Sam Bombay से अलग होने के बाद Poonam Pandey की जिंदगी में हुई Mr. Right की एंट्री!!
Is Poonam Pandey dating someone: बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा पूनम पांडे बीते दिनों पति सैम बॉम्बे के साथ हुई लड़ाई को लेकर चर्चा में थीं। अदाकारा पूनम पांडे के पति ने उनके साथ घरेलू हिंसा की थी। सैम बॉम्बे ने पूनम को इतना मारा कि अदाकारा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद पूनम ने सैम से दूर होने का फैसला कर लिया और अलग रहने लगीं।
अदाकारा पूनम पांडे इस वाकये के बाद इतनी घबरा गई हैं कि वो अकेले ही रहना चाहती हैं। अदाकारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सैम की हरकत से वो काफी दुखी हैं और कुछ वक्त के लिए अकेले रहना चाहती हैं। पूनम ने बताया है कि वो इन दिनों किसी को डेट नहीं कर रही हैं और ना ही उनका ऐसा कोई प्लान है। पूनम पांडे के अनुसार, ‘मेरी जिंदगी में इन दिनों कोई नहीं है। मैं अकेले ही खुश हूं। मैं कुछ वक्त के लिए अकेले ही रहना चाहती हूं। इस बीच अगर मेरी मुलाकात किसी ढंग के व्यक्ति से हो जाती है तो मैं रिलेशन के बारे में सोचूंगी वरना अकेले ही रहूंगी।’
अदाकारा पूनम पांडे ने चर्चा के दौरान कहा है कि वो कटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसी लव स्टोरी चाहती हैं। पूनम पांडे के अनुसार, ‘कटरीना जहां से आई हैं और उन्होंने जो मुकाम बनाया है वो काबिल-ए-तारीफ है। हर कोई कटरीना से प्यार करता है। मैं भी कटरीना की तरह ही काम करना चाहती हूं। मुझे भी उम्मीद है कि मेरी जिंदगी में भी विक्की जैसे मिस्टर राइट की एंट्री होगी।’
अदाकारा पूनम पांडे ने बताया है कि वो घरेलू हिंसा के दर्द को भुलाने के लिए थेरेपी ले रही हैं। उस कांड का पूनम की मानसिक स्थित पर बहुत बुरा असर पड़ा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Jg4Ns4
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment