2022 में रिलीज नहीं होगी Adipurush!! मेकर्स ने रातों-रात बदली Prabhas-Saif Ali Khan की फिल्म की रिलीज डेट
Adipurush New Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) , कृति सेनॉन (Kriti Sanon) , सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सनी सिंह (Sunny Singh) स्टारर ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। आज महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर निर्माताओं ने महाकाव्य पौराणिक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। उन्होंने संक्रांति 2023 में फिल्म की डेट लॉक की है। प्रभास-कृति सेनॉन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म से पहले संक्रांति के मौके पर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘तन्हाजी’ जैसी फिल्मों रिलीज हुई थी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। इतना ही नहीं निर्माताओं ने यह भी खुलासा किया है कि ‘आदिपुरुष’ एक 3डी फिल्म बनने जा रही है। प्रभास ने पोस्टर के साथ फिल्म की घोषणा करते हुए कैप्शन दिया, ‘आदिपुरुष वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज 3डी में 12 जनवरी 2023 को दस्तक देगी।’ फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। कलाकारों और क्रू ने ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग को पूरा कर लिया है और अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। यह 3डी रिलीज होने जा रही है इसलिए फिल्म के वीएफए...