Entertainment News of The Day: Katrina Kaif के ब्राइडल लुक ने बटोरीं सुर्खियां, Bigg Boss 15 में रश्मि देसाई के एक्स ने फिर कहा, 'ऐसी लड़की'

Entertainment News of The Day: बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरों ने एक बार फिर आज दिन भर सुर्खियां बटोरीं। शादी के बाद इस न्यूली वेडेड कपल की फर्स्ट फोटोज दिन भर छाई रही। वहीं, बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में शामिल हुईं अदाकारा रश्मि देसाई (Rashami Desai) के एक्स ने एक बार फिर एक्ट्रेस को 'ऐसी लड़की' कहा है। यहां देखें आज की 5 बड़ी खबरें।

Katrina Kaif के ब्राइडल लुक ने बटोरीं सुर्खियां

Katrina Kaif के ब्राइडल लुक ने चुराया फैंस का दिल

विक्की कौशल से शादी के बाद बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ का ब्राइडल लुक आज दिन भर चर्चा में रहा। कटरीना कैफ के मंगलसूत्र से लेकर डायमंड रिंग तक, एक्ट्रेस की हर चीज पर लोगों की नजर रही। अदाकारा कटरीना कैफ ने शादी में करीब 7.4 लाख रुपये की डायमंड रिंग पहनी थी। जबकि उनके मंगलसूत्र की कीमत पूरे 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

थियेटर पर पहले दिन फुस्स हुई Chandigarh Kare Aashiquiश्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) के चेहरे पर दिखी खुशी

लंबे वक्त बाद थियेटर पर पहुंची आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को दर्शकों से पहले दिन खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। सामने आ रही ताजा खबरों की मानें तो ये फिल्म पहले दिन सिर्फ 15 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी दर्ज करवा सकी।

Bigg Boss 15 में Rashami Desai के एक्स ने फिर उड़ाई धज्जियां

बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट बनी रश्मि देसाई और उनकी दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी की बीते दिन जमकर लड़ाई हुई। जिसके बाद अदाकारा के एक्स अरहान खान ने एक बार फिर उन पर ताना मारते हुए ऐसी लड़की का टैग दिया। अरहान खान का ये ट्वीट दिन भर चर्चा में रहा।

शादी के बाद मंदिर चलीं Shraddha Arya

 

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेम अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने शादी के बाद शारदा माता के दर्शन किए हैं। जिसकी तस्वीरें अदाकारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में अदाकारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ये तस्वीरें दिन भर चर्चा में रहीं।

साली की शादी में Ram Charan ने जमाया रंग

Ram Charan ने बड़े भाई की तरह संभाली सारी जिम्मेदारी

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने बीते दिन अपनी साली की शादी में शिरकत की। इस दौरान आरआरआर स्टार ने अपनी साली की शादी में पत्नी उपासना के साथ खूब एन्जॉय किया। इस ग्रैंड इंडियन वेडिंग में साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु भी बतौर मेहमान पहुंची थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/30f00Fv
https://ift.tt/30h1iQs

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म