Katrina Kaif ने Salman Khan को दी बर्थडे की बधाई, बोलीं ‘भगवान करे कि...’
Katrina wished Salman on B'day: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसम्बर 2021 को अपने बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के करीबी लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी भाईजान को जन्मदिन की बधाई दी है। कटरीना कैफ ने सलमान खान की स्टाइलिश फोटो फैंस के साथ शेयर करते हुए दुआएं मांगी हैं।
अदाकारा कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने लिखा है, ‘सलमान खान आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। भगवान करें कि लोगों का प्यार हमेशा आपके साथ बना रहे।’ कटरीना कैफ ने इस मैसेज के साथ हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है।
कटरीना कैफ ने जिस अंदाज में सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है, उससे साफ हो गया है कि भाईजान और कटरीना कैफ के रिश्ते में कोई दरार नहीं है। भले ही कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुल्हनिया बन चुकी हों लेकिन वो अब भी सलमान खान की अच्छी दोस्त हैं और दोनों की ये दोस्ती सालों-साल चलती रहेगी।
सलमान खान और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं। सलमान खान को कटरीना का गॉडफादर भी माना जाता है क्योंकि जब कटरीना कैफ इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं, तब भाईजान ने ही उनका हाथ थामा था। सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी अगले साल टाइगर 3 में दिखाई देगी। इन दिनों ये दोनों कलाकार फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करने में जुटे हुए हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/340op3f
https://ift.tt/32ltLpq

Comments
Post a Comment