bollywood Debut: सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह पहले से ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा (Meenu Aroraa) की फिल्म 'ओ साथी चल' (Oh Saathi Chal) को डायरेक्ट करने वाली हैं। बताते चलें कि मीनू अरोड़ा ने अमिताभ बच्चन स्टारर 'झुंड' को भी प्रोड्यूस किया था। हिंदी फिल्म करेंगी डायरेक्ट 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ' ऐश्वर्या रजनीकांत पहली हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं। ये सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है जो कुछ सालों पहले मीडिया में काफी चर्चा में रही है। मीनू अरोड़ा ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा है कि ये सही बात है लेकिन वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हैं क्योंकि अभी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और इसके बाद कास्ट फाइनल की जाएगी।' ऐश्वर्या रजनीकांत को हुआ था कोविड-19 बताते चलें कि ऐश्वर्...

Sonam Kapoor के घर में गूंजने वाली है किलकारी, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने कहा- बच्चे का स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकती

Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दरअसल, अपनी शादी के चार साल बाद सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर सोनम कपूर लेटी हुई कैमरे की तरफ देखती नजर आ रही हैं और उन्होंने अपना हाथ पेट रखा हुआ है। दूसरी और तीसरी तस्वीर में वह अपने पति आनंद आहूजा के गोद में लेटी हुई हैं और ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।' साल 2018 में हुई थी सोनम कपूर की शादी गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, साल 2018 में...

Aamir Khan ने The Kashmir Files को लेकर बोली दिल छूने वाली बात, कहा- हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए फिल्म

Aamir Khan on The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म को लेकर शुरू से विवाद चल रहा है। इस फिल्म को लेकर सबकी अपनी राय है। अभी हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस से नेता इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखते हुए आए थे। जिसके बाद इस फिल्म को लेकर बात और आगे बढ़ गई थी। कई बड़े नेता से लेकर अभिनेता तक इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। अभी इसी कड़ी में बॉलीवुड के बड़े स्टार आमिर खान का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म को लेकर कई बातें बोली है और साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर अपनी राय रखी है। क्या कहा आमिर खान ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कई अब एक बॉलीवुड के बड़े स्टार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। दिल्ली में फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के प्रमोशन के दौरान जब आमिर खान (Aamir Khan) से 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सवाल पूछे गए, तब आ...

Entertainment News of The Day: Vivek Agnihotri ने हरियाणा के सीएम से की शिकायत, Bachchhan Paandey ने दो दिन में की इतनी कमाई

Entertainment News Of The Day 20th March 2022: 20 मार्च को सिनेमा जगत की ये बड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। अक्षय कुमार और कृति सेनॉन की फिल्म 'बच्चन पांडे' दूसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई हासिल करने में सफल रही। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों प्यार में हैं। उनका दिल नॉर्थ ईस्ट की वादियों में हिचकोले खा रहा है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। Vivek Agnihotri ने हरियाणा के सीएम से की शिकायत फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेताओं ने लोगों के लिए अपने जिले में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को फ्री में दिखाने का एलान किया है। WARNING: Showing #TheKashmirFiles like this in open and free is a CRIMINAL OFFENCE. Dear @mlkhattar ji, I’d request you to stop this. Political leaders ...