Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Amitabh Bachchan की Brahmastra की रिलीज डेट हुई आउट

Brahmastra Release Date Out: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मेगा बजट मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। निर्माता करण जौहर के बैनर में बनी ब्रह्मास्त्र काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है, जिसे अगले साल 9 सितम्बर के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्विटर पर लिखा है, ‘ब्रह्मास्त्र अगले साल 9 सितम्बर के दिन रिलीज होगी। यह तीन पार्ट की फ्रेंचाइजी का पहला भाग होगा, जिसे 5 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र को हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने का फैसला किया है।’

अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे अहम किरदारों में
रणबीर कपूर की ब्रह्मस्त्र में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। बिग बी और आलिया भट्ट ने अपने-अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में इन दोनों के किरदार क्या होंगे, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने इन दोनों कलाकारों के टीजर पोस्टर या लुक आउट नहीं किए हैं, जिस कारण इनके फैंस काफी उत्साहित हैं। हो सकता है कि करण जौहर जल्द ही आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के लुक आउट करें।

नागार्जुन और मौनी रॉय के भी हैं जबरदस्त रोल
साउथ के जाने-माने स्टार नागार्जुन भी ब्रह्मास्त्र में अहम रोल निभाते दिखेंगे। नागार्जुन ने कुछ दिनों पहले ही ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की है। फिल्म के सेट से नागार्जुन की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वो रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे थे। नागार्जुन के अलावा अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) भी फिल्म में दिखाई देंगी। सुनने में आ रहा है कि मौनी रॉय फिल्म में खलनायिका के रूप में दिखाई देंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/31WvyRi
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म