परफेक्ट बहू बनीं Katrina Kaif, शादी के बाद ससुराल में बनाई पहली रसोई !!
Katrina Kaif cooks Halwa in her pehli rasoi: बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कुछ दिनों पहले ही एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग सात फेरे लिए हैं। जिसके बाद ये स्टार कपल अपने हनीमून ट्रिप पर मालदीव के लिए निकल गया था। हाल ही में अदाकारा कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मालदीव ट्रिप से लौटी हैं। मुंबई पहुंचते ही एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हो गईं। अब टाइगर 3 स्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर एक फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी कर ली है। इतना ही नहीं, अदाकारा ने ये भी बताया कि उन्होंने पहली रसोई की रस्म में क्या खास डिश बनाई है।
कटरीना कैफ ने हलवे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने बनाया।’ कटरीना कैफ की इस तस्वीर ने सामने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। यही वजह है कि कटरीना कैफ के हाथों के बने हलवे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
राजस्थान के महल में हुई थी कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शाही शादी
बता दें कि फिल्म स्टार कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शाही शादी राजस्थान के महल में हुई थी। 3 दिन तक चले इस ग्रैंड वेडिंग फंगक्शन की खूबसूरत तस्वीरें इस स्टार कपल ने शादी के बाद साझा कीं। इन सभी तस्वीरों में विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बेपनाह प्यार नजर आ रहा था।
इस तारीख को होगा विक्की कौशल और कटरीना कैफ का वेडिंग रिसेप्शन
याद दिला दें कि इससे पहले हम अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बता चुके हैं कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल 20 दिसंबर को मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन पार्टी प्लान कर रहे हैं। करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी कि दोनों सितारे अपने मुंबई स्थित दोस्तों को एक ग्रैंड पार्टी देने की तैयारी में हैं। ये रिसेप्शन पार्टी 20 दिसंबर को होने वाली है। हालांकि इसके लिए स्टार कपल की टीम कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्था कर रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3F7nlYO
https://ift.tt/3yyM31X

Comments
Post a Comment