Varun Dhawan की फिल्म इक्कीस पर लगा ब्रेक, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे परेशान
Varun Dhawan's Film Ekkis is on hold: वरुण धवन और श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan)मिलकर 'इक्कीस' (Ekkis) नाम की फिल्म बना रहे हैं। ये फिल्म दरअसल सेकेंड लेफ्टीनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए वरुण धवन एक बार फिर अपने 'बदलापुर' डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ हाथ मिला रहे हैं। फिल्म को राघवन डायरेक्टर करेंगे। जबकि मैडडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फिल्म को अभी होल्ड पर रख दिया गया है।
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को होल्ड पर डालने के पीछे सबसे बड़ा कारण कोविड 19 का नया वर्जन ओमिक्रॉन है क्योंकि केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ये एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से मेकर्स कास्ट और क्रू को खतरे में नहीं डालना चाहते। ऐसे में फिल्म को अभी रोकने का फैसला करना पड़ा है। अब फिल्म को तभी शुरू किया जाएगा जब देश में तीसरी लहर कम पड़ जाएगी। फिल्म के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं होना चाहिए, इसलिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इस फिल्म को मेकर्स फरवरी, 2022 में शुरू करना चाहते थे। लेकिन अभी कहा जा रहा है कि जनवरी-फरवरी में तीसरी लहर आ सकती है। वरुण इस फिल्म के लिए काफी समय से ऑफिसर बनने के लिए ट्रेनिंग भी कर रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण फिल्म भेड़िया में कृति सेनन के साथ होंगे। इसके अलावा वो 'जुग जुग जियो' में कियारा आडवाणी के साथ होंगे। फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी लीड रोल में होने वाले हैं। इससे पहले वरुण मिस्टर लेले में नजर आने वाले थे लेकिन अब वो इस फिल्म का हिस्सा नही हैं। इसके अलावा वरुण, राज एंड डीके के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं लेकिन इसकी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3FCO8MU
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment