Raj Kundra Pornography Case: पहली बार बोले Raj Kundra, 'बिना जांच के ही परिवार ने दोषी मान लिया'
Raj Kundra Statement On Pornography Case: साल 2021 बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के लिए बेहद खराब रहा है। पॉर्नोग्राफी केस में राज जेल में बंद रहे और उनके और परिवार की काफी बदनामी हुई। इसकी वजह से राज कुंद्रा काफी परेशान रहे और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। राज के मामले की वजह से शिल्पा शेट्टी को भी काफी कुछ सहन करना पड़ा था। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर राज ने चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब इस केस पर पहली बार राज कुंद्रा ने बयान जारी किया है। सोमवार को राज कुंद्रा ने पहली बार मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उन पर आरोप साबित होने से पहले ही परिवार ने उन्हें दोषी मान लिया।
साथ ही राज ने मीडिया से कहा कि वे इस मामले में दखल ना दे और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करे। राज कुंद्रा ने अपने बयान में कहा, 'काफी विचार करने के बाद मुझे लगता है कि तमाम भ्रामक, गैर-जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं साफ करना चाहता हूं कि अपने जीवन में मैंने कभी पॉर्नोग्राफी के काम में हिस्सा नहीं लिया है। यह पूरा मामला कुछ और नहीं बल्कि एक तरह का Witch Hunt है। ये मामला विचाराधीन है और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। दुर्भाग्य केवल इतना है कि मुझे मीडिया और मेरे परिवार द्वारा पहले ही 'दोषी' मान लिया है।'
राज ने बयान में आगे कहा, 'मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता लेकिन चाहता हूं कि मीडिया ट्रायल की वजह से मेरी प्राइवेसी में कोई दखल ना हो। मेरी प्राथमिकता में हमेशा से मेरा परिवार रहा है। मैं मानता हूं कि हर व्यक्ति को समाज में सम्मान के साथ जीने का अधिकार है और मैं सबसे यही रिक्वेस्ट करता हूं। मेरे इस बयान को पढ़ने के लिए समय निकालने और अब से मेरी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' आपको बता दें कि राज इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mm0xxo
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment