Posts

Showing posts from August, 2021

Pawandeep Rajan ने Arunita Kanjilal संग Shershaah के रोमांटिक सॉन्ग 'Raata Lambiya' पर किया डांस, देखें वीडियो

'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और फर्स्ट रनर-अप अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। न केवल पर्दे पर बल्कि पवनदीप और अरुणिता दोनों ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी क्यूट केमिस्ट्री दिखाई है। हाल ही में पवनदीप और अरुणिता का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवनदीप और अरुणिता बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' के रोमांटिक सॉन्ग 'राता लम्बियां' (Raata Lambiya) गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक रोमांटिक डांस वीडियो है, जिसमें पवनदीप और अरुणिता की खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2WF7RtI https://ift.tt/eA8V8J

प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच Sonam Kapoor ने जिम से शेयर किया वीडियो, टोंड एब्स दिखाती आईं नजर

Sonam Kapoor Shows Her Tonned Abs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते महीने मुंबई लौट आई हैं। एक्ट्रेस मुंबई अपनी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी अटेंड करने आई थीं। रिया शादी में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को एक साथ देखा गया था। सोनम कपूर को देखने एक बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा करने लगे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने टोंड एब्स दिखाती नजर आ रही हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में सोनम कपूर ने ग्रे लेगिंग के साथ मैचिंग स्पोर्ट्स ब्रा और टी-शर्ट कैरी की हुई है। सोनम ने अपने टोन्ड मिड्रिफ और हिप्स दिखाने के लिए अपनी टी-शर्ट को हाथ से पकड़ा हुआ है। एक्ट्रेस ने कमर पर गोल्डन कलर की सेक्सी बेली चेन भी पहनी हुई है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक...

Neha Sharma ने इस वजह से साइन की थी शॉर्ट फिल्म Vikalp, कहा ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर...’

Here's why Neha Sharma sign the sexual harrashment based short film Vikalp: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली है। नेहा शर्मा जल्द ही शॉर्ट फिल्म विकल्प में नजर आने वाली हैं। इस शॉर्ट फिल्म को धीरज जिंदल (Dheeraj Jindal) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नेहा शर्मा ने शिवानी नाम की एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जो चारों ओर से घिरे रहने के बावजूद भी खुद को कभी टूटने नहीं देती है। इस फिल्म के जरिए नेहा और धीरज से सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे मुद्दों को बेबाकी के साथ सामने रखने की कोशिश की है। नेहा शर्मा ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म को क्यों साइन किया है? बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा है, ‘धीरज जिंदल ने इस सबजेक्ट को कम समय में बखूबी दिखाने की कोशिश की है। ऐसे सब्जेक्ट पर लोग आज भी बात करने से कतराते हैं। जब मैंने इस फिल्म की कहानी पढ़ी तो मुझे लगा कि इस फिल्म के जरिए हम लोगों तक एक अच्छा मैसेज पहुंचा सकते हैं ताकि कहीं पर भी कोई दबकर ना रहे और इस मुद्दों पर बात करें।’ साथ ही नेहा शर्मा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट...

बिना कुछ किए 300 करोड़ हो गया था Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama का बजट, आनन फानन में मेकर्स को रोकनी पड़ी फिल्म

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान की मचअवेटेड साइ-फाइ फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर आई। खबर थी कि मेकर्स ने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है। बात इतनी बढ़ गई कि फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) ने रविवार को एक बयान जारी कर फिल्म को लेकर फैल रही खबरों पर सफाई दी। रोनी ने कहा कि वे फिल्म को बंद नहीं कर रहे हैं बल्कि पोस्टपोन कर रहे हैं। अब आ रही खबरों की मानें तो मेकर्स ने फिल्म के लगातार बढ़ते बजट को देखते हुए तुरंत रोक लगाई है। पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'अश्वत्थामा एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें महाभारत के अश्वत्थामा को भविष्य के सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाने वाला था। फिल्म को ग्रैंड स्तर पर बनाने की पूरी तैयारियां कर ली गईं। इसके लिए मेकर्स ने प्री प्रोडक्शन का काम शुरू किया और शानदार वीएफएक्स के लिए कई विजुअल स्टूडियोज से भी मुलाकात की। जैसे-जैसे समय बीतता गया तो मेकर्स को अहसास हुआ कि फिल्म बजट को पार कर गई है। ए...

Baiju Bawra में Ranveer Singh संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी Alia Bhatt !! Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की शूटिंग होगी प्रभावित

Ranveer Singh & Alia Bhatt To Star in Baiju Bawra: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री का हरकोई डायरेक्टर काम करना चाहता है। 'गली बॉय' में दोनों की धांसू परफॉर्मेंस और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के बाद बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने रणवीर और आलिया को अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में लीड रोल के लिए कास्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों एक्टर्स अपने-अपने शेड्यूल्स को देखते हुए फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है, उनके अनुसार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने भी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बैजू बावरा (Baiju Bawra) के रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को चुना है। संजय लीला भंसाली काफी लंबे समय से 'बैजू बावरा' के लीड स्टारकास्ट की तलाश कर रहे थे। हालांकि अब लगता है कि उनकी तलाश रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर जाकर खत्म हुई है। मिड-डे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि संजय ने 'बैज...

रिलीज से ऐन पहले Kangana Ranaut की फिल्म Thalaivii को लगा बड़ा झटका, इस राज्य में नहीं हो सकेगी रिलीज!

Image
फिल्म एक्ट्रेस और 'क्वीन' के नाम से मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म थलाइवी (Thalaivii) 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर कंगना के फैंस खासे एक्साइटेड हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब महाराष्ट्र के फैंस के लिए एक सैड खबर आ रही है। खबरें हैं कि फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज होने में समय लग सकता है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी पूरी तरह से नहीं खुले हैं। थलाइवी की रिलीज तक भी खुलने की उम्मीद नहीं है। इतना ही नहीं, खबरें हैं कि सिनेमाघर फिल्म रिलीज होने के करीब 2-3 हफ्ते बाद खुलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र सरकार अभी सिनेमाघर खोलने के मूड में नहीं है। इसका मतलब है कि फिल्म की कमाई पर खासा असर पड़ेगा। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से देशभर में सिनेमाघर बंद रहे और धीरे-धीरे कम कैपेसिटी के साथ खोले गए। हालांकि महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र में अभी भी सिनेमाघर बंद हैं और लगता नहीं कि आगे भी खुलेंगे। हाल ही अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई तो सिनेमाघर बंद होने का प्रभाव उस पर भी पड़ा है। इसी तरह से कंगना की थलाइवी को भी इ...

Shraddha Kapoor के जबड़े से निकाली Kiara Advani ने Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म !! जानिए नाम

Kiara Advani To Star Opposite Kartik Aaryan Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों 'शेरशाह' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही है। इस फिल्म में कियारा के साथ लीड रोल में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) नजर आए थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। 'शेरशाह' के बाद कियारा आडवाणी के हाथ एक ओर बड़ी फिल्म लगी है। इस फिल्म में कियरा आडवाणी के कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पहले से ही 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiya 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं। दरअसल कियारा आडवाणी को ये फिल्म श्रद्धा कपूर की वजह से मिली है। इस बात में कोई शक नहीं कि श्रद्धा कियारा से सीनियर एक्ट्रेस है और उनकी प्राइस वैल्यू कियरा के ज्यादा है। प्रभास की 'साहो' के लिए श्रद्धा कपूर को लगभग 10 करोड़ रुपये सैलरी दी गई थी। हिंदी सिनेमा को देखते हुए श्रद्धा कपूर की फीस काफी ज्यादा है। जब साजिद नाडियाडवाला से श्रद्धा कपूर के मार्किट वैल्यू को लेकर पूछा गया, तो इस बात ने उन्हें भी असमंजस म...

'KGF Chapter 2' के बाद Raveena Tandon की चमकी किस्मत, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Raveena Tandon To Star in Manish Gupta’s Thriller: 90 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक रवीना टंडन (Raveena Tandon) काफी लंबे से 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रवीना टंडन इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में उनके दमदार लुक को देखने के बाद इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मनीष गुप्ता (Manish Gupta) ने रवीना को अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म के लिए साइन किया है। मनीष गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग रवीना टंडन ने हाल ही में पूरी की है। मनीष गुप्ता इससे पहले स्टोनमैन मर्डर, हॉस्टल और रहस्य जैसी थ्रिलर का निर्देशन कर चुके हैं। मनीष गुप्ता की नई थ्रिलर में रवीना को एक ऐसी भूमिका में दिखाया जाएगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई है। मनीष गुप्ता ने रवीना टंडन की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'रवीना रियल लाइफ में बहुत कैरिंग ह्युमन बीइंग हैं। रवीना जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करती है। वह शूटिंग के हर एक दिन समय पर पहुंचती हैं, बॉलीवुड में ऐसी...

राज कुंद्रा मामले में Sherlyn Chopra ने Shilpa Shetty को लगाई लताड़, कहा 'उन लड़कियों की, तो मदद...'

Sherlyn Chopra Slams Shilpa Shetty In Raj Kundra Pornography Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पिछले महीने पोर्न फिल्में बनाने और उनके कुछ एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) समेत कई एक्ट्रेसेस ने उन पर आरोप लगाए थे। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा अपनी एप में अलग-अलग वीडियो चाहते थे, जो ग्लैमर, हाई फैशन, फिटनेस, मस्ती और बाकी चीजों से भरपूर हो। एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि शुरू में कांसेप्ट केवल ग्लैमर था लेकिन बाद में इसे सेमी-न्यूड और न्यूडिटी पर ट्रांसफर कर दिया। अब शर्लिन चोपड़ा ने दो मिनट की एक लंबी क्लिप शेयर की है, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' पर दिए गए बयान पर सवाल उठा रही हैं। शर्लिन चोपड़ा ने रानी लक्ष्मी बाई की तारीफ करने वाली शिल्पा के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में शामिल कथित पीड़ितों के लिए कोई सहानुभूति थी। शर्...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने Jacqueline Fernandez से 5 घंटे तक की पूछताछ

ED questions Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पिछले कुछ समय से लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं। उनके पास कई सारी फिल्में हैं, जिनमें वो अहम किरदार निभाती दिखेंगी। जैकलीन फर्नांडिस को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने अदाकारा से दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस से करोड़ों के एक्सटॉर्शन रैकेट मामले में पूछताछ की गई है, जिसे सुकेश चंद्रशेखर चलाता था। एएनआई के ट्वीट के अनुसार, ‘ईडी पिछले 5 घंटों से जैकलीन फर्नांडिस के साथ पूछताछ कर रही है। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है।’ Enforcement Directorate (ED) is questioning Bollywood actress Jacqueline Fernandez in Delhi for the last five hours, in a money laundering case. (File photo) pic.twitter.com/ftUj2CkNcN — ANI (@ANI) August 30, 2021 बताते चलें कि जैकलीन फर्नांडिस इस मामले में शक के घेरे में नहीं हैं। वो इस मामले में ईडी को सबूत मुहैया करा रही हैं...

Virat Kohli-Anushka Sharma के बॉडीगार्ड प्रकाश सिंह की सालाना सैलरी में आ जाएगा बड़े आराम से 1BHK फ्लैट

Know the Virat Kohli-Anushka Sharma's bodyguard Prakash Singh's salary: बॉलीवुड एक्टर्स अक्सर किसी भी पब्लिक प्लेस में जाने से पहले अपने बॉडीगार्ड को इन्फॉर्म जरूर करते हैं। जब भी वे बाहर कदम रखते हैं, तो इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ती है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और लोगों को नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए बॉडीगार्ड इन एक्टर्स की काफी मदद करते हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति और भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बॉडीगार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। उनके बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश सिंह उर्फ ​​सोनू है, जो वन-मैन आर्मी है। यहीं प्रकाश सिंह को अच्छी-खासी सैलरी भी मिलती है। जूम.कॉम के मुताबिक, सोनू की सालाना सैलरी करीब 1.2 करोड़ रुपये है, जो आपको आसानी से 1BHK फ्लैट स्पॉन्सर कर सकती है। सोनू ने हमेशा अनुष्का के लिए एक ढाल की तरह काम किया है और यहां तक ​​कि विराट भी उन्हें एक परिवार मानते हैं। वे हर साल सोनू का जन्मदिन मनाते हैं क्योंकि वे उन्हें अपने परिवार के करीब मानते हैं। टीम इंडिया के...

Shilpa Shetty ने लिया Raj Kundra का घर छोड़ने का फैसला!! पोर्न मामले के बाद उठाया बड़ा कदम

Shilpa Shetty decided to leave Raj Kundra's home: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 के दिन पुलिस ने पोर्न फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ पुलिस के पास काफी सबूत थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग शिल्पा शेट्टी का मजाक उड़ा रहे हैं तो कई लोग एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने शिल्पा शेट्टी को इंटरनेट पर इतना ट्रोल किया कि उन्होंने कुछ हफ्तों के लिए सुपर डांसर 4 भी छोड़ दिया और घर पर बैठ गईं। शिल्पा शेट्टी से जुड़ी ताजा रिपोर्ट की मानें तो वो अपने पति राज कुंद्रा का घर छोड़ने का मन बना चुकी हैं। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शिल्पा शेट्टी अब राज कुंद्रा का घर छोड़कर अलग रहेंगी। शिल्पा के दोनों बच्चे उनके ही साथ रहेंगे। शिल्पा शेट्टी के एक करीबी ने बताया है कि एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा को लेकर हुए खुलासे की वजह से काफी परेशान हैं। करीबी ने बॉलीवुड हंगामा क...

Tiger Shroff-Kriti Sanon की Ganapath में दिखेगी 2090 की कहानी!!

Ganapath story set in 2090: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया है कि वो नई जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में देकर साबित कर दिया है कि इस जनरेशन में उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता टाइगर श्रॉफ के साथ अभी से 100-200 करोड़ के बजट की फिल्में बनाने लगे हैं। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म हीरोपंती 2 में व्यस्त हैं, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इसके बाद वो गणपत (Ganapath) का पहला पार्ट शुरू करेंगे, जिसे विकास बहल (Vikas Behl) बनाएंगे। खबरों की मानें तो विकास बहल की हीरोपंती 2 की कहानी दर्शकों को साल 2090 में ले जाएगी। विकास बहल साल 2090 की दुनिया दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं ताकि दर्शकों को निराशा ना हो। ट्रेड पंडित गणपत के लिए काफी एक्साइडेट हैं क्योंकि टाइगर पहली बार फ्यूटरिस्टिक फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘मैं इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड ह...

सितम्बर से शुरू होगी Shah Rukh Khan की एक्शन थ्रिलर!! ये डारेक्टर बनाएगा पैन-इंडिया फिल्म

SRK to start Atlee's next in september: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने काफी लम्बे समय से अपनी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है। किंग खान के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं कि उनका पसंदीदा एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दे लेकिन ऐसा लग रहा है कि शाहरुख फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के मूड में हैं। खबरें हैं कि उन्होंने यशराज बैनर की पठान (Pathan) लगभग पूरी कर दी है और सितम्बर के महीने से वो अपनी नई फिल्म का आगाज करेंगे। शाहरुख खान की यह फिल्म साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) बनाएंगे। मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि एटली ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग लोकेशन्स फाइनल कर ली हैं। शाहरुख खान सितम्बर के महीने से ही पुणे में एटली की फिल्म शुरू कर देंगे। शाहरुख खान और एटली जिस दिन अपनी फिल्म शुरू करेंगे, उसी दिन उसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। पुणे के अलावा एटली मुंबई और दुबई में भी शूटिंग करेंगे। सूत्र ने मिड-डे को जानकारी दी है, ‘शाहरुख खान ने पठान का भारत शेड्यूल पूरा कर दिया है। अब फिल्म के निर्माता विदेश में शूटिंग करने का प्लान कर रहे हैं। इतने समय में शाहर...

Ayyappanum Koshiyum हिंदी रीमेक में हुई 'गुंडे' की एंट्री, Abhishek Bachchan से छीनी जबरदस्त फिल्म

Image
हाल ही में खबरें आईं कि साल 2020 में रिलीज हुई हिट मलयालम फिल्म अय्यपनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum) के रीमेक से एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का पत्ता कट गया है। रीमेक के मेकर्स से बात ना बन पाने की वजह से अभिषेक बच्चन इस फिल्म से दूर हो गए हैं। इस खबर के आते ही फैंस खासे परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने लगे। अब खबरें फिल्म में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर आ रही हैं। पिंकविला की एक खबर की मानें तो इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के रिप्लेसमेंट के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के नाम पर ठप्पा लगा है। फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'फिलहाल जॉन और अर्जुन एक विलेन 2 की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है। जॉन ने फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति से अर्जुन को अभिषेक की जगह साइन करने के बारे में बात की। फिल्म में जॉन बीजू मेनन का रोल करेंगे तो वहीं अर्जुन के हिस्से पृथ्वीराज का रोल आया है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी।' बात करें अय्यपनम कोशियुम की तो ये फिल्...

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Image
Priyanka Chopra shared holiday pictures: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते व्यस्त थी। प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को शूट करने के चलते परिवार से दूर थी और उन्हें मिस कर रही थी। बीते वीकेंड उन्होंने काम से छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया और उसमें कामयाब भी रही। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक वीकेंड की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, उनमें वो अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार इन तस्वीरों की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। देसी गर्ल ने जो फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, उनमें वो बिकिनी पहनकर धूप सेकती नजर आ रही है। एक फोटो में तो निक जोनास अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के शरीर को छुरी और कांटे से काटते भी नजर आ रहे हैं। देसी गर्ल की ये फोटोज देख फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं...

क्या कोरोना की वजह से बंद हुई Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama ? प्रोड्यूसर Ronnie Screwvala को देना पड़ा बयान

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी शूटिंग लोकेशंस को लेकर तो कभी फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर। हाल ही में खबरें आई थीं कि कोरोना और बजट के कारण रोनी स्क्रूवाला ने अपनी फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। यानी कि मेकर्स ने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद विकी कौशल समेत इस फिल्म के फैंस खासे परेशान हो गए थे। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर रोनी ने बताया कि फिल्म को केवल पोस्टपोंड ही किया गया है, ना कि बंद किया गया है। रविवार को रोनी (Ronnie Screwvala) के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज ने फिल्म को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया। रोनी ने कहा, 'अश्वत्थामा एक बेहद महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। स्क्रिप्ट के आखिरी ड्राफ्ट में फिल्म की महत्वकांक्षाएं और बजट मैच नहीं हुआ। साथ ही कोरोना की अनिश्चिता ने भी टीम को असमंजस में डाल दिया है। इसलिए मैं, आदित्य धर (डायरेक्टर) और विकी कौशल ने फिल्म को 6 से 9 महीने के लिए रोकने का फैसला किया है। सार...

