महाभारत के अर्जुन ने Jaya Bachchan पर किया भद्दा कमेंट, बोले 'इस नटगुल्ली ने अमिताभ की सारी इज्जत...'

Firoz Khan abusive comment on Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में राज्यसभा में अपना आपा खो दिया था, जिसके बाद उन्हें कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अब 'महाभारत' में अर्जुन का रोल कर चुके एक्टर फिरोज खान भी कूद पड़े हैं। उन्होंने जया बच्चन का मजाक बनाते हुए अपमानजनक ट्वीट किया है।

फिरोज खान ने ट्वीट में लिखा, ''अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्जत बनाई थी उसकी नटगुल्ली पत्नी ने उस इज्जत का कबाड़ा कर दिया।'' हालांकि ये बात अभी कंफर्म नहीं हो पा रही है कि ये ट्विटर अकाउंट एक्टर का ही है या नहीं? इस पर 11 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। फिरोज खान के इस ट्वीट को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कुछ इसके लिए उन्हें गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''श्रीमान यह शब्द आपके मुंह से उचित नहीं लग रहे हैं।''


क्या था मामला?
दरअसल बीते सोमवार को जया बच्चन ने राज्यसभा में भाषण देते हुए अपना आपा खो दिया था। उन पर पर्सनल कमेंट किए गए थे जिसके बाद जया बच्चन भड़की थीं। हालांकि उन कमेंट्स को राज्यसभा के रिकॉर्डस से हटा लिया गया है, इसलिए वो कमेंट्स सामने नहीं आ पाएंगे। जया बच्चन सभापति से भी गुस्सा थीं। कहा जा रहा है कि इसी दिन उनकी बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को पनाना पेपर्स मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली बुलाया था। इस बात का भी गुस्सा उन्होंने राज्यसभा में उतारा है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3muJZmJ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म