Rohit Shetty ने किया खुलासा, Ajay Devgn की 'Singham 3' में होगा Akshay Kumar-Ranveer Singh का कैमियो !!
Akshay Kumar and Ranveer Singh to Have Cameo in Ajay Devgn's 'Singham 3': रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। दिवाली वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 'सूर्यवंशी' की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम 3' (Singham 3) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने अपनी इस कॉप ड्रामा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि अजय देवगन की 'सिंघम 3' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं अभी तक उन दोनों एंट्री को लेकर कुछ भी पेपर पर नहीं लिखा है। हालांकि इस फिल्म को बनाए हुए दो साल हो गए हैं। तब तक कई चीजें बदल सकती हैं।'
रोहित शेट्टी ने बता दिया है कि उन्होंने 'सिंघम 3' में अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए 'वीर सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह के 'सिम्बा' किरदार के कैमियो को लेकर अभी कोई प्लानिंग नहीं की है। रोहित शेट्टी ने आगे कहा, 'मैं खुद नहीं जानता कि मैं कहानी को कैसे खत्म करूंगा क्योंकि कहानी कभी खत्म नहीं होती है। एक फ्रेंचाइजी को हमेशा आगे बढ़ाया जाता है इसलिए इसे लिखना मुश्किल हो जाता है। सिंबा को देखा जाए तो उस वक्त अक्षय कुमार की एंट्री हुई थी। यदि आप सूर्यवंशी देखते हैं, तो हमने कहानी को ऐसे मोड़ पर छोड़ दिया है, जहां सिंघम इसे आगे ले जाएगा। इसलिए जब तक हम उस छोर को नहीं लिख देते, जब तक हम वहां नहीं पहुंच सकते।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xw6P1E
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment