फिल्म 83 के लिए Ranveer Singh नहीं बल्कि Arjun Kapoor थे पहली पसंद? डायरेक्टर कबीर खान ने दिया ये जवाब
Ranveer Singh और Deepika Padukone स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83' को रिलीज होने में अभी कुछ दिन का समय बाकी है लेकिन फिल्म ट्रेलर के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कबीर खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम की साल 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप के जीत की कहानी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि उनकी रियल लॉइफ पत्नी दीपिका उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती में नज़र आएंगी।
हालांकि, इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए अर्जुन कपूर पहली पसंद थे। लेकिन अब इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने बताया कि कपिल देव की भूमिका के लिए उनके दिमाग में हमेशा केवल रणवीर थे। वह हमेशा चाहते थे कि रणवीर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए ऑनबोर्ड आए। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान की भूमिका निभाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए उनकी सराहना की।
कबीर खान ने कहा, "जब से मुझे फिल्म बनाने के लिए कहा गया, मेरे दिमाग में सिर्फ रणवीर ही थे। रणवीर गिरगिट है। उनकी पिछली 4 फिल्में देखें और आपको लगता है कि उनमें से प्रत्येक में एक अलग इंसान है। मुझे पता था कि रणवीर सही विकल्प होंगे। मैंने उनसे कहा कि यह एक आम जैसी दिखने वाली प्रतियोगिता नहीं है, आपको कपिल के व्यक्तित्व को सामने लाने की जरूरत है।"
इंटरव्यू के दौरान खान ने कपिल देव का रोल निभाने वाले रणवीर सिंह की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जहां तक विभिन्न भूमिकाओं को निभाने का सवाल है, रणवीर में बहुत अधिक अनुकूलन क्षमता दिखाने की क्षमता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3FaZnvS
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment