Akshay Kumar ने 150 करोड़ में साइन की फिल्म, बने सबसे महंगे Bollywood हीरो

Akshay charging 150 cr for a movie: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं, जिस कारण हर निर्माता उनके साथ हाथ मिलाना चाहता है। इस वक्त अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हर बड़े निर्माता और डायरेक्टर के साथ फिल्में कर रहे हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बैंकबल स्टार बन गए हैं, जिस कारण निर्माता उन्हें साइन करने के लिए मोटी-मोटी फीस दे रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिसके बाद वो इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं।

केआरके ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि अक्षय कुमार ने वासु भगनानी के बैनर की एक मेगा बजट फिल्म साइन की है, जिसे अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) बनाएंगे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 150 करोड़ चार्ज किए हैं। बॉलीवुड का कोई भी अभिनेता इतनी बड़ी रकम चार्ज नहीं करता है। अक्षय कुमार ने फीस के मामले में खान सुपरस्टार्स को भी पछाड़ दिया है। सलमान खान और आमिर खान जैसे अभिनेता एक फिल्म के लिए 50 से 80 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं और फिल्म की कमाई का थोड़ा हिस्सा अपने पास रखते हैं। हालांकि अक्षय कुमार ने सीधे-सीधे 150 करोड़ रुपये चार्ज करके बाकी सभी अभिनेताओं की नींदें उड़ा दी हैं।

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इन दिनों बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं, जो सिनेमाघरों और ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौर में भी अक्षय कुमार सुपरहि फिल्में डिलीवर कर रहे हैं, जिस कारण निर्माताओं का भरोसा उन पर बढ़ गया है। करोना के दौर में अक्षय से सफल कलाकार दूसरा कोई नहीं है। यहां तक कि उनके जूनियर एक्टर भी कोरोना के सामने पस्त नजर आ रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3HmYQIa
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म