Bajrangi Bhaijaan 2: Kabir Khan को बिना बताए Salman Khan ने लिया सीक्वल का फैसला? बोले- 'ना कहानी का पता है और ना स्क्रिप्ट का'

सलमान खान (Salman Khan) की सबसे हिट फिल्मों में से एक फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) का सीक्वल लंबे वक्त से चर्चा में है। दो दिन पहले 19 दिसंबर को आरआरआर के प्रमोशन इवेंट में सलमान खान ने फिल्म के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान कर दिया। इसके बाद से तो सीक्वल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। प्रमोशन इवेंट में सलमान ने साफ किया कि वे बजरंगी भाईजान 2 बना रहे हैं। इसकी कहानी एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र लिखेंगे। केवी ने ही फिल्म के पहले भाग की कहानी लिखी थी।

अब इसे डायरेक्ट कौन करेगा? इसे लेकर कई खबरें आ रही हैं। खबरें हैं कि सलमान खान एसएस राजामौली के साथ फिल्म को आगे बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं। अब इस पर अलग-अलग लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। पिछली फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने भी इस सीक्वल पर अपना रिएक्शन दिया है। उनके रिएक्शन से लगता है कि कबीर खान इस अनाउंसमेंट से खफा हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के प्रमोशन इवेंट पर बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान ने कहा कि ना तो फिल्म की कहानी लिखी गई है और ना ही स्क्रिप्ट तैयार है। ये ऐलान सलमान खान की ओर से ही किया गया है। इस वक्त इस बारे में बात करने के लिए कुछ नहीं है।

कबीर खान ने बताया कि फिलहाल फिल्म की कहानी को लेकर किसी तरह का कोई प्लान नहीं है और अभी इस पर कोई काम भी शुरू नहीं हुआ है। ना कहानी तैयार है और ना ही स्क्रिप्ट। वहीं बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कबीर खान ने बताया, 'मैं सीक्वल बनाने में विश्वास नहीं करता हूं। मुझे पता है कि बजरंगी भाईजान 2 के बारे में बातें हो रही हैं लेकिन इस बारे में मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। अगर कहानी मुझे अच्छी लगेगी तो मैं इसे डायरेक्ट करना पसंद करूंगा।' ऐसे में लगता है कि फिल्म के लिए फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pdEOcx
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म