83 को फ्लॉप होने से बचाने के लिए Ranveer Singh ने दिखाई दरियादिली, मेकर्स से नहीं लेंगे पूरी फीस
Ranveer not taking full fees for 83: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 से मेकर्स और ट्रेड पंडितों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी कमाई 60-70 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायी है। फिल्म की खराब कमाई से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है और वो 83 (Film 83) के फ्लॉप होने के कारण तलाशन में लगे हुए हैं।
एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म 83 की खराब कमाई से मेकर्स में फूट पड़ गई है और वो एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कई निर्माता फिल्म की मेकिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि कबीर खान (Kabir Khan) ने फिल्म 83 को डाक्यूमेंट्री स्टाइल में बनाया है, जिसकी वजह से दर्शक इसके साथ कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। अब कारण कुछ भी हो लेकिन इतना तो तय हो चुका है कि फिल्म 83 अपने खाते में 100 करोड़ रुपये भी नहीं जोड़ पाएगी।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म 83 के घाटे को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। रणवीर सिंह को अभी तक मेंकर्स ने 83 के पूरे पैसे नहीं दिए हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह बचे हुए रुपये मेकर्स से नहीं लेंगे ताकि उनका घाटा थोड़ा कम हो पाए। 83 पर मेकर्स ने बहुत रुपये खर्च किए थे क्योंकि उन्हें भरोसा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। ऐसे में रणवीर सिंह मेकर्स की मदद के लिए आगे आए हैं।
फिल्म 83 पर पड़ा कोरोना का प्रभाव
फिल्म 83 को लेकर दर्शकों में बज देखने को नहीं मिला, जिसके लिए इसके प्रमोशन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इसके साथ-साथ फिल्म पर कोरोना की मार भी देखने को मिली है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के कई राज्यों में नाइट शोज कैंसिल हो गए हैं, जिस कारण 83 की कमाई ठप्प हो गई है। दिल्ली सरकार ने तो बीते दिन ही सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला सुनाया है। दिल्ली से बॉलीवुड फिल्में अच्छी कमाई करती हैं, जिसकी वजह से भी 83 की कमाई पर बुरा असर पड़ा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3JjirKS
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment