Posts

Showing posts from July, 2021

Freddy: Kartik Aaryan के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, Ekta Kapoor ने लगाया बड़ा दांव

Kartik Aaryan ropes in Freddy produced by Ekta Kapoor: बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार बने हुए हैं। फिल्म स्टार की बढ़ती पॉपुलेरिटी के चलते उन्हें कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं। जिसकी वजह से इन दिनों एक्टर के हाथों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अब कार्तिक आर्यन की एक नई फिल्म का ऐलान हुआ है। फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कार्तिक आर्यन को अपनी अगली फिल्म फ्रेडी (Freddy) के लिए साइन किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। एकता कपूर ने अपने फिल्म प्रोडक्शन बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर कहा, ‘हम फिल्म फ्रेडी में एक नए सदस्य का आधिकारिक ऐलान कर बेहद खुश हैं। हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।’ इस फिल्म को वीरे दी वेडिंग फेम डायरेक्टर शशांक घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त 2021 से शुरू होने वाली है। एकता कपूर की इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं। इन फिल्मों में बिजी हैं ...

Pathan: Shah Rukh Khan के डूबते करियर को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं दीपिका पादुकोण, ले रही हैं स्पेशल ट्रेलिंग

Pathan: For Shah Rukh Khan Starrer Deepika Padukone Dedicates Almost 2 Hours For Intense Training: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' (Pathan) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी इस एक्शन फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते कुछ समय में कई बार फिल्म 'पठान' के सेट पर दीपिका पादुकोण को देखा जा चुका है। इसी बीच दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जाता मिल रही जानकारी की मानें तो फिल्म 'पठान' में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। ऐसा पहली बार होने वाला है कि किसी बॉलीवुड फिल्म में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नजर आएंगी। एक्शन सीन्स को परफेक्ट बनाने के लिए दीपिका पादुकोण जमकर पसीना बहा रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण इस समय एक साथ कई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। काम में व्यस्त होने के बाद भी दीपिका पादुकोण...

Entertainment News Of The Week: Jiah Khan केस में बढ़ी Sooraj Pancholi की मुश्किल, Sunil Pal पर भड़के Manoj Bajpayee

Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के गलियारे में कई बड़ी खबरों ने लाइमलाइट बटोरी हैं। इस पूरे हफ्ते बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आती रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मनोज वाजपेयी और ऋतिक रोशन भी विवादों में घिरते नजर आए। बॉलीवुड लाइफ हर हफ्ते आपको इन खबरों का ब्योरा हफ्ते के आखिर में देता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए पढ़े हमारी ये खास रिपोर्ट- जिया खान की मां ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में केस ट्रांसफर होने पर दिया बयान दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया (Rabia Khan) ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) केस की सुनवाई ट्रांसफर किए जाने पर खुशी जताई है। राबिया बिना थके अपनी बेटी जिया खान के मौत मामले की लड़ाई लड़ रही हैं। करीब 8 साल बाद इस केस को सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस परा राबिया खान ने कहा, 'इस मामले में मेरी बेटी जिया का कोई दोष नहीं था। अब कोर्ट ने एक सही फैसला लिया है। सीबीआई...

Jiah Khan की मां ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में केस ट्रांसफर होने पर दिया बयान, कहा, 'उसे बिना शक मारा... '

Jiah Khan’s mother opens up on Sooraj Pancholi's case transferred to Special CBI court: दिवंगत फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया (Rabia Khan) ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) केस की सुनवाई ट्रांसफर किए जाने पर खुशी जताई है। राबिया बिना थके अपनी बेटी जिया खान के मौत मामले की लड़ाई लड़ रही हैं। करीब 8 साल बाद इस केस को सत्र न्यायालय ने सीबीआई की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। इस परा राबिया खान ने कहा, 'मासूम जिया का कोई दोष नहीं था। अब कोर्ट ने एक समझदारी भरा फैसला लिया है। सीबीआई नौ साल बाद महाराष्ट्र पुलिस से सबूत हासिल करेगी। सीबीआई के पास स्कारमैन की रिपोर्ट है, विशेषज्ञों की फोरेंसिक रिपोर्ट है, उन्हें यह विश्लेषण करने के लिए फोरेंसिक को सबूत भेजने की जरूरत है कि क्या सिर्फ बांधने वाला पट्टा जिया पर चोटों के निशान लगा सकता है। हम सच्चाई जानने की उम्मीद करते हैं क्योंकि जिया कभी भी अपनी जान नहीं ले सकती थी। उसे एक उचित संदेह से परे मार दिया गया था।' जिन्हें जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि अदाकारा जिया खान की मृत्यु 3 जू...

Jiah Khan Case: CBI की स्पेशल कोर्ट करेगी Sooraj Pancholi केस की सुनवाई, सेशन कोर्ट से ट्रांसफर हुआ मामला

Sooraj Pancholi’s trial in Jiah Khan Case now shifted to CBI court: दिवंगत बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) के कथित सुसाइड मामले में आज एक बड़ा मोड़ आया है। इस मामले की अब जिया खान के बॉयफ्रेंड और अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। अब इस मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए मामले की सुनवाई को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सौंप दिया गया है। ये केस बीते 8 साल में सत्र न्यायालय में चल रहा था। इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई कोर्ट अब 8 साल से पेंडिंग एक्टर जिया खान की डेथ केस की सुनवाई करेगी। इस मामले में एक्टर के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिसके बाद सत्र न्यायालय ने ये मामला सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को सौंप दिया है। Actor Jiah Khan death case: CBI court will now hear the case pending for 8 yrs. The sessions court, which was conducting a trial against her boyfriend actor Suraj Pancholi on charges of alleged abetment, has said tha...

Bell Bottom Release Date: थियेटर्स पर ही धमाका करेंगे Akshay Kumar, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं, इस दिन दिखाएंगे देशभक्ति

Bell Bottom Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म बैल बॉटम (Bell Bottom) की रिलीज का आखिरकार मेगा ऐलान हो गया है। फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक दमदार टीजर वीडियो जारी कर बताया है कि वो अपनी फिल्म को थियेटर्स में ही लेकर आने वाले हैं। इसके साथ ही सुपरस्टार पहले ए लिस्टर एक्टर बन गए हैं जो कोरोना वायरस के बाद खुले सिनेमाघरों में अपनी फिल्म को लेकर पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म से दर्शकों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं ओर थियेटर्स मालिकों को भी बड़ी उम्मीद है। इसकी वजह अक्षय कुमार का बढ़ता स्टारडम है जो दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने में कामयाब हो सकता है। अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म के निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट और ऐमी एंटरटेनमेंट ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। जिसमें अक्षय कुमार एक जासूस की भूमिका निभाते हुए दिखने वाले हैं। अक्षय कुमार ने ये वीडियो जारी कर लिखा है, 'मिशन- आप सभी को थियेटर्स में एंटरटेन करना, दिन - अगस्त 19, 2021, बेल बॉटम के आने का ऐलान कर र...

Hrithik Roshan ने Kiara Advani से पूछा पर्सनल सवाल, Sussanne Khan को लगेगी मिर्ची

Hrithik Roshan asks a personal question to Kiara Advani: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर हड़कंप मचा दिया है। फिल्म स्टार ने ट्रेंडी आउटफिट्स में एक तस्वीर शेयर कर फिल्म अदाकारा से अपने ड्रेसिंग को लेकर सवाल पूछ लिया है। ऋतिक रोशन इस तस्वीर में स्लिम फिट ट्राउजर, प्रिंटेड ब्लू शर्ट और साथ में स्टाइलिश जैकेट कैरी किए हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को टैग कर पूछा है, ‘हे, कियारा आडवाणी क्या ये अच्छा लग रहा है?’ ऋतिक रोशन का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं। Hey @advani_kiara do you think this is good enough? pic.twitter.com/lBo6uZdqKA — Hrithik Roshan (@iHrithik) July 29, 2021 ऋतिक रोशन ने कियारा आडवाणी से ये सवाल क्यों पूछा है, इसे लेकर अभी फैंस अपना सिर खुजला ही रहे थे कि लक्ष्मी स्टार ने उनके साथ एक और तस्वीर शेयर कर दी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को भी टैग कर दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उतना भी अच्छा नहीं है, इसे और बेहतर कैसे करें।...

'ठीक नहीं थे Shilpa Shetty और Raj Kundra के रिश्ते', Sherlyn Chopra का दावा, 'गंदी हरकत' करते हुए राज कुंद्रा ने खुद उगला था सच !!

Sherlyn Chopra claims Shilpa Shetty and Raj Kundra were in a complicated relationship: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस के मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं। वो इस वक्त जेल में है। इस बीच राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। अब अदाकारा शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। अदाकारा ने दावा किया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के रिश्ते ठीक नहीं थे। इतना ही नहीं, अदाकारा शर्लिन चोपड़ा का दावा है कि इस बारे में खुद राज कुंद्रा ने उन्हें बताया था। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि राज कुंद्रा एक दफा बिना उन्हें बताए उनके घर आ धमके। ये बात मार्च 2019 की है। जब उन दोनों के बीच किसी बात पर टेक्स्ट पर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद राज कुंद्रा घऱ आकर उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को किस करना शुरू कर दिया। उन्होंने राज कुंद्रा से कहा कि वो शादीशुदा आदमी के साथ एन्वॉल्व नहीं होना चाहती ह...

Thadam रीमेक से कटा Sidharth Malhotra का पत्ता, इस हैंडसम हंक के हाथ लगी T Series की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Image
बीते कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री से कई साउथ फिल्मों के रीमेक का ऐलान हो चुका है। इनमें रत्सासन (Ratsasan), यूटर्न (U Turn), अय्यप्पनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum) समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। साल 2019 में आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'थडम' (Thadam) का हिंदी रीमेक कई महीनों से चर्चा में है। फिल्म की कास्ट को लेकर कई सारी खबरें चल रही थीं। लीड कास्ट के लिए कभी आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) तो कभी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के नाम की चर्चा थी। अब फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म के रीमेक के लिए 'आशिकी 2' फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल के लिए साइन किया गया है। फिल्म में आदित्य डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा का पत्ता कट गया है। वहीं फिल्म में उनका साथ देने के लिए हाल ही में फिल्म तूफान में नजर आईं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के नाम पर मुहर लगाई गई है। फिल्म का डायरेक्शन वर्धन केटकर करेंगे। ये फिल्म वर्धन की पहली फिल्म होने वाली है। फिल्म का प्रोडक्शन मुराद खेतानी और टी सीरीज करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सित...

Raj Kundra और Shilpa Shetty को एक और झटका, नियम तोड़ने के लिए SEBI ने ठोका ₹3 लाख का जुर्माना

पोर्नोग्राफी केस सामने आने के बाद राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) मुसीबत में फंस गए हैं। आए दिन पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और फिलहाल राज न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा था कि इस मामले में अभी शिल्पा को क्लीन चिट नहीं दी गई है। अब इस कपल को एक और झटका लगा है। शेयर मार्केट का नियमन करने वाली संस्था सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने शिल्पा और राज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। शिल्पा और राज की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज को इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और संस्था ने कपल पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शेयर मार्केट में निवेशकों के हितों की रक्षा करने के लिए सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक लगाई हुई है। इनसाइडर ट्रेडिंग वो ट्रेडिंग है जब किसी कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ा कोई आदमी बाकी कंपनियों की अंदरूनी जानकारी के आधार पर उसके शेयर खरीद या बेचकर गलत तरीके से मुनाफा कमाता है। सेबी ने इसी पर रोक लगाई हुई है क्योंकि आम शख्स को कंपनियों के बारे में अंदरूनी जानकारी नहीं होती ह...

