Exclusive: 2022 में साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगे Sidharth Malhotra और Kiara Advani!!

Sidharth and Kiara to announce their relation in 2022: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई जोड़े अब तक अपने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। रणबीर-आलिया, विक्की-कटरीना और वरुण-नताशा के बाद अगर फैंस को किसी जोड़े के इकरार-ए-मोहब्बत का इंतजार है तो वो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) हैं। इन दोनों कलाकारों के लिंकअप की खबरें फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थीं। तब से लेकर अब तक ये दोनों कई बार साथ में देखे जा चुके हैं। बीती रात भी कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पहुंच गईं, जो तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। अगर आप भी सिड-कियारा के ऐसे फैंस में से एक हैं, जो इनकी तरफ से होने वाले आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं तो हम बता दें कि आपका यह इंतजार बहुत ही जल्द खत्म हो सकता है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है, ‘कियारा और सिद्धार्थ का रिश्ता अभी शुरुआती दौर में हैं, जिस कारण यह नहीं कहा जा सकता है कि ये जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन हम सब जानते हैं कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कैसे फैंस को चौंकाकर रख दिया। ऐसे में हो सकता है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल तक फैंस को बड़ा तोहफा दे दें।’

इंडस्ट्री में मौजूद हमारे दूसरे सूत्र ने बताया है कि सिद्धार्थ और कियारा भले ही शादी का फैसला जल्द ना लें लेकिन ये दोनों अगले साल तक अपने रिलेशन को आधिकारिक कर सकते हैं। सूत्र के अनुसार, ‘सिद्धार्थ और कियारा से शादी की अनाउंसमेंट तो जल्दी नहीं होगी लेकिन ये दोनों अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा सकते हैं। दोनों इंडस्ट्री के यंग एक्टर्स हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं।’ सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम अक्सर अपनी हीरोइनों के साथ जुड़ता रहा है लेकिन कियारा के साथ उनका रिश्ता फिल्म खत्म होने के बाद भी चल रहा है, जिस कारण माना जा रहा है कि ये दोनों जल्द जीने-मरने की कसमें खा सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3H8CY35
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म