इस पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं Nora Fatehi? समंदर किनारे फोटोज हुईं वायरल
Is Nora Fatehi Dating Guru Randhawa: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय शादियों का मौसम चल रहा है। हाल के दिनों में फैंस ने राजकुमार राव और पत्रलेखा, कटरीना कैफ और विक्की कौशल सहित कई कपल्स को शादी के बंधन में बंधते देखा। अफवाहें यह भी हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के नेक्स्ट कपल होंगे, जो एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। एस में फैंस ने गोवा में खिलते हुए एक और रोमांस को देखा है। हर कोई इन सेलेब्स को एक साथ देखने बाद अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर दे रहा है।
बीते शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi ) और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) को एक साथ गोवा में समंदर किनारे देखा गया। समंदर किनारे मस्ती करते हुए इन दोनों की फोटोज इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए खूब हंसते हुए देखा जा सकता है। जहां एक तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में दोनों एक साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे की एक-दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग है।
नोरा फतेही कैजुअल ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। दोनों को एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की डेटिंग को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अलिया-रणबीर के बाद अब इन दोनों की बारी है।' कई दोनों ने इस कपल से पूछा है कि क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हो?
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में स्पेशल नंबर करती नजर आई थीं। इससे पहले नोरा को अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EJDNym
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment