फिल्म 83 के बाद Ranveer Singh और डायरेक्टर Kabir Khan साथ मिलकर बनाएंगे एक और फिल्म?

इस हफ्ते बड़े पर्दे पर फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। Ranveer Singh फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल करने वाले हैं। फिल्म को Kabir Khan ने डायरेक्ट किया है। 83 इस हफ्ते 24 दिसंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म अभी पर्दे पर अभी आई भी नही है कि इससे पहले ही रणवीर सिंह और डायरेक्टर कबीर खान की एक और फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है। कबीर खान ने खुद इस बात को माना है। हालांकि अभी सिर्फ बातचीत का सिलसिला जारी है, चीजें फाइनल नहीं हुई हैं। कबीर जल्द ही इस फिल्म को फाइनल करेंगे।

डायरेक्टर ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ''बातचीत हो रही है। जाहिर है, जब आपने एक फिल्म करके अच्छा समय बिताया हो तो, आपको एक लगाव हो जाता है और आप आइडियाज के बारे में बात करने लगते हैं। मैंने रणवीर के साथ काफी समय बिताया, तो हमने हर तरह के आइडियाज के बारे में बात की। लेकिन हमने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है। मेरे लिए, 83 मेरी जिंदगी की अहम हिस्सा है तो जब तक 83 रिलीज नहीं हो जाती मैं कोई जजमेंट या कमिटमेंट नहीं दूंगा कि मैं क्या करना चाहता हूं।''


फिल्म 83 साल 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में कि कैसे इंडिया ने अपना इतिहास रचा था। जब ये भी उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में बनी रहेगी या नहीं, उस वक्त कपिल देव की कप्तानी में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। फिल्म में रणवीर के अलावा उनकी रीयल लाइफ पत्नी रील लाइफ पत्नी का रोल भी कर रही हैं। 83 में आपको ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सर्ना, चिराग पटेल, दिनकर शर्मा, हार्डी संधू, एम्मी विर्क, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/327BhDW
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म