Amitabh Bachchan जैसा 'शराबी' बनना चाहते हैं Dhanush, बताया ये कारण

साउथ स्टार Dhanush जो पहले ही बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके हैं, वो अब एक बार फिर अपनी नई फिल्म Atrangi Re के साथ हिंदी सिनेमा में आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ Akshay Kumar और Sara Ali Khan लीड रोल मे हैं। इस फिल्म को Anand L Rai ने डायरेक्ट किया है। ईटाइम्स से हुए एक इंटरव्यू में धनुष ने इस फिल्म के बारे में तो बात की ही, साथ ही ये भी बताया कि वो क्यों Amitabh Bachchan जैसा 'शराबी' बनना चाहते हैं। धनुष से पूछा गया कि उन्होंने अतरंगी फिल्म को क्यों चुना, क्या उन्हें फिल्म की कहानी ज्यादा पसंद आई है?


इस पर उन्होंने कहा कि आनंद एल राय की वजह से उन्होंने इस फिल्म को चुना। उन पर वो आंख बंद करके भरोसा करते हैं। अगर आनंद एल राय को हटा दिया जाए तो वो इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। वहीं उनसे सारा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को पूछा गया। तो धनुष ने जवाब दिया, ''सारा बहुत मेहनती नौजवान है और वह ऊर्जा से भरपूर है। वह बहुत ईमानदार और समर्पित थीं। वह जानती थीं कि उनकी एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण भूमिका है; मैं कहूंगा कि यह जीवन भर की भूमिका है। वह फिल्म निर्माता के सामने आत्मसमर्पण करने के महत्व को जानती थीं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।''

इसी बातचीत में धनुष से एक और सवाल पूछा गया कि वो आज की तारीख में किस हिंदी फिल्म की रीमेक चाहते हैं। तो उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी का नाम लिया और वो रीमेक में अमिताभ का रोल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''अमित जी की फिल्म शराबी। वो एक बहुत चैलेंजिंग रोल है और मैं वो चैलेंज लेना चाहूंगा।''



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mcDZyO
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म