Salman Khan को पनवेल फार्महाउस में सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब ऐसी है हालत

Snake bites Salman Khan: बॉलीवुड दबंग सलमान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार रविवार रात की बताई जा रही है। सलमान खान क्रिसमस मनाने और अपने बर्थडे के लिए पनवेल फार्महाउस पहुंचे थे। ये इलाका चारो तरफ से झाड़ जंगल से घिरा हुआ है और ऐसे में जंगली जानवरों और सांप बिच्छुओं का आना आम बाती है। मिली जानकारी के मुताबिक सलमान को बिना जहर वाले सांप ने काटा था। फिर भी उनको अस्पताल ले जाया गया। वो नवी मुम्बई के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया था। सोमवार सुबह 9 बजे वो फार्महाउस में वापस आ गए हैं और अब उनकी तबियत ठीक है।

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। वो हर साल यहीं जन्मदिन मनाने आते हैं। पिछले साल तो उन्होंने अपना ज्यादातर समय यहीं बिताया था। लॉकडाउन के वक्त उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और लूलिया वंतूर जैसी एक्ट्रेसेस भी इसी फार्महाउस मे रह रही थीं। फार्महाउस से उनकी कई फोटोज और वीडियोज सामने आई थीं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल का ऐलान किया है। इसके अलावा वो कभी ईद कभी दिवाली, किक 2 और टाइगर 3 में नजर आएंगे। इतना ही नहीं वो कई फिल्मों में कैमियो भी करने वाले हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहरुख खान की फिल्म पठान का नाम है। सलमान इसमें अपने टाइगर 3 के कैरेक्टर को ही निभाएंगे। इसके अलावा खबर है कि वो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में भी कैमियो कर सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3qtdAhJ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म