Alia Bhatt ने दिए बेस्ट गर्लफ्रेंड्स बनने के टिप्स, फोटोज देख चौकेंगे Ranbir Kapoor

Alia Bhatt misses Ranbir Kapoor badly as she wears BFs cap: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर (RRR) की शूटिंग में बिजी हैं। जहां हाल ही में फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग की वजह से अदाकारा हैदराबाद के लिए निकली हुई हैं। इस फिल्म में अदाकारा आलिया भट्ट टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को बहुत मिस कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी है। जहां एक्ट्रेस रणबीर कपूर की कैप पहने हुए दिख रही हैं। साथ ही अदाकारा ने बेस्ट गर्लफ्रेंड बनने के कुछ टिप्स भी फैंस के साथ शेयर किए हैं। रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जब आप उन्हें बहुत मिस करते हैं तो आप उनकी कुछ चीजें चुरा लें। और साथ ही सुनिश्चित करें कि आप बहुत सारी सेल्फीज भी क्लिक करें।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी दो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड ...

Athiya Shetty के साथ इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं KL Rahul, सामने आई इस प्यारी तस्वीर ने रिश्ते पर लगाई मुहर!

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बात करने से हिचकिचाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट और कमेंट्स से समझ आता है कि दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। फिलहाल केएल राहुल भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं और वहां पर उनके साथ अथिया शेट्टी भी हैं। दोनों इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है जिसके बाद से फैंस ने दोनों के रिश्ते को आधिकारिक मान लिया है। दरअसल क्रिकेटर इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे अपने पति इशांत और अथिया-राहुल के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में राहुल ने अथिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। तस्वीर में दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए इशांत की पत्नी प्रतिमा ने कैप्शन दिया, 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई।' ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। देखिए..... इस तस्वीर के सामने आने के बाद अथिया और राहुल के फैंस काफ...

Bigg Clash !! दिवाली 2022 के दिन Shah Rukh Khan की 'Pathan' से टक्कर लेंगे Salman Khan, Kabhi Eid Kabhi Diwali की रिलीज का किया ऐलान

Salman Khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali Release on Diwali 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द से जल्द अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान इस समय 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी। रिपोर्ट्स में यह ही सामने आया है कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट विलेन के किरदार में इमरान हाशमी दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा सलमान खान ने आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की रिलीज डेट लॉक कर दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, "सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala ) ने हाल ही में 'भाईजान' (Bhaijaan) की शूटिंग शेड्यूल और रिलीज की तारीख पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। मेकर्स ने इस फिल्म को दिवाली 2022 के दिन रिलीज करने का फैसला किया है। दोनों की राय है कि स्क्रिप्ट कॉमेडी से भरी हुई है और फैमिली बेस्ड फिल्म को दिवाली के त्योहार पर रिलीज करना सही होगा। उम्मीद ...

Shilpa Shetty की बहन ही नहीं, इस करीबी दोस्त को भी Raj Kundra ने दिया था 'ऐप' का ऑफर !!

Not only Shilpa Shetty's sister but Celina Jaitly was also approached for Raj Kundra's decent app: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस के चलते जेल के अंदर हैं। इधर, पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। अदाकारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के खुलासे के बाद इस स्टार कपल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही इस मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही अदाकारा गहना वशिष्ठ ने खुलासा किया था कि राज कुंद्रा अपनी साली शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ भी बॉलीफेम नाम की एक एप्लिकेशन शुरू करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके बाद रिपोर्ट्स सामने आईं की राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी की करीबी दोस्त सेलिना जेटली (Celina Jaitly) को भी एक एप्लिकेशन का ऑफर दिया था। जिसके बाद बॉलीवुड हलके में हंगामा मच गया था। अब अदाकारा के प्रवक्ता ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है। प्रवक्ता ने कहा है कि अदाकारा को राज कुंद्रा ने अपनी हॉटशॉट्स ऐप के लिए नहीं बल्कि डीसेंट ऐप के लिए अप्रोच किया था। हालांक...

The Immortal Ashwatthama में हुई इस दमदार एक्टर की एंट्री, नाम सुनकर छूटेंगे Vicky Kaushal के पसीने!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) की मच अवेटेड और ग्रैंड बजट की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी फिल्म की कहानी को लेकर तो कभी फिल्म की कास्टिंग को लेकर। फिल्म को उरी डायरेक्टर आदित्य धर बना रहे हैं और फिल्म साल 2023 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक और खबर आ रही है। खबर है कि फिल्म में बॉलीवुड के 'अन्ना' को जरूरी रोल के लिए साइन किया गया है। फिल्म में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को जरूरी रोल के लिए लिया गया है। सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं जो 59 साल की उम्र में भी अच्छे अच्छों फिटनेस फ्रीक एक्टर्स को फेल कर देते हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, 'अश्वत्थामा बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है और ऐसे में मेकर्स कास्ट में दमदार स्टार्स को शामिल कर रहे हैं। हाल ही में आदित्य ने एक महत्वपूर्ण रोल के लिए सुनील शेट्टी से बात की थी। बातचीत के दौरान सुनील भी रोल के लिए इंटरेस्टेड दिखे। फिलहाल दोनों के बीच बातचीत पटरी पर है।' हालांकि ...

Raj Kundra केस में बढ़ीं Shilpa Shetty की मुश्किलें, क्राइम ब्रांच ने गवाह के तौर पर दर्ज किया इस एक्ट्रेस का बयान

अश्लील फिल्म बनाने के केस में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिल्पा इस पूरे मॉड्यूल की एक्टिव सदस्य रही होंगी। हालांकि राज को अरेस्ट करने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस के इस बयान से माना जा रहा था कि एजेंसी ने एक्ट्रेस को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। हालांकि मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने एक और बयान दिया है जिससे शिल्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने कहा कि अभी शिल्पा को क्लीन चिट नहीं दी गई है और मामले की जांच लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, 'शिल्पा शेट्टी को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है। हर तरह के संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में खातों के लेनदेनों की जांच के लिए फॉरेंसिक ऑडिटर्स नियुक्त किए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वियान इंडस्ट्री (राज कुंद्रा की कंपनी) के बाकी डायरेक्टर्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस केस में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को...

मल्टीप्लेक्स चेन कंपनी Inox का बड़ा ऐलान, टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को जिंदगीभर फ्री में दिखाएगी फिल्में

भारतीय एथलीट्स टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं और देश के लिए मेडल लाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। वहीं देश में हर कोई उनके मेडल जीतने की दुआ कर रहा है और उनका उत्साहवर्धन कर रहा है। हाल ही में मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था और इसके बाद पिज्जा कंपनी डोमिनोस ने उन्हें जिंदगी भर फ्री पिज्जा देने का ऐलान कर दिया। अब इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन कंपनियों में से एक आईनॉक्स (Inox) ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को आईनॉक्स ने ऐलान किया कि वो टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट्स को जिंदगी भर के लिए फ्री फिल्में दिखाएगा। वहीं टीम के सभी सदस्यों को 1 साल के लिए फ्री मूवी टिकट देगा। यानी कि जो भी एथलीट टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतेगा, उसे आजीवन के लिए आईनॉक्स की ओर से फ्री मूवी टिकट मिलेगा। इसके अलावा टोक्यो गए एथलीट्स के पूरे दल (भले ही मेडल जीतें या नहीं) को एक साल के लिए फ्री मूवी टिकट आईनॉक्स की ओर से दिए जाएंगे। ऐसे छोटे-छोटे हावभावों से ही एथलीट्स का हौसला बढ़ता है। INOX takes immense pride in all the endeavors of #TeamIndia at #Tokyo202...

Sooryavanshi से पहले रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म Bell Bottom, कमाई के लिए मेकर्स ने की ये धांसू प्लानिंग!

Image
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय (Akshay Kumar) की अगली फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी शूटिंग लोकेशंस को लेकर तो कभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर। अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कई सारी खबरें आई हैं। कभी खबर आई कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी तो कभी दावा किया गया कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म बनकर पूरी तरह तैयार है और जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज का भी खुलासा हो गया है। अक्षय की ये मच अवेटेड फिल्म अगस्त में महीने में 19 तारीख को रिलीज होने की खबर सामने आई है। पीपिंग मून की एक खबर के मुताबिक, बेल बॉटम की डिस्ट्रिब्यूशन टीम ने इस बात की जानकारी दी है। टीम ने बताया कि स्वंतत्रता दिवस वाले वीकेंड में कई सारी छुट्टियां एक साथ आ रही हैं। इसलिए मेकर्स ने उस वीकेंड को चुना है। फिल्म 19 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले फिल्म के ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने की खबरें भी आईं। खबरें थीं कि मेकर्स फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए एक बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म से बात कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों में सच्चा...

Raj Kundra Pronography Case: Shilpa Shetty पर बरसे Mukesh Khanna, बोले 'उसे इस बारे में 120 प्रतिशत पता...'

Raj Kundra Pronography Case: बीते हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी पर कई सवाल उठ रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी को कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं। कई हैरान है कि शिल्पा शेट्टी को कैसे इस बारे में कोई भनक नहीं थी। ऐसे में टीवी के लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी शिल्पा शेट्टी कर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिल्पा शेट्टी को इस बारे में 120 प्रतिशत पता था। मुकेश खन्ना ने अब राज कुंद्रा मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एबीपी न्यूज को बताया, 'पहले के समय में पति-पत्नी के बीच ज्यादा बात नहीं होती थी लेकिन आज पत्नी को सब पता है कि उसका पति क्या कर रहा है। शिल्पा शेट्टी को इस बारे में 120 फीसदी पता होना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह इसके लिए जिम्मेदार हैं लेकिन अगर वह ईमानदार है और अपने पति के खिलाफ बोलने की हिम्मत रखती ह...

Porn Racket केस में Raj Kundra को कोर्ट से बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोर्न रैकेट केस में कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई चल रही थी और जज ने फैसला देते हुए अश्लील वीडियो बनाने के केस में राज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके साथ राज के दोस्त रेयान थोर्पे को भी 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। 19 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा कई दिनों से पुलिस की कस्टडी में थे। राज कुंद्रा के वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। वकील का कहना था कि इस केस में जांच खत्म हो गई है और इस आधार पर राज को अब जमानत दी जानी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज करते हुए राज को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि उन्हें राज कुंद्रा की 7 दिन की हिरासत और दी जाए। Maharashtra: A court in Mumbai sends actor Shilpa Shetty's husband Raj Kundra and Ryan Thorpe to judicial custody for 14 days in the pornography racket case pic.twitte...

Prabhas ने अपनी ‘सीता’ Kriti Sanon को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, कहा, ‘आप Adipurush के सेट पर जो...’

Prabhas wishes Adipurush co-star Kriti Sanon birthday: बॉलीवुड फिल्म स्टार कृति सेनॉन (Kriti Sanon) आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थडे के दिन फिल्म सितारों ने ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) का भी नाम शामिल हैं। फिल्म स्टार प्रभास ने एक्ट्रेस कृति सेनॉन की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सुपरस्टार प्रभास ने कृति सेनॉन को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो, कृति सेनॉन। आप जो आदिपुरुष के सेट पर लेकर (एनर्जी लेकर) आते हो वो बेशकीमती है।’ सुपरस्टार प्रभास का ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं। आदिपुरुष में प्रभास की ‘सीता’ बनेंगी कृति सेनॉन फिल्म स्टार प्रभास और अदाकारा कृति सेनॉन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग में बिजी हैं। तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि अदाकारा कृति सेनॉन सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में लक्ष्मण के किरदार के लिए ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम स्टार सन...