Sanjay Leela Bhansali ने Sonam Kapoor को दिया बड़ा झटका, अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी 'रांझणा' फेम एक्ट्रेस

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi ) और वेब सीरीज हीरामंडी (Heera Mandi) में बिजी हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया तो खबरें आईं कि तीनों संजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे। हालांकि ये मुलाकात ऐसे ही थी। संजय के एक करीबी ने साफ किया कि ये मुलाकात कैजुअल ही थी। अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के संजय की अगली फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं क्योंकि सोनम को भी संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है। सोनम को SLB के घर के बाहर देख फैंस ने कयास लगाए कि सोनम संजय की अगली फिल्म का हिस्सा होंगी। हालांकि ऐसा नहीं है। स्पॉटबॉयई की एक खबर के मुताबिक, ऐसा कुछ नहीं है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'बाकी सितारों की तरह ही सोनम भी केवल संजय से मिलने ही गई थीं।' सूत्र ने आगे कहा, 'कई स्टार्स हैं जो कि संजय से मिलने आते हैं। हम चाय पर चर्चा करते हैं। हम किसी से मिल रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हम उन्हें काम दे रहे हैं।' मालू...

Shakti Kapoor ने Rohan Shrestha संग बेटी Shraddha Kapoor की शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा, ‘उसने तो आज तक मुझसे...’

Shakti Kapoor opens up on daughter Shraddha Kapoor’s wedding rumours with Rohan Shrestha: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर अचानक बीते दिनों खूब चर्चाएं होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म अदाकारा श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) जल्दी ही शादी करने वाले हैं। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी की वायरल हुईं खबरों को लेकर फिल्म जगत में सनसनी मचने लगी। मगर अब अदाकारा श्रद्धा कपूर की कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा संग शादी की वायरल हुईं खबरों पर खुद फिल्म अदाकारा के पापा शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने जवाब दिया है। मीडिया पोर्ट्ल द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो शक्ति कपूर ने वायरल हुईं इन खबरों का खंडन किया है। शक्ति कपूर ने कहा, 'रोहन एक फैमिली फ्रेंड है। मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन हमारे घर पर अक्सर आता है। लेकिन रोहन ने श्रद्धा का हाथ कभी नहीं मांगा। इसके अलावा आज के बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं। अगर श्रद्धा या फिर सिद्धांत मुझे अपने पार्टनर के बारे में बताते हैं तो मैं तुरंत अपनी तरफ से हां कह दूंगा। मैं आखि...

Shraddha Kapoor और Rohan Shrestha की इस दिन होगी शादी? कजिन Priyaank Sharma ने किया बड़ा खुलासा 'हम तैयारियों में लगे...'

Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha will get married: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) काफी लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाह है कि श्रद्धा कपूर मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन फैमिली और फ्रेंड्स के मनाया था। यही नहीं श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर मालदीव में उनके साथ रोहन श्रेष्ठ भी मौजूद थे, जिसके बाद फैंस ने दावा किया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की अफवाह चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी को लेकर उनके कजिन प्रियांक शर्मा ने भी बड़ा खुलासा किया है। प्रियांक शर्मा ने हाल ही में श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में सवाल किए जाने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। प्रियांक ने इंडिया डॉट कॉम को बताया, 'मैं अभी कोई कमेंट नहीं कर सकता हूं, मैं क्या बोलूं यार। अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। जबकि श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'शादी...

Ram Gopal Varma ने किया नशे में धुत्त होकर डांस तो Tiger 3 से सामने आया Salman Khan का फर्स्ट लुक, ये रहा बीते हफ्ते का Viral Content

बीते हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए। इनमें राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का नशे में धुत्त होकर बनाए गए वीडियो से लेकर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के सेट से सलमान खान (Salman Khan) का फर्स्ट लुक शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के नाम का टैटू गुदवाया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुईं। हमारी खास वीकली रिपोर्ट में देखिए बीते हफ्ते का सारा वायरल कंटेंट... राम गोपाल वर्मा ने नशे में धुत्त होकर किया डांस! बीते हफ्ते डायरेक्टर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का वीडियो खासा वायरल हुआ। इसमें राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस इनाया सुल्ताना के साथ 'अश्लील' डांस करते नजर आए। उनका वीडियो खासा वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में वे नहीं थे। हालांकि उसके एक दिन बाद ही इनाया ने उसी पार्टी का एक और वीडियो शेयर किया जो भी खासा वायरल हुआ। देखिए... I once again want to clarify that the guy in this vide...

Ayyappanum Koshiyum के रीमेक में नहीं दिखेंगे Abhishek Bachchan, नहीं बन पाई John Abraham संग जोड़ी

Abhishek Bachchan will not work with John Abraham in Ayyappanum Koshiyum Remake: कुछ समय पहले ऐलान किया गया था कि साउथ की सुपरहिट फिल्म अय्यपनम कोशियुम का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा। इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहिम (John Abraham) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के नाम पर मुहर लगाई गई थी। दावा किया गया था कि पृथ्वीराज का रोल अभिषेक बच्चन करेंगे। वहीं बीजू मेनन का रोल जॉन अब्राहम निभाने वाले थे। इसी बीच साल 2020 में आई मलयालम भाषा की हिट फिल्म अय्यपनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum) के हिंदी रीमेक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो फिल्म अय्यपनम कोशियुम ते हिंदी रीमेक से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का पत्ता साफ हो चुका है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अय्यपनम कोशियुम में अब अभिषेक बच्चन नहीं नजर आएंगे। हालांकि अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहिम के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित थे। वह बात अलग है कि मेकर्स से बात न बन पाने की वजह से अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। अभिषेक बच्चन को उम्मीद है कि आने वाले समय में वो जॉन अब्राहिम के साथ दोबारा काम ज...

Yo Yo Honey Singh को घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट से पड़ी फटकार, मिला ये आदेश

Yo Yo Honey Singh gets a final warning to Court in Domestic Violence case: घरेलू हिंसा मामले में बुरे फंसे बॉलीवुड के सिंगर और रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बॉलीवुड फिल्म सिंगर पर उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद हनी सिंह का ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। घरेलू हिंसा मामले में बुरी तरह फंसे हनी सिंह के केस की सुनवाई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में चल रही हैं। जहां अदालत के आदेश के बावजूद हनी सिंह लगातार दूसरी बार नहीं पेश हुए हैं। हनी सिंह के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुव्किल बुखार होने की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो पाए हैं। जिस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह के वकीलों को कोर्ट ने तल्ख शब्दों में अगली सुनवाई पर उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी देते हुए कहा, 'कानून से ऊपर कोई नहीं है।' कोर्ट ने हनी सिंह के वकीलों की दलील पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिंगर ने अभी तक न्यायालय में अपनी कमाई का एफिड...

बंद हुई Vicky Kaushal और Sara Ali Khan की The Immortal Ashwatthama!! मेकर्स को 30 करोड़ का नुकसान

The Immortal Ashwatthama completely shelved: विक्की कौशल (Vicky Kaushla) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा (The Immortal Ashwatthama) के बंद होने की खबरों से पूरी इंडस्ट्री हैरान है। यह फिल्म काफी लम्बे समय से चर्चाओं में बनी हुई थी, जिसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे थे। यह विक्की कौशल के करियर की सबसे महंगी फिल्म होती लेकिन बजट की परेशानी के चलते रॉनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। फिल्म में विक्की कौशल एक सुपरहीरो के अवतार में नजर आते। मीडिया में सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा के बंद होने की वजह से निर्माताओं को लगभग 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, फिल्म द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा को बनाने की तैयारी पिछले 2 साल से चल रही थी। डारेक्टर आदित्य धर ने फिल्म के लिए लोकेशन्स की रैकी कर ली थी और वो लगातार वीएफएक्स टीम के साथ काम कर रहे थे। प्री-प्रोडक्शन की सारी चीजों को मिला लिया जाए तो रॉनी स्क्रूवाला इस प्रोजेक्ट पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े स...

Shraddha Kapoor कथित बॉयफ्रेंड Rohan Shrestha संग जल्दी रचाएंगी ब्याह? मौसी Padmini Kolhapure ने खोला राज

Are Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha are marring in 2022: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) संग अफेयर की खबरों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। इन दोनों ने भले ही अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। बावजूद इसके इनकी शादी को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब हाल में श्रद्धा कपूर और रोहने श्रेष्ठा की शादी को लेकर अदाकारा की मौसी और दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) का एक बयान सामने आया है। बॉलीवुड लाइफ की सहयोगी वेबसाइट इंडिया.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक ने इस बारे में अपनी बात रखी है। जब प्रियांक से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ यही कहूंगा कि नो कमेंट्स, मैं क्या बोलूं यार। लेकिन हां, अगर आप इसे देखना चाहो तो वास्तव में शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। ज्यादा से ज्यादा शादियां होनी चाहिए। क्यों नहीं।’ इसके बाद जब एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से इसा बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शादी, वाह। ये अजीब सवाल है। अगर वैसा हो...

Tiger 3: अपने भतीजे Nirvaan Khan के साथ रुस की सड़कों पर घूमते दिखे Salman Khan

Tiger 3 Star Salman Khan shares a Photo with his nephew Nirvaan Khan from Russia: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान रूस में अपनी कोस्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। बीते हफ्ते ही सलमान खान ने रूस के लिए उड़ान भरी थी। ऐसे में फिल्म के सेट से लगातार सलमान खान और कटरीना कैफ की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर करके सनसनी मचा दी है। इस तस्वीर में सलमान खान भतीजे निर्वाण खान (Nirvan Khan) के साथ रूस की सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'चाचा भतीजा...।' तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि सलमान खान की ये तस्वीर रूस की है। हालांकि सलमान खान ने तस्वीर की लोकेशन के बारे में कुछ नहीं लिखा है। सलमान खान और निर्वाण खान की ये तस्वीर लगातार फैंस का ध्...

Top 5 Bollywood News of The Week: पिता बने Aparshakti Khurana, Nusrat Jahan के मां बनते ही पति ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के गलियारे में कई बड़ी खबरों ने लाइमलाइट बटोरी हैं। इस हफ्ते अदाकारा नुसरत जहां के मां बनने की खबर को लेकर खूब हंगामा मचा। वहीं दूसरी तरफ अपारश्क्ति खुराना, कबीर खान, जरीन खान और मनोज वाजपेयी जैसे सितारे अलग अलग वजहों से सोशल मीडिया पर छाए रहे। बॉलीवुड लाइफ हर हफ्ते आपको इन खबरों का ब्योरा हफ्ते के आखिर में देता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए पढ़े हमारी ये खास रिपोर्ट- पिता बने अपारशक्ति खुराना बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) की पत्नी आकृति आहूजा (Aakriti Ahuja) ने आज ही बेटी को जन्म दिया है। अपारशक्ति खुराना ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी है। अपारशक्ति खुराना ने खुलासा किया है कि वो अपनी बेटी का नाम आरजोई रखने वाले हैं। लोग लगातार अपारशक्ति खुराना को पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। बेटे कै पैदा होते ही नुसरत जहां के पति ने तोड़ी चुप्पी गुरुवार का दिन बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jah...

Aparshakti Khurana बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Aparshakti Khurana becomes father: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) के घर में नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा (Aakriti Ahuja) ने आज ही बेटी को जन्म दिया है। अपारशक्ति खुराना ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को यह जानकारी दी है। अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आकृति और अपारशक्ति खुराना के घर आरजोई आई है। अगर आप सोच रहे हैं कि आरजोई मतलब क्या है तो बता दें कि इसका मतलब 'नानक से की गई एक अरदास' है। अपारशक्ति खुराना और आकृति की शादी साल 2014 में हुई थी। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। अपारशक्ति खुराना ने जिस तस्वीर के माध्यम से बेटी के जन्म की जानकारी दी है, उसमें हाथी का बच्चा नजर आ रहा है। अपारशक्ति खुराना के करियर की बात करें तो वो लुका छुपी जैसी फिल्मों में दमदार किरदार प्ले करते दिख चुके हैं। इसके बाद अब मेकर्स ने उन्हें लीड किरदारों में भी सा...

Shibani Dandekar ने शरीर के इस हिस्से पर गुदवाया बॉयफ्रेंड Farhan Akhtar का नाम, Photo ने मचाया तहलका

Image
Shibani Dandekar inks boyfriend Farhan Akhtar's name on her neck: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा, मॉडल और वीजे शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खुद को ही नहीं बल्कि अपने फिल्म निर्माता बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को भी एक बेहद प्यारा गिफ्ट दिया है। अदाकारा ने अपनी गर्दन पर अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए दी है। शिबानी दांडेकर ने इंस्टास्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी गर्दन पर फरहान अख्तर के नाम का टैटू बनवाकर खुशी से फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। जबकि एक दूसरी तस्वीर में शिबानी दांडेकर अपनी उंगली पर टैटू गुदवाती दिख रही हैं। शिबानी दांडेकर की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। शिबानी दांडेकर ने अपने प्यार फरहान अख्तर के नाम का गुदवाया टैटू लिव इन में हैं शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर फिल्म स्टार शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर साल 2018 से ...

करोड़ों की सैलरी में फंसे Amitabh Bachchan के बॉडीगार्ड Jitendra Shinde, मुंबई पुलिस ने ट्रांसफर कर बैठाई जांच

शुक्रवार के दिन अचानक से 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे (Jitendra Shinde) की सैलरी से जुड़ी एक खबर वायरल हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र शिंदे को एक महीने के करीब 13 लाख रुपये और सालाना 1.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। रिपोर्ट आने के बाद अब वे विवाद में फंस गए हैं। खबरें हैं कि पुलिस बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे पर जांच बैठा दी गई है और उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच की जा रही है। दरअसल जितेंद्र शिंदे मुंबई पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल हैं और वे पिछले 5 साल से अमिताभ के साथ हैं। उनकी कमाई की बात आते ही जितेंद्र शिंदे को मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट से अटैच कर दिया गया है। वे साल 2015 से अमिताभ की सिक्यॉरिटी में लगे हुए थे। जैसे ही उनकी कमाई को लेकर रिपोर्ट्स आना शुरू हुईं। मुंबई पुलिस के कान खड़े हो गए और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि उन्हें इतनी कमाई कहां से हो रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक किसी भी पुलिस वाले को एक जगह पर पांच साल से ज्यादा तक पोस्टिंग नहीं मिलती है और इसलिए शिंदे का ट्र...

Kabir Khan के बयान पर Manoj Muntashir का पलटवार, वीडियो जारी कर मुगलों को बता दिया- डकैत

फिल्म डायरेक्टर कबीर खान का हालिया विवाद खासा चर्चा में है जिसमें कबीर ने मुगलों को राष्ट्र निर्माता बताया था। इस पर लोगों ने उन्हें खासा ट्रोल किया। अब कबीर खान (Kabir Khan) के बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) के भी एक बयान पर विवाद हो रहा है। मनोज ने एक वीडियो जारी कर मुगलों को 'डकैत' बता दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया दो खेमों बंट गया है। एक तरफ लोग मनोज से माफी की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर के लोग मनोज के समर्थन में #ISupportManojMuntashir हैशटैग ट्रेंड करवा रहे हैं। दो दिन पहले 'केसरी' और 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए हिट गीत लिखने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। मनोज ने ये वीडियो 'आप किसके वंशज हैं?' टाइटल से शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में मनोज मुंतशिर कहते हैं कि देश का ब्रेनवॉश किया गया है और सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे 'डैकतों' के नाम पर रखा गया है। ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका खासा विरोध हो रहा है। देखिए मनोज का वायरल वीडियो... आप ...

विवाद के बीच Ram Gopal Varma का दूसरा वीडियो वायरल, मॉडल Inaya Sultana के साथ कर रहे नशे में धुत्त होकर डांस!

हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वे मॉडल और एक्ट्रेस इनाया सुल्ताना (Inaya Sultana) के साथ नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। ये वीडियो इनाया की बर्थडे पार्टी का था और इसमें राम गोपाल वर्मा इनाया के साथ बेहद अजीब तरीके का डांस कर रहे थे जिसे लोगों ने 'अश्लील' तक कह दिया। वीडियो में उनके डांस करने के तरीके पर लोगों ने सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें इतनी शराब नहीं पीनी चाहिए थी। ये वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उन्हें काफी भला-बुरा कहा और मामला इतना बढ़ा कि राम गोपाल वर्मा को सफाई तक देनी पड़ी। अब उसी पार्टी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फिर से राम गोपाल वर्मा मॉडल इनाया के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद इनाया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही इनाया ने लिखा, 'मैं आधिकारिक तौर पर अपने और राम गोपाल वर्मा के इस वीडियो को शेयर करती हूं।' देखिए ये दूसरा वायरल वीडियो... I officially share this video of mine and @RGVzoomin pic.twitter.com/gr80fFARnK — Inaya S...

Swara Bhasker ने 7 घंटे पूजा करने के बाद किया गृह प्रवेश, ट्रोलर्स ने किया ‘पापिन औरत’ का टैग

Image
Swara Bhasker shared pictures from her grihapravesh ceremony: स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) बॉलीवुड की उन गिनीचुनी अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। अपने निडर स्वभाव की वजह से स्वरा भास्कर कई बार मुसीबत में भी फंस चुकी है। इसके अलावा स्वरा भास्कर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार भी होती रहती हैं। इन दिनों भी स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग लगातार स्वरा भास्कर को खरीखोटी सुना रहे हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने घर में गृह प्रवेश की पूजा करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में स्वरा भास्कर कलश सिर पर रखे दिख रही हं। वहीं दूसरी तस्वीर में स्वरा भास्कर पूजा करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा भास्कर के घर पर गृह प्रवेश पूजा लगभग 7 घंटे तक चली। गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्हें अपने घर में रहने की परमिशन मिल गई है। स्वरा भास्कर ने हाल ही मे अपना घर रेनोवेट करवाया है। साल 2019 के बाद वो अपने इस घर ...

Hungama 2 फ्लॉप होने से ठंडा नहीं पड़ा Meezaan Jaffrey का करियर, अब हाथ आई ये हिट फिल्म

Image
बॉलीवुड में कई साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाए जा रहे हैं। इनमें जर्सी, यूटर्न, मास्टर, रत्सासन और दृश्यम 2 समेत कई सारी फिल्में शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ओह माय कडावुले (Oh My Kadavule) है। इसके रीमेक का ऐलान इसी साल फरवरी के महीने में फिल्ममेकर उमेश शुक्ला ने किया था। अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म में लीड रोल के लिए एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) को चुना गया है। फिल्म के रीमेक का डायरेक्शन भी पुरानी फिल्म के डायरेक्टर अश्वथ मारीमुथु करेंगे। पुरानी फिल्म में अशोक सेल्वन, रितिका सिंह और विजय सेतुपित ने किरदार निभाए थे। खबरें हैं कि इस रोमांटिक फैंटसी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और शालिनी पांडे को भी अप्रोच किया गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर जबरदस्त तरीके से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर के महीने से शुरू हो सकती है। मेकर्स फिल्म को अगले साल दर्शकों के सामने रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ओत्था...

एक्ट्रेस Nusrat Jahan के घर गूंजी किलकारी, दिया एक प्यारे से बेटे को जन्म

Nusrat Jahan Blessed With A Baby Boy: गुरुवार का दिन बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और उनके फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया। नुसरत जहां मां बन गई हैं और गुरुवार (26 अगस्त) को नुसरत ने एक बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नुसरत और उनका नवजात दोनों स्वस्थ हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि नुसरत को बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) अस्पताल लेकर गए थे। कुछ महीने पहले ही नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। नुसरत के मां बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस खासे एक्साइटेड हैं और नुसरत को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। खबरें हाल ही में नुसरत तब चर्चा में आई थीं जब उनके अपने पति निखिल जैन से अलग होने की खबरें आई थीं। नुसरत ने कहा कि निखिल से उनकी शादी विदेश में हुई थी और इस वजह से उनकी शादी अवैध है। इस साल नुसरत ने अपने रिश्ते को लेकर खासी चर्चा में रहीं। वहीं नुसरत की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर खुद निखिल भी हैरान रह गए थे। निखिल जैन ने कहा था कि ना तो उन्हें नुसरत की प्र...

Salman Khan की हीरोइन Zareen Khan को डेट कर रहा है Bigg Boss का ये एक्स-कंटेस्टेंट? वेकेशन पिक्स हुईं वायरल

Shivashish Mishra is Dating Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों गोवा में एक खूबसूरत लोकेशन पर छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में जरीन खान को गोवा वेकेशन में सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में नजर आ चुके शिवाशीष मिश्रा (Shivashish Mishra) कंपनी दे रहे हैं। शिवाशीष ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था और अक्सर वो अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। शिवाशीष मिश्रा के हालिया वीडियो में उन्हें जरीन खान के साथ देखा गया। इस वीडियो में शिवाशीष मिश्रा और जरीन खान को एक साथ देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस वीडियो में शिवाशीष मिश्रा जरीन खान को 'स्वीटी' कहकर बुलाते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिनों शिवाशीष मिश्रा के जन्मदिन पर जरीन खान ने उनके साथ कई फोटोज शेयर की थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए जरीन खान ने कैप्शन दिया था, 'टेढ़ा है पर मेरा है।' फोटोज देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शादी कर लो इससे बंदा ठीक है।' जरीन और शिवाशीष दोनों का सलमा...

Entertainment News of The Day: Beast में हुई इस खूंखार विलेन की एंट्री, तो Aamir Khan के भाई Faissal क्यों नहीं रचाई दोबारा शादी?

Entertainment News of The Day 25th Aug 2021: फिल्मों की दुनिया में आज काफी कुछ हलचल रही। जहां फिल्म स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) की तीसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया हिलाकर रख दिया तो वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल (Faissal Khan) ने बताया कि आखिरकार उनकी शादी क्यों नहीं हो पाई है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम दिन भर की 5 उन बड़ी खबरों को लेकर आए हैं। जिन्होंने इंटरनेट की दुनिया में खूब हंगामा मचाया। यहां देखें टॉप 5 न्यूज प्रकाश राज ने रचाई तीसरी शादी साउथ फिल्म स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने हाल ही में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई है। इसकी जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी पोनी वर्मा संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी। एक्टर ने इसके साथ ही बताया कि इस मौके पर उन्होंने पत्नी पोनी वर्मा के साथ दोबारा शादी रचाई है। ताकी उनका बेटा वेदांत इस पल को देख सके। बता दें कि पोनी वर्मा के साथ प्रकाश राज की ये दूसरी शादी है। अभी तक इसलिए कुंवारा हैं आमिर खान का भाई बॉलीवुड फिल्म स्टार आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान (Faissal Khan) ने एक इंटरव्यू...

Sara Ali Khan के हाथ लगी Bhoot Police डायरेक्टर की फिल्म!! इस हीरो संग करेंगी रोमांस

Sara Ali Khan doing Bhoot Police's next: डायरेक्टर पवन कृपलानी (Pawan Kripalani) इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म भूल पुलिस (Bhoot Police) के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी की कम्पनी टिप्स के अंतर्गत हुआ है। भूत पुलिस की रिलीज के बाद पवन कृपलानी अपनी अगली फिल्म रमेश तौरानी के बैनर के लिए ही बनाएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘रमेश तौरानी ने अपनी अगली फिल्म पवन के साथ बनाने का फैसला लिया है। फिल्म के विषय को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसमें सारा अली खान लीड किरदार में दिखाई दे सकती हैं। सारा अली खान नई पीढ़ी की नम्बर 1 हीरोइन हैं, जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। दर्शकों उनकी फिल्में देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। पवन की फिल्म में सारा एकदम फिट हैं, जिस कारण रमेश तौरानी ने उन्हें साइन करने का मन बनाया है। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आ सकते हैं।’ निर्माता रमेश तौरानी ने बताया है, ‘इन दिनों हम फिल्म की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। हम फिल्म के बारे में आधिकारि...

Kangana Ranaut की Dhaakad बनी बॉलीवुड की सबसे 'महंगी' फिल्म, रकम सुनकर कई एक्ट्रेसेस के छूटेंगे पसीने

बॉलीवुड की 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक दिन पहले ही अपनी अगली फिल्म थलाइवी (Thalaivii) की रिलीज डेट का ऐलान किया है। फिल्म अगले महीने 10 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं जिनमें से एक धाकड़ (Dhaakad) भी है। धाकड़ को लेकर कई सारी खबरें आई हैं। फिल्म में कंगना का साथ देने के लिए दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है। ये फिल्म बॉलीवुड की ऐसी सबसे महंगी फिल्म होगी जिसमें लीड रोल कोई एक्ट्रेस निभाएगी। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि फिल्म के अधितकर एक्शन सीन्स बेल्जियम में शूट किए गए हैं। इसके लिए कंगना ने टॉप स्टंट टीम और एक्शन कोरियोग्राफर के साथ साझेदारी की है। सूत्र ने आगे बताया कि इस फिल्म का ओवरऑल बजट फिलहाल 70-80 करोड़ रुपये माना जा रहा है जो कि आगे बढ़ भी सकता है। किसी फीमेल लीड वाली फिल्म के लिए ये राशि काफी बड़ी है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है और कंगना ने प...

Tiger 3: Salman Khan के साथ मिलकर Emraan Hashmi की धुनाई करेंगे Shah Rukh Khan!! जल्द भरेंगे रूस के लिए उड़ान

Shah Rukh Khan to shoot action scenes with Salman Khan for Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बीते हफ्ते ही रूस के लिए उड़ान भरी थी। यशराज बैनर ने अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग का आगाज रूस से किया है, जहां इन दिनों सलमान खान और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। फिल्म टाइगर 3 को निर्माता आदित्य चोपड़ा बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं क्योंकि यह उनके बैनर की सबसे सफल फिल्म सीरीज टाइगर की तीसरी फिल्म है। खबरों की मानें तो फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्पेशल कैमियो होगा, जिसके लिए वो जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। शाहरुख खान इन दिनों यशराज बैनर की ही पठान (Pathan) में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसे खत्म करने के बाद वो तुरंत ही टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। मीडिया में सामने आई जानकारी की मानें तो टाइगर 3 में शाहरुख खान और सलमान खान का एक जबरदस् एक्शन सीक्वेंस होगा, जिसमें दोनों मिलकर इमरान हाशमी की धुनाई करेंगे। इमरान हाशमी फिल्म टाइगर 3 में खलनायक की भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए वो लगातार तैयारी ...

Salman Khan को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF जवान को मिला इनाम, फैली थी नौकरी से हटाए जाने की झूठी खबर

Image
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खासा वायरल हुआ था जिसमें 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जा रहे थे। इस दौरान एयरपोर्ट सिक्यॉरिटी में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स के एक जवान सोमनाथ मोहंती ने सलमान खान को रोक लिया। दरअसल सलमान खान एयरपोर्ट पर बिना चेकिंग के आगे जा रहे थे तो जवान ने उन्हें चेकिंग करवाने के लिए कहा। इसके बाद खबर आई कि सीआईएसएफ ने उस जवान पर एक्शन करते हुए सोमनाथ मोहंती को हटा दिया है। हालांकि अब खुद पैरामिलिट्री फोर्स CISF ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है बल्कि उस जवान को तो इनाम भी दिया गया है। CISF ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। सीआईएसएफ ने एक शख्स के ट्वीट के जवाब में रिप्लाई देते हुए कहा, 'इस ट्वीट में दी गई जानकारी गलत और निराधार है। वास्तविकता ये है कि संबंधित अधिकारी को अपने कर्तव्य को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए पुरस्कार भी दिया गया है।' देखिए सीआईएसएफ का ये ट्वीट... The contents of this tweet are incorrect & without factual basis. In fact, the officer concerned has ...

Salman Khan के बाद KRK ने अब लिया Manoj Bajpayee से लिया पंगा, एक्टर ने दर्ज करवाया केस

एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal R. Khan) आए दिन विवाद में घिरते रहते हैं। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान (Salman Khan) की लीगल टीम ने केआरके (KRK) के खिलाफ एक्टर की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मानहानि केस दर्ज करवाया था। हालांकि लगता नहीं है कि इससे केआरके पर कोई खासा फर्क पड़ा है। मंगलवार को केआरके फिर से मुसीबत में पड़ गए हैं। केआरके के खिलाफ एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी मनोज बाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी। जोशी ने मीडिया को बताया कि बाजपेयी ने कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के समक्ष केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है। जोशी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इससे 52 वर्षीय एक्‍टर की इंदौर के फैंस के बीच इमेज खराब हुई है। परेश एस जोशी ने यह भी बताया कि इस मामले में मंगलवार को खु...

Esha Gupta ने ब्राउन बिकिनी में दिए दिमाग हिला देने वाले पोज, फैंस बोले 'आग लगाकर ही मानोगी...'

Esha Gupta rises the temperature with latest bikini pics: बॉलीवुड अदाकारा ईशा गुप्ता (Esha Gupta) इन दिनों फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं। एक जमाना था जब वो फिल्मों में काफी एक्टिव थीं लेकिन गलत च्वाइसेज के चलते वो इंडस्ट्री से बाहर होती चली गईं। फिल्मों के ऑफर कम होने से ईशा गुप्ता की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। फैंस आज भी उनकी हॉटनेस के दीवाने हैं। ईशा गुप्ता यह बात अच्छी तरह से समझती हैं, इसीलिए वो फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ईशा गुप्ता ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि वो भारत की किम कार्दशियन हैं। इन तस्वीरों में ईशा गुप्ता इतने हॉट पोज देती दिख रही हैं कि देखने वाले के पसीने छूट जाएं। ईशा गुप्ता का परफेक्ट फिगर आपका दिल धड़का देगा और आप यह करने को मजबूर हो जाएंगे कि, ‘उफ्फ क्या अदा है...।’ ईशा गुप्ता की तस्वीर पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इतनी हॉटनेस कहीं हमें जला ना डाले।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘आग लगाकर ...

रक्षाबंधन पर जेह को बहन इनाया से मिली किस, देखें तस्वीर

Image
Inaaya kissed baby boy Jeh on Rakshabandhan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे बेटे जेह खान (Jeh) ने सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बेटी इनाया के साथ अपना पहला रक्षाबंधन मनाया। सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जेह और इनाया की क्यूट तस्वीर शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है। जेह को पहले रक्षाबंधन पर इनाया की तरफ से राखी तो मिली ही साथ ही साथ इनाया ने जेह को किस करके सबके चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी। सोहा अली खान के द्वारा शेयर की गई तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं: इनाया ने केवल अपने नन्हे भाई जेह के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया है। उन्होंने तैमूर अली खान की कलाई पर भी राखी बांधी। सोहा ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें इनाया तैमूर के हाथ पर राखी बांधती दिख रही हैं। इनाया और तैमूर लगभग एक ही उम्र के हैं, जिस कारण इन दोनों में भाई-बहन से ज्यादा दोस्तों वाला रिश्ता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर सोहा और सैफ इन दोनों के साथ ही पार्टी करते हैं। आप इनाया और तैमूर की तस्वीरें नीचे देख सकते हैं: जब से करीना ने ऐलान किया है कि उनके बेटे का नाम जहांगीर है, तब से...

Ahan Shetty की Tadap को मिली नई रिलीज डेट, पापा सुनील शेट्टी बोले ‘इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए...’

Tadap to release on 3rd Dec 2021: कोरोना वायरस महामारी की वजह से खराब हुए हालात ठीक होने की कगार पर हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) रिलीज करके इंडस्ट्री को रास्ता दिखाने का काम किया है। बेल बॉटम की रिलीज के बाद फिल्मकार लगातार अपनी फिल्मों की नई रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं। इसी सिलसिले में साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अपकमिंग फिल्म तड़प (Tadap) की रिलीज का ऐलान कर दिया है। फिल्म तड़प में अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अदाकारी करते दिखेंगे, जिनकी यह डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया (tara Sutaria) दिखाई देंगी। फिल्म तड़प काफी समय से अटकी पड़ी है, जिसे इस साल 3 दिसम्बर के दिन रिलीज किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला के बैनर ने कुछ देर पहले ही ट्वीट में जानकारी दी है, ‘अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की तड़प 3 दिसम्बर 2021 के दिन रिलीज होगी। यह तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 की आधिकारिक रीमेक है, जिसे मिलन लूथरिया ने बनाया है। फिल्म साजिद ने फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है।’ AHAN SHETTY - TARA SUTARIA: 'TADAP' 3 DEC 2021... #Tada...