Exclusive: OTT पर रिलीज नहीं होगी YRF की 300 करोड़ी Prithviraj, दर्शकों के लिए मेकर्स का बड़ा फैसला
Prithviraj will not release on OTT: देश में कोरोना वायरस महामारी का खौफ लगातार बढ़ रहा है। देश के कई राज्य इस महामारी को मात देने के लिए कमर कस चुके हैं, जिसकी मार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ने लगी है। दिल्ली में थिएटर्स बंद कर दिए गए हैं और बाकी कई राज्यों में नाइट शोज कैंसिंल हो चुके हैं। देश के हालात देखने के बाद जर्सी के मेकर्स पहले ही अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा चुके हैं और अब सुनने में आ रहा है कि बाकी निर्माता भी कोरोना महामारी के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार हैं।
बात अगर यशराज बैनर की पृथ्वीराज (Prithviraj) की करें तो इस फिल्म को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। पृथ्वीराज को मेकर्स 21 जनवरी 2022 के दिन रिलीज करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन थिएटर्स के हालात देखकर ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म तय तारीख को सिनेमाघरों में कदम नहीं रखेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) इस फिल्म को ओटीटी पर लाने का प्लान बना रहे हैं क्योंकि यह फिल्म काफी वक्त से बनकर तैयार है। अक्षय कुमार की फिल्में ओटीटी पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जिस कारण आदित्य ओटीटी का रुख करने की सोच रहे हैं।
फिल्म पृथ्वीराज की ओटीटी रिलीज की खबर सुनकर अक्षय कुमार के फैंस काफी निराश हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि यह फिल्म थिएटर्स में ही आए। बॉलीवुड लाइफ से एक सूत्र ने बात करते हुए बताया है कि मेकर्स पृथ्वीराज को ओटीटी पर रिलीज करने के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म पृथ्वीराज यशराज बैनर की मेगा बजट फिल्म है, जिसे आदित्य चोपड़ा थिएटर में ही रिलीज करेंगे। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इस फिल्म का लुत्फ सिनेमाघरों में ही उठाएं। मेकर्स कोरोना से बिगड़े हालात ठीक होने का इंतजार करेंगे, जिसके बाद वो फिल्म की रिलीज के बारे में बड़ा फैसला लेंगे।’
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Jt52A3
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment