Amitabh Bachchan ने Sham Kaushal को दी बेटे की शादी की बधाई, तो Vicky Kuashal ने किया ये कमेंट
Amitabh Bachchan congratulates Sham Kaushal: हाल ही में Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी हुई है। फैंस और पूरी इंडस्ट्री ने कपल को खूब बधाइयां दी हैं। लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अब विक्की के पिता शाम कौशल को ही सीधे बधाई दे डाली है। अमिताभ ने शाम कौशल के साथ एक सेट की मोनोक्रॉम फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने शाम कौशल के लिए लिखा, ''एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल, विक्की के पिता के साथ सेट पर.. सालों से उनके साथ काम करता आ रहा हूं.. एक बेहद शांत और शालीन व्यक्ति.. वधाइयां वधाइयां वधाइयां।"
इस फोटो और इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि शाम और बिग बी के बीच कितना गहरा रिश्ता है। इस बीच इस पोस्ट पर विक्की कौशल का भी रियेक्शन आ गया। उन्होंने हाथ जोड़ने और दिल वाले आइकॉन्स के साथ सर लिख कर अमिताभ बच्चन का आभार जताया है।
विक्की और अमिताभ बच्चन ने तो कभी साथ में काम नहीं किया। लेकिन अमिताभ ने कैटरीना संग एक एड में बाप बेटी का किरदार जरूर निभाया है।
फिलहाल विक्की और कैटरीना अपने हनीमून से लौट आए हैं। हालांकि किसी को पता नहीं चला कि दोनों हनीमून के लिए कहां गए थे। विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेंस फोर्ट में शादी की थी। दोनों की शादी से पहले की सारी रस्में भी वहीं हुई थीं। शादी में फोन ले जाना अलाउड नहीं था, इसलिए विक्की-कैटरीना ने बाद में खुद धीरे धीरे करके अपनी शादी और बाकी रस्मों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं और ये फोटोज काफी वायरल भी हो रही हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3GQvTEd
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment