Entertainment News of The Day: Allu Arjun की Pushpa ने उड़ाया गर्दा, Malaika Arora के बोल्ड लुक से हिला इंटरनेट

Entertainment News of The Day: हॉलीवुड स्टार टॉल हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम (Spiderman- No Way Home) के ओपनिंग डे के कलेक्शन ने दिन भर खूब चर्चा बटोरी। वहीं, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना (Allu Arjun-Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा (Pushpa) की भी दमदार ओपनिंग हुई। इधर, ग्लैमरस स्टार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लेटेस्ट फोटोज पर भी लोगों का ध्यान खींचा चला गया। यहां जानिए मनोरंजन जगत की टॉप 5 बड़ी खबरें।

Allu Arjun की Pushpa ने थियेटर्स में उड़ाया गर्दा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा आखिरकार थियेटर पहुंच गई। इस फिल्म को शुरुआती स्तर पर सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही नहीं, फिल्म क्रिटिक्स की धार पर भी खरी उतरी है।

Spiderman- No Way Home ने की धमाकेदार ओपनिंग

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म थियेटर पर बंपर ओपनिंग दर्ज कराने में कामयाब रही। कोरोना काल के बाद थियेटर पहुंची हॉलीवुड की इस फिल्म को इंडियन मार्केट में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। जिसके चलते फिल्म पहले दिन 32.67 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग दर्ज करवा सकी। इसी के साथ इस फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी की ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है।

OMG 2 से लीक हुआ Akshay Kumar का फर्स्ट लुक

सुपरस्टार अक्षय कुमार अतरंगी रे के बाद अब अपनी अगली फिल्म ओएमजी 2 की तैयारी में बिजी हो गए हैं। हाल ही में एक्टर की इस फिल्म की शूटिंग सेट से एक वीडियो लीक हुआ। जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के गेटअप में नजर आए।

Malaika Arora के बोल्ड लुक ने उड़ाए होश

बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। बीते दिन अदाकारा ने करण जौहर के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं। जहां अदाकारा हाई थाई स्लिट ड्रेस में कहर बरपाती दिखीं। ये फोटोज दिन भर खूब वायरल हुईं।

Khesari Lal Yadav ने उड़ाई Pawan Singh की धज्जियां

इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर गंभीर इल्जाम लगा दिए। भोजपुरी स्टार ने कहा पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को खुद को बड़ा बनाना चाहिए और भोजपुरी इंडस्ट्री को भी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि दुनिया उनके इशारे पर चलती है। खेसारी लाल यादव ने सलाह देते हुए कहा कि लोगों को दारू पीकर मंच पर नहीं जाना चाहिए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ehvNt3
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म