Amy Jackson ने मंगेतर George Panayiotou के साथ रिश्ता किया खत्म? शादी से पहले ही बन चुकी हैं बच्चे की मां

क्या बॉलीवुड की विदेशी बाला एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू (George Panayiotou) ने रिश्ता खत्म कर लिया है? सोशल मीडिया पर एमी के एक कदम से लोग ये कयास लगा रहे हैं। एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगेतर जॉर्ज के साथ वाली सभी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद से एमी के फैंस एकदम शॉक्ड हैं। हालांकि अभी दोनों की ओर से ही इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। एमी साल 2015 से जॉर्ज के साथ रिश्ते में थीं। 2019 में ही एमी ने इंस्टा पर अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया। अपने रिश्ते के ऐलान के थोड़े ही दिन बाद साल 2019 में दोनों शादी से पहले ही एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए। दोनों के घर एंड्रियास नाम के बेटे का आगमन हुआ। दोनों ने साल 2020 में शादी करने का फैसला किया था लेकिन अचानक कोरोना आ गया और सब प्लान चौपट हो गया। इसके बाद दोनों ने साल 2021 में शादी करने का प्लान बनाया। हालांकि अब एमी के इस नए कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जॉर्ज के प्रपोजल, सगाई और बाकी तमाम तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसके बाद से सोशल म...

Rajkumar Hirani की अपकमिंग फिल्म में Shah Rukh Khan के साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की ये 3 हसीनाएं !! जानिए नाम

Shah Rukh Khan’s Next With Rajkumar Hirani: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' (Pathan) की शूटिंग में व्यास चल रहे हैं। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही ये शाहरुख खान की सबसे महंगी एक्टिंग फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान लगातार इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के बात बातचीत कर रहे हैं। इन डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) भी हैं, जिनकी फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में दिखाई देंगे। बीते दिनों रिपोर्ट्स में बताया गया था कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एक पंजाबी मुंडे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। एक सूत्र ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया, 'राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म इमिग्रेशन और दो देशों पंजाब और कनाडा में एक आदमी और उसके परिवार की जर्नी के बारे में सोशल कॉमेडी है। फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की तीन अदाकराएं काजोल (Kajol), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विद्या बालन (Vidya Balan) लीड रोल में दिख...

Pal Pal Dil Ke Paas फ्लॉप होने के बाद घरवालों ने छोड़ा Karan Deol का साथ, बोले 'मैंने एक्टिंग इसलिए शुरू की थी क्योंकि...'

Karan Deol reveals How He Deal With Flop Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टारकिड्स एक्टिंग की दुनिया में अपना लक अजमा रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टारकिड्स की फिल्में फ्लॉप रही, तो कई ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। इन सब में एक बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) भी हैं। करण देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) के कदम रखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई और ना ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। हाल ही में अपने फ्लॉप डेब्यू को लेकर करण देओल ने अपने राय रखी है। करण देओल ने कहा, 'मेरे डेब्यू के बाद इस सब की जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी। मैं अपने दम पर सभी फैसले लेता रहा हूं। मेरे पापा सनी देओल ने भी कहा था कि ऐसे इंसान बनो, जो अपने फैसले खुद ले सके और अपनी गलतियों से सीखो।' यही एकमात्र तरीका है। दरअसल, पल पल दिल के पास की रिलीज के बाद महामारी शुरू गई और हम सभी को अपने घरों तक सीमित रहना पड़ा।' उन्होंने खुलासा किया कि कैसे लॉकडाउन ने उन्हें ...

Geeta Basra ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर लेकिन लगा दिया Kareena Kapoor Khan वाला 'खुराफाती दिमाग'

हाल ही में एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) और क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के घर एक नया मेहमान आया। 10 जुलाई को दोनों के घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद से ही फैंस हरभजन के बेटे की पहली झलक देखने को बेकरार थे। सोमवार को गीता ने अपने लाडले की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसके साथ ही गीता ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है। गीता ने बताया कि उनके बेटे का नाम जोवान वीर सिंह पलहा (Jovan Veer Singh Plaha) है। गीता ने जो फोटो शेयर की है, उस तस्वीर में उनकी बेटी हीर ने अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए है। हालांकि गीता ने भी करीना कपूर की तरह ही अपने बेटे की शक्ल फैंस को नहीं दिखाई है। फैंस को बेसब्र रखने के लिए गीता ने केवल अपने बेटे का सिर दिखाया है। तस्वीर शेयर करते हुए गीता ने लिखा, 'ये है हीर का वीर। जोवान वीर सिंह पलहा।' देखिए गीता का पोस्ट... फिलहाल गीता मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड भी काफी एंजॉय किया था। इस दौरान गीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर किए जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल हुए। थोड़...

Sunil Pal ने 'The Family Man' को लेकर Manoj Bajpayee को लगाई लताड़, कहा 'इतना बदतमीज और गिरा हुआ इंसान...'

Sunil Pal has called out Manoj Bajpayee over 'The Family Man' Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी ने इंडस्ट्री में सभी को सदमे में डाल दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड में इस खबर के सामने आने के बाद से सभी लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर हमला बोला है। खासतौर उन सेलेब्स पर, जो वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी टॉप पर हैं। सुनील पाल ने 'द फैमिली मैन' के नए सीजन को लेकर मनोज बाजपेयी की खूब खिचाई की है। उनके अनुसार वेब सीरीज ने रेगुलर फैमिलीज पर बुरा असर डाला है। यहां तक ​​कि बच्चों का भी अफेयर भी दिखाया गया है। इस सीरीज में मनोज की ऑनस्क्रीन पत्नी प्रियामणि का भी एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर दिखाया गया है। सुनील के मुताबिक इस तरह के शो अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। सुनील पाल ने कहा, 'जो हुआ वह होना ही...

Himachal Pradesh landslide Tragedy: Kangana Ranaut की फैन की मृत्यु, अदाकारा ने दी श्रद्धांजली

Image
Kangana Ranaut fan died in Himachal Pradesh landslide Tragedy: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए भूस्खलन में 9 लोगों की जान चली गई। इन 9 लोगों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक फैन भी शामिल थी, जो उनके साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई थी। कंगना रनौत अपनी फैन की मृत्यु से बेहद दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे श्रद्धांजली अर्पित की है। डां. दीपा मेहता नाम की इस महिला फैन की मृत्यु की खबर ने कंगना रनौत को भावुक कर दिया है। अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘दीपा बहुत ही अच्छी फैन थी। वो मुझे प्यारे पत्र और गिफ्ट भेजती थी। वो मेरे मनाली वाले घर पर भी आई थी। यह बहुत ही दुखद खबर है, जिससे मैं काफी दुखी हूं। भगवान दीपा की आत्मा को शांति दें।’ कंगना रनौत के अलावा फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने भी दीपा की मौत पर दुख जाहिर किया है। विवेक ने ट्वीट में लिखा है, ‘हे भगवान... मैं भरोसा नहीं कर सकता हूं कि दीपा अब नहीं रही। 8 घंटे पहले तक वो मुझे तस्वीरें भेज रही थी। वो कितनी प्यारी और अवेयर महिला थी। मेरे पास दुख जाहिर करने के शब्द नहीं हैं। भगवान उसके परिवार को ह...

ChaalBaaz के सीक्वल में हुई इस हसीना की एंट्री!! Janhvi Kapoor को लगेगा झटका

Shraddha Kapoor to do ChaalBaaz sequel: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) की सुपरहिट फिल्म चालबाज का सीक्वल जल्द ही शुरू हो जाएगा। डायरेक्टर पंकज पराशर ने चालबाज सीक्वल के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह पिछली फिल्म से आगे की कहानी होगी, जिसे चालबाज इन लंदन के नाम से बनाया जाएगा। पंकज पराशर ने कहा है कि उनकी अपकमिंग फिल्म आज से 5 साल आगे की कहानी पर्दे पर पेश करेगी, जो बहुत ही चैलेंजिंग काम है। पंकज पराशर की चालबाज इन लंदन में अदाकारा श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। श्रीदेवी की जगह लेना श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के लिए आसान नहीं होगा लेकिन पंकज पराशर का कहना है कि वो इस चुनौती के लिए एकदम तैयार हैं। पंकज पराशर के अनुसार, ‘जब मैंने चालबाज बनाई थी तो मेरी कोशिश थी कि मैं उसे उस समय से आगे का बनाऊं। इसके सीक्वल के साथ भी हम यही कोशिश करेंगे। यह नई दुनिया की नई फिल्म है, जिसमें हम पुराने गानों का उपयोग करेंगे। मेरे लिए यह बहुत ही चैलेंजिंग है कि आज से 5 साल आगे की कहानी दिखाऊं।’ पंकज पराशर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, ‘चालबाज इन लंदन पूरी तरह से ...

Raj Kundra केस में पुलिस को पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ी हर हसीना की जानकारी देने के लिए राजी हुईं Gehana Vasisth, बोली 'मैं सबका पर्दाफाश...'

Raj Kundra arrest in pornography case: Gehana Vasisth want to reveal police of all girls name and people involved in the porn industry: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले ही इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की की थी। शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच ने 3 और लोगों को समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच इन तीनों लोगों से प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने को लेकर सवाल करने वाली है। इन तीन लोगों में गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) का नाम भी शामिल है। कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने गहना विशिष्ठ को समन भेजा है। समन जारी होते ही गहना वशिष्ठ ने बताया कि वो बयान दर्ज करने नहीं आ सकतीं। गहना वशिष्ठ इस समय मुंबई में है। इसी बीच गहना वशिष्ठ ने एक बयान देखकर सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी मचा दी है। गहना वशिष्ठ ने दावा किया है कि वो पोर्न जगत का पर्दाफाश करना ...

Shilpa Shetty और Raj Kundra के रिश्ते में आई दरार? छापेमारी के वक्त दोनों में हुई थी जमकर लड़ाई

Raj Kundra Pornography Case: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उनके कुछ एप्स पर पब्लिश करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें सोमवार देर को गिरफ्तार किया था। उन्हें पहले 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था लेकिन बाद में अदालत ने उसकी हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की एक टीम ने इस मामले में आगे की जांच के लिए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के जुहू बंगले पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक्ट्रेस के बयान भी दर्ज किए। दरअसल, छापेमारी के वक्त राज कुंद्रा को भी उनके घर पर ले जाया गया था। तभी शिल्पा और राज के बीच तीखी बहस हुई और एक्ट्रेस पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की उस दौरान काफी बहस हुई थी। शिल्पा शेट्टी से पुलिस ने लगभग 2 घंटों तक पूछताछ की थी, जिसके बाद शिल्पा काफी परेशान हो गई थीं। बयान तरह कराते समय शिल्पा शेट्टी अंदर से काफी टू गई थीं। शिल्पा ने कं...

इस गाने को लेकर Asha Bhosle और Mohammed Rafi पर लगी थी ₹500 की शर्त, गाने के बाद R. D. Burman ने विनर से कही थी ये बात

Image
हमारी खास पेशकश 'संडे स्पेशल सॉन्ग स्टोरी' (Sunday Special Song Story) में हम आपको आपके पसंदीदा एवरग्रीन गानों से जुड़ी यादगार बातें बताते हैं। आज हम आपको साल 1966 में आई फिल्म 'तीसरी मंजिल' के हिट गाने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' से जुड़ा मशहूर किस्सा बताएंगे। क्या आपको पता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) पर 500 रुपये की शर्त लगी थी कि कौन ये गाना बेहतर गाता है। किसने लगाई थी ये शर्त और फिर कॉम्पिटिशन में कौन जीता? हमारी खास रिपोर्ट में जानिए... दरअसल इस गाने के कंपोजर आरडी बर्मन ने आशा भोसले को बताया कि आपको गाने में 'आ आ आजा, आ आ आजा' करना है। उनके मुंह से सुनकर आशा भोसले टेंसन में हो गईं कि ऐसा तो मैं नहीं कर पाउंगी। गाने से जुड़ा शानदार किस्सा आशा भोसले ने इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर शेयर किया। आशा ने बताया कि इस गाने के दौरान मुझ पर और रफी पर 500-500 रुपये लगे थे। फिल्म के प्रोड्यूसर नासिर साहब ने कहा कि रफी अच्छा गाएगा और पंचम ने कहा कि आशा भोसले अच्छा गाएंगी। ये सुनकर मैं दी...

Raj Kundra को बेगुनाह बताकर बुरी फंसीं Gehana Vasisth, मुंबई पुलिस ने भेजा समन

Raj Kundra's arrest in pornography case: Mumbai Police crime branch summons Gehana Vasisth after Supporting Shilpa Shetty's Husband: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कुछ समय पहले ही मुंबाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी करने के आरोप लगाए गए हैं। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाकर उनको मोबाइल ऐप पर लोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुछ समय पहले ही इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की है। शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच ने 3 और लोगों को समन भेजा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो क्राइम ब्रांच इन तीनों लोगों से प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने को लेकर सवाल करने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ को समन भेजाकर प्रॉपर्टी सेल ऑफिस आने के लिए कहा है। खुद गहना वशिष्ठ ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस बारे में बात करते हुए गहना वशिष्ठ ने बताया कि उनको पुलिस ...

Shilpa Shetty ने पति Raj Kundra को बताया निर्दोष, पूछताछ के दौरान इस शख्स का लिया नाम

Shilpa Shetty told husband Raj Kundra innocent: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े पोर्नोग्राफी केस में एक न्य मोड़ आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कंपनी या इसके कंटेंट में इन्वोल्व होने से साफ इनकार कर दिया है। यही नहीं शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा को निर्दोष बताते हुए पति के बहनोई पर उंगली उठाई है। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित आवास पर छापा मारा। जंच कर रही टीम इस समय मनी ट्रेल और संबंधित ईमेल की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान दर्ज किया है। एक्ट्रेस ने कंपनी में अपनी इन्वोल्व्मेंट से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें हॉटशॉट्स की कंटेंट के बारे में पता नहीं था। शिल्पा शेट्टी ने यह भी बताया किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है, जिसके लिए उसके पति पर आरोप लगाया गया है। राज कुंद्रा पोर्न कंटेंट को प्रोड्यूस करने में शामिल नहीं है। सूत्रों का दावा है क...

Pawandeep Rajan गाने के बीच भूल गए लिरिक्स और Raj Kundra ने बताया कमाई का 'सीक्रेट' राज, ये रहा बीते हफ्ते का Viral Content

Image
बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सारे वीडियोज और फोटोज वायरल हुए। इनमें इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) सिंगर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के लिरिक्स भूलने के वीडियो से लेकर राज कुंद्रा (Raj Kundra) केस में बिजनेसमैन का पुराना वीडियो शामिल है। इसके अलावा टाइगर 3 (Tiger 3) के लिए सलमान खान (Salman Khan) की तैयारियों का वीडियो भी काफी वायरल हुआ। हमारी इस खास वीकली रिपोर्ट में जानिए बीते हफ्ते का पूरा वायरल कंटेंट... गाने के बीच पवनदीप राजन भूले लिरिक्स बीते रविवार को इंडियन आइडल 12 का धर्मेंद्र और अनिता राज स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस एपिसोड ने पवनदीप राजन ने 'होठों से छूलो तुम' गजल गाई थी। इसी दौरान वे लिरिक्स भूल गए और गाना बीच में ही बंद कर दिया। इसके बाद सीजन की ही एक और सिंगर सायली कांबले ने उनका साथ देते हुए बीच से गाना शुरू किया। ये वीडियो काफी वायरल हुआ और फैंस ने मेकर्स को काफी ट्रोल किया। आप भी देखिए... टाइगर 3 के लिए सलमान खान की तैयारियां सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' खासी चर्चा में रहती है। इसी हफ्ते सलम...

Mirabai Chanu की गलत फोटो शेयर करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं Tisca Chopra, यूजर ने लिखा, 'बड़े-बड़े देशों में ऐसी...'

Tisca Chopra gets trolled for sharing wrong photo of Mirabai Chanu: भारतीय एथलीट मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने देश को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने टोक्यो में चल रहे ओलंपिक गेम्स में वेटलिफ्टिंग के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू की इस सफलता के बाद अक्षय कुमार, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा समेत कई हस्तियों ने नेशनल एथलीट को बधाई दी। मीराबाई की जीत की खबर आने के बाद से ही मीराबाई के लिए हर तरफ से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। एक्ट्रेस करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के बाद 'तारे जमीन पर' एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) ने भी मीराबाई चानू के लिए एक बधाई ट्वीट साझा किया। इस ट्वीट के बाद टिस्का को काफी ट्रोल भी किया गया। टिस्का चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर मीराबाई चानू के बजाय इंडोनेशियाई वेटलिफ्टर आयशा कैंटिका की एक तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा, 'आपने हमें गर्व महसूस कराया है।' उन्होंने गलत फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया। उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें ...

Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली छिपी अलमारी!

Raj Kundra's Pornography case: राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ चल रहे पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। 24 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में एक छिपी हुई अलमारी मिली है। 23 जुलाई को मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू स्थित घर पर भी छापा मारा था। इस बीच पुलिस ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बयान भी दर्ज किया था। आगे बताया गया कि छापेमारी में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनके घर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए। अब राज कुंद्रा के ऑफिस में एक छिपी हुई अलमारी का सच सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट में लिखा, 'क्राइम ब्रांच को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के वियान और मुंबई के अंधेरी में जेएल स्ट्रीम ऑफिस में तलाशी के दौरान एक छिपी हुई अलमारी मिली है।' ईटाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने बताया कि शिल्पा शेट्टी इस समय चल रही जांच पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में राज कुंद...

