Sushmita Sen ने Rohman Shawl संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, 'हम हमेशा...'

Aarya 2 star Sushmita Sen confirms breakup with Rohman Shawl: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने आखिकार अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। फिल्म स्टार ने खुद इस बारे में इंस्टाग्राम के जरिए बताया है। मीडिया में काफी बज था कि अदाकारा सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया है। जिसके बाद रोहमन शॉल ने एक्ट्रेस का घर छोड़ दिया है औऱ वो अपने किसी दोस्त के साथ मुंबई में अलग रह रहे हैं। इन खबरों पर अब खुद आर्या 2 स्टार सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ दी है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रोहमन शॉल के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए इन रिपोर्ट्स पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म किया है कि अब वो दोनों अलग हो चुके हैं। एक्स मिस यूनिवर्स ने लिखा, ‘हमने दोस्त की तरह शुरुआत की थी… हम दोस्त बने रहेंगे… रिश्ता काफी पहले ही खत्म हो चुका है… सिर्फ प्यार बचा है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नो मोर स्पेक्यूलेशन जैसे हैशटैग दिए है। यहां देखें पोस्ट।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई है। इससे पहले भी सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। ये खबरें उस वक्त शुरू हुईं जब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टास्टोरी पर क्रिप्टिक नोट लिखा था। रोहमन शॉल के भी इंस्टास्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट लिखे थे। मगर कुछ ही दिनों बाद इन दोनों ने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए अपनी लवी-डवी फोटोज शेयर की थी। हालांकि अब खुद अदाकारा ने अपने ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि कर दी है।

आर्या 2 से सुर्खियां बटोर चुकी हैं सुष्मिता सेन

फिल्म स्टार सुष्मिता सेन हाल ही में डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आ रही है। एक्ट्रेस की सुपरहिट वेब सीरीज का ये दूसरा पार्ट कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ है। जिसमें सुष्मिता सेन ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/30TNsnr
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म