Jersey के लिए Shahid Kapoor ने सच में बहाया है खून-पसीना, होंठ पर आए थे 25 टांके

फिल्म कबीर खान के बाद Shahid Kapoor अपनी अगली फिल्म Jersey के साथ बडे़ पर्दे पर उतरने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर काफी बज भी बना हुआ है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म काफी दमदार थी तो इसलिए उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। लेकिन शाहिद ने इस फिल्म को करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां तक कि उन्होंने फिल्म में अपने पसीने के साथ साथ खून भी बहाया है। फिल्म में शाहिद एक बैट्समैन हैं। क्रिकेट खेलते हुए वक्त चोट लग गई थी। लेदर बॉल से उनके होंठ फट गए थे जिसकी वजह से उन्हें होंठ पर 25 टांके लगवाने पड़े थे।

अब आप सोच सकते होंगे कि एक एक्टर के चेहरे पर इस तरह 25 टांके आना कितनी बड़ी बात है क्योंकि एक्टर के लिए उसका चेहरा सबकुछ होता है। ऐसे में शाहिद ने ये काफी बड़ा रिस्क लिया। ये सब सिर्फ हम नहीं बता रहे हैं बल्कि शाहिद ने अपनी फिल्म की तैयारियों की एक वीडियो शेयर करके ये सब बताया है। शाहिद ने ये वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ''इसमें मेरा खून है।''


शाहिद की ये फिल्म साउथ फिल्म जर्सी का ही रीमेक है। ऑरिजनल फिल्म का नाम भी जर्सी था। कबीर सिंह की सफलता के बाद एक बार को शाहिद ये फिल्म नहीं करना चाहते थे लेकिन कबीर सिंह से पहले ये फिल्म उन्हें मिल चुकी थी। और दूसरा फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्नौरी ने उनका इंतजार भी किया। अब शाहिद अपनी इस फिल्म से काफी खुश हैं लेकिन इस फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही फिल्म 83 से कड़ी टक्कर मिलेगी। क्योंकि वो फिल्म इंडियन क्रिकेट के इतिहास को दिखाएगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3e2nQYx
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म