Vicky Kaushal संग हनीमून पर निकलीं Katrina Kaif, मेहंदी वाले हाथों की शेयर की फोटो

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Enjoys Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 9 दिसंबर के दिन राजस्थान में अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ सात फेरे लिए हैं। कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कटरीना और विक्की शादी के तुरंत बाद अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसका मलतब यह था कि ये कपल हनीमून वेकेशन पर नहीं जाएगा। हालांकि कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटोज शेयर सभी फैंस को हैरान कर दिया है। लोगों का मानना है कि कटरीना कैफ की ये फोटो हनीमून लोकेशन से शेयर की गई है।

कटरीना कैफ ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने केवल कैप्शन में हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। इस फोटो में कटरीना कैफ के हाथों में विक्की कौशल के नाम की मेहंदी लगी हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने हाथों में शादी का चूड़ा भी पहना हुआ है। कटरीना की ये फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो देखने के बाद कटरीना कैफ के फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन्स देते हुए कई सवाल पूछना भी शुरू कर दिया है।

फैंस ने की कमेंट्स की बौछार
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फोटो तो आपको बेहद सुंदर है। हम सभी यह जानने के लिए बेताब है कि क्या फोटो मालदीव की है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मेहंदी का रंग हाथों पर खूब चढ़ा है। लगता है विक्की आपसे बहुत प्यार करते हैं।' कटरीना की इस फोटो में पर नेहा धूपिया, प्रीति जिंटा, निमरत कौर, जोया अख्तर और अनीता श्रॉफ जैसे कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग दिल्ली में शुरू करेंगी। ये शेड्यूल लगभग 15 दिनों का होगा। यही नहीं फिल्म की शूटिंग दिल्ली की रियल लोकेशन्स पर ही की जाएगी। इस फिल्म में कटरीना और सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3p7Uqyk
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म