कोरोना के बाद Kareena Kapoor Khan का हुआ Omicron टेस्ट, सामने आई ये रिपोर्ट

Kareena Kapoor Khan Omicron test report comes negative: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में कोविड-19 का शिकार हुई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसकी जानकारी बीएमसी ने भी दी थी। कोरोना का शिकार होने के बाद बीएमसी (BMC) ने अदाकारा का ओमिक्रॉन टेस्ट भी करवाया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस बारे में बीएमसी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि अदाकारा की ये रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी अदाकारा में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लक्षण नहीं मिले है। ये करीना कपूर खान और उनके फैंस के लिए राहत की बात है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अदाकारा करीना कपूर खान ही नहीं, बल्कि उनके साथ कोरोना का शिकार हुईं अमृता अरोड़ा, माहिप कपूर, सीमा खान भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से मुक्त पाए गए है। इन सभी का ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की जानकारी के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है।

आइसोलेशन में खुद को बिजी रख रही हैं करीना कपूर खान

अदाकारा करीना कपूर खान इन दिनों आइसोलेशन में है। आइसोलेशन के दिनों में अदाकारा अपने बच्चों और पति सैफ अली खान को काफी मिस कर रही है। इसकी जानकारी वो खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दे चुकी है। अकेलेपन में भी अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की जानकारी एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दे रही है। बीते दिनों अदाकारा ने सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि वो कैसे कोविड के दिनों में उन्हें मिस कर रहे हैं और उनकी छोटी से बड़ी चीज का ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा अदाकारा ने बीते दिनों ही एक तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया था कि वो कोरोना के दिनों में लजीज मक्के की रोटी और सरसों के साग का लुत्फ उठा रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3H47XNw
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म