Kabir Khan 2011 वर्ल्ड कप की स्टोरी के साथ बनाएंगे फिल्म 83 का सीक्वल? डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

Kabir Khan to make sequel of film 83?: Ranveer Singh और Deepika Padukone फिल्म 83 इस हफ्ते 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी दिखाएगी जाएगी जिसमें इंडिया ने अपनी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि इससे पहले ही साल 2011 के वर्ल्ड कप की कहानी की मांग उठने लगी है। ऐसा कहा जाने लगा कि डायरेक्टर कबीर खान इस फिल्म 83 का सीक्वल बना सकते हैं जिसमें वो इस 2011 के वर्ल्ड कप की कहानी दिखाएंगे। लेकिन कबीर खान वो डायरेक्टर हैं जो सीक्वल नहीं बनाते हैं।


बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कबीर खान ने 83 के सीक्वल पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा, ''मैं अभी तक 1983 में अटका हुआ हूं। आप मेरा सीक्वल पर रवैया जानते हैं। हालांकि, 2011 की कहानी एक सीक्वल नहीं बल्कि ये अपने आप में एक अलग स्टोरी है। लेकिन मैं इसके बारे में अभी बिल्कुल भी नहीं सोच रहा हूं, मेरा सारा फोकस 83 पर है और मैं इसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।''


सलमान खान भी अब बजरंगी भाईजान 2 बना रहे हैं। कबीर खान से पूछा गया कि क्या वो इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे तो उन्होंने कहा कि किसी फिल्म की सीक्वल इसलिए नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वो सक्सेसफुल रही है। उन्होंने कहा कि अगर विजयेंद्र प्रसाद इसे लिख रहे हैं और सलमान खान इसके लिए एक्साइटेड हैं तो ये जरूर एक बढ़िया कहानी होगी। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में कुछ नहीं पता। अगर हां कोई स्टोरी उन्हें एक्साइट करती है तो वो सीक्वल भी बना सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pcUmgW
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म