Entertainment News of The Day: Urfi Javed की फोटोज ने हिलाया इंटरनेट, Salman Khan पर भड़के Tejasswi Prakash के फैंस

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में कई खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। आज दिन भर कई खबरें सुर्खियों में बनी रही। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने लगातार दूसरे दिन शानदार कमाई की है। जबकि टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम (Spiderman- No Way Home) ने भी तीसरे दिन धांसू बिजनेस किया है। दिन भर की टॉप 5 खबरों के साथ बॉलीवुड लाइफ की खास रिपोर्ट् के साथ हम हाजिर हैं। यहां पढ़ें 5 बड़ी खबरें।

Pushpa ने कमा डाले 100 करोड़ रुपये

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने दूसरे दिन भी शानदार कारोबार किया है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में जहां दूसरे दिन शानदार 4 करोड़ रुपये का कारोबार कर कुल 7 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए। तो वहीं, वर्ल्ड वाइड स्तर पर ये फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

Spiderman- No Way Home ने 70 करोड़ का आंकड़ा किया पार

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम ने भी तीसरे दिन शानदार कारोबार किया है। स्पाइडरमैन नो वे होम ने तीन दिन में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली है।

Urfi Javed ने नीली बिकिनी में हिलाया इंटरनेट

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी बिकिनी तस्वीर से सोशल मीडिया हिला दिया है। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। ये तस्वीरें दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

Kajal Aggarwal ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

साउथ फिल्म अदाकारा काजल अग्रवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसे देख लगता है कि अदाकारा की प्रेग्नेंसी की खबरें सही साबित होने वाली हैं।

Pawan Singh-Khesari Lal Yadav की लड़ाई में कूदी Akshara Singh

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच बड़ी लड़ाई चल रही है। जिसमें बीते दिनों निरहुआ ने भी अपना पक्ष रखा था। अब इस विवाद पर खुलकर अक्षरा सिंह भी आ गई हैं। उन्होंने लाइव सेशन में आकर कहा कि लोगों को मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे सितारों से सीखना चाहिए। दोनों कितने बड़े सितारे हैं लेकिन इसके बावजूद डाउन टू अर्थ हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/33IEgDr
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म