EXCLUSIVE !! बॉलीवुड के टॉप एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं Dhanush, जानिए नाम
Dhanush opens up on doing a film with Ranbir Kapoor: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrange Re) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये रोमांटिक फिल्म 24 दिसंबर के दिन डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म धनुष के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। धनुष अब तक बॉलीवुड में कई स्टार्स के साथ कम कर चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से साथ हुई बातचीत में जब धनुष से पूछा गया कि वो नेक्स्ट टाइम किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। ऐसे में धनुष ने बताया कि वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अगली हिंदी फिल्म में काम करना चाहेंगे।
धनुष ने बिना समय बर्बाद किए रणबीर कपूर का नाम लिया। रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बारे में बात करते हुए धनुष ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह एक बहुत अच्छा कलाकार है और मैं रणबीर कपूर के सेम फ्रेम में रहना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि हम दोनों ऑनस्क्रीन धमाका करने में कामयाब रहते हैं या नहीं।'
धनुष ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'रांझणा' से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर लीड रोल में थीं। फिल्म को आनंद एल राय ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद धनुष को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शमिताभ' में देखा गया था। दोनों ही फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। ऐसे में फैंस धनुष की 'अतरंगी रे' का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। वैसे आप धनुष और रणबीर कपूर की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pVjtnH
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment