kajol का अपार्टमेंट किराए पर लेना चाहेंगे आप? इतना है किराया
Kajol rent out her apartment: काजोल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड पर जमकर राज किया है और उन्होंने अपनी खुद की काफी संपत्ति भी बनाई है। अब एक्ट्रेस ने अपना एक अपार्टमेंट रेंट पर दिया है, जिसका किराया 90,000 रुपये बताया जा रहा है। मनी कंट्रोल के मुताबिक एक्ट्रेसेस का ये घर 771 स्क्वायर फीट में फैला है। ये पोवई हीरानंदी गार्डन्स में स्थित है और ब्लिडिंग का नाम एटलांटिक है। किराए पर दिया गया घर 21वें फ्लोर पर है। रेंट पर लेने वाले शख्स ने अपार्टमेंट के लिए 3 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट की है। 3 दिसंबर को किराए का एग्रीमेंट बना था। एक साल बाद इसका किराया 96,750 रुपये होगा।
काजोल की बात करें तो वो अजय देवगन समेत अपनी पूरी फैमिली के साथ जुहू के बंगले में रहती हैं। अजय देवगन ने इसे 60 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसका नाम शिवशक्ति है। ये करीब 590 स्क्वायर यार्ड में फैला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की फिल्म त्रिभंगा इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में तीन जेनरेशन की कहानी दिखाएगी।
इसी तरह सलमान खान ने भी मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी है। उन्होंने अपना बांद्रा का शिव अस्थान हाईट्स बिल्डिंग का फ्लैट किराए पर दिया था। ये 14 फ्लोर पर घर है, इसका किराया 95,000 रुपये बताया गया है। इसी तरह अमिताभ बच्चन ने भी कृति सेनन को अपना एक फ्लैट किराए पर दिया था। अंधेरी में स्थित इस फ्लैट की कीमत 10 लाख रुपये है ये डुप्लैक्स अपार्टमेंट है जो 27वें और 28 फ्लोर पर है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3e7bb6A
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment