Today Entertainment News: 'मन की बात' कार्यक्रम की स्टार्स ने की तारीफ, दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर में पहुंचे अक्षय
Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस कार्यक्रम की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने तारीफ की है। अक्षय कुमार हाल ही में अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर पहुंचे और वह मंदिर की बेहतरीन डिजाइन देखकर हैरान रह गए। केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर रिएक्शन दिया है। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। पीएम मोदी के 'मन की बात' की सेलिब्रिटीज ने की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' ने रविवार यानी 30 अप्रैल को 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुंबई में इस 'मन की बात' कार्यक्रम में राजनेता के साथ माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे। इन लोगों ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की तारीफ की। दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे अ...