Raj Kundra के सपोर्ट में उतरीं Gehana Vasisth, Sherlyn Chopra और Poonam Pandey को बताया झूठा

Raj Kundra's arrest in pornography case: Gehana Vasisth Supports Shilpa Shetty's Husband, called Poonam Pandey Liar: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। चंद रोज पहले ही राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाकर उनको मोबाइल ऐप पर लोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राज कुंद्री के घर पर भी छापेमारी की है। इस समय राज कुंद्रा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हिरासत में हैं। राज कुंद्रा को लेकर मीडिया में तरह तरह के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच जानी मानी अदाकारा गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) राज कुंद्रा के सपोर्ट में उतर आई हैं। इतना ही नहीं गहना वशिष्ठ ने तो राज कुंद्रा की पोल खोलने वाली पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा को भी झूठा बता दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गहना वशिष्ठ ने कहा, 'राज कुंद्रा ने कभी भी किसी को पोर्ट फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं किया। राज कुंद्रा का बिजनेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। राज कुंद्रा हॉट्...

Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद बहन Shamita Shetty ने बांटा Shilpa Shetty का गम, शेयर की इमोशनल पोस्ट

Raj Kundra's arrest in pornography case: Shilpa Shetty's Sister Shamita Shetty shares Instagram post: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कुछ समय पहले ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाकर उनको मोबाइल ऐप पर लोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस समय राज कुंद्रा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हिरासत में हैं। पुलिस राज कुंद्रा से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर भी छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने शिल्पा शेट्टी का भी बयान दर्ज किया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया था। इसी बीच शिल्पा शेट्टी को उनकी बहन शमिता शेट्टी का साथ मिल गया है। इस बुरे समय में शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा को सहारा दे रही हैं। कुछ समय पहले ही शमिता शेट्टी ने अपनी बहन के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही शमिता शेट्टी अपनी बहन की फिल्म हंगामा 2 का भी जमकर प्रमोशन करती नजर आईं। फिल्म हंगामा 2 का प...

Suryaveer के गाने पर Madhuri Dixit ने लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो देख सिंगर ने की जमकर तारीफ

Image
Madhuri Dixit Dance on Suryaveer's Baage vich aaya karo Song: सिंगर सूर्यवीर, जो अपने रोमांटिक गानों और मधुर कवर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में 2018 में सबसे बड़ा शादी का गीत 'बागे विच' (Baage Vich) रिलीज किया था, जिसे यूट्यूब पर 8 मिलियन से अधिक बार देखा गया और सभी ने इसे पसंद किया है। तब से सूर्यवीर ने बैक टू बैक हिट फिल्में जारी की हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से भारी प्रतिक्रिया मिली है। उनका गाना 'एक दिन कहीं' हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। ये गाना अब तक 1.3 मिलियन व्यूज को पार कर चुका है। हाल ही में सूर्यवीर का गाना 'बागे विच' इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड कर रहा है। इंस्टाग्राम पर हर कोई या तो बेहतरीन एथनिक आउटफिट पहन रहा है या अपने लुक्स को इस गाने के जरिए फैंस के बीच पेश कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी इस गाने पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, 'बागे विच आया करो।' सूर्यवीर माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैंस हैं। माधुरी द...

Raj Kundra's Pornography case: क्राइम ब्रांच के सामने Shilpa Shetty ने पति को लेकर खोले कई राज, बोलीं 'वो पोर्न...'

Raj Kundra's Pornography case: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के जुहू आवास पर शुक्रवार शाम करीब 6 घंटे तक तलाशी लेने के बाद क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया। मिड-डे की एक रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पूछताछ में शिल्पा शेट्टी कई चीजों को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने पोर्न वीडियो के प्रोडक्शन में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। आगे बताया गया कि छापेमारी में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उनके घर से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शिल्पा शेट्टी ने कहा कि हॉटशॉट पर उपलब्ध फिल्में पोर्नोग्राफी नहीं बल्कि इरोटिका हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल इसी तरह का कंटेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कुछ हॉटशॉट पर कंटेंट ज्यादा बोल्ड है।' कथित तौर पर राज कुंद्रा ने इस तरह के वीडियो के प्रोडक्शन में शामिल होने से भी इनकार किया और उनकी पत्नी शिल्पा ने भी ऐसा ही किया। रिपोर्ट के अनुसार राज कुंद्रा ने कथित तौर पर अपने बयान में पुलिस को बताया कि लंदन में उनके बहनोई ...

Entertainment News Of The Week: Raj Kundra के जेल जाते ही Shilpa Shetty के घर में हुई छापेमारी, Poonam Pandey ने बताया फ्रॉड

Entertainment News Of The Week: इस हफ्ते भी बॉलीवुड के गलियारे में कई बड़ी खबरों ने लाइमलाइट बटोरी हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने बॉलीवुड को हिलकर रख दिया। वहीं सलमान खान और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहे। बॉलीवुड लाइफ हर हफ्ते आपको इन खबरों का ब्योरा हफ्ते के आखिर में देता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए पढ़े हमारी ये खास रिपोर्ट- राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी के घर में हुई छापेमारी कुछ समय पहले ही पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। आज मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर छापेमारी कर डाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान शिल्पा का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच इस समय मामले की जांच कर रही है। राज कुंद्रा को पूनम पांडे ने बताया...

Raj Kundra Pornography Case: Shilpa Shetty को फैन ने भिजवाए फूल, मुश्किल वक्त में घर के बाहर लगी भीड़

Shilpa Shetty's fan sends her flowers: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस वक्त पोर्नोग्राफी के एक मामले के चलते पुलिस कस्टडी में हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और ऑनलाइन माध्यम से लोगों के बीच प्रसारित करने के आरोप हैं। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी कोर्ट से पुलिस कस्टडी मांगी थी। जिसे आज कोर्ट ने बढ़ाकर अब 27 जुलाई तक के लिए कर दिया है। इस बीच पुलिस राज कुंद्रा से पोर्नोग्राफी बिजनेस से जुड़े राज निकलवाने की कोशिशों में जुटी है। ऐसे मुश्किल वक्त में अदाकारा को सपोर्ट करने के लिए उनके चाहने वाले उनकी हिम्मत बंधा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसे फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदाकार शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर उनका एक फैन सफेद रंग के फूलों के साथ पहुंचा है। ये वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी के फैन ने सफेद रंग के फूलों के गुलदस्ते के साथ एक नोट भी भिजवाया है। फैन की कोशिश अदाकारा के